Media24Media.com: सोनिया गांधी ने सीएम भूपेश बघेल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सोनिया गांधी ने सीएम भूपेश बघेल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सोनिया गांधी ने एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी ( Assam Assembly election) सौंपी है। उन्होंने बघेल को असम विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी दी है। नए साल के दौरान देश के विभिन्न राज्यों में संपन्न होने वाले चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।





जानिए प्रणब मुखर्जी ने अपनी पुस्तक ‘द प्रेसिडेंसियल ईयर्स, 2012-2017’ में मोदी के लिए किन बातों का किया जिक्र





2021 में असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडू और पुडुचेरी में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने पार्टी के कई अनुभवी नेताओं को चुनाव संचालन की जिम्मेदारी सौंपी है। इस कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भूपेश बघेल के साथ मुकुल वासनिक और शकील अहमद खान चुनाव की जिम्मेदारी निभाएंगे।





पर्यवेक्षकों की हुई नियुक्ति





पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने इन राज्यों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में चुनाव अभियान प्रबंधन और समन्वय की निगरानी के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की कांग्रेस ने नियुक्ति कर दी है।





राज्यपाल अनुसुइया उइके को मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र





सीएम ने कहा गर्व की बात(Assam Assembly election)





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि पार्टी हाईकमान के द्वारा समय-समय पर जिम्मेदारी दी जाती है। इस बार उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, वह उनके लिए गर्व की बात है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.