Media24Media.com: क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या के पिता की हार्ट अटैक से मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या के पिता की हार्ट अटैक से मौत

Document Thumbnail

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या (hardik pandya and Krunal Pandya) के पिता की आज सुबह कार्डियक अरेस्ट (pandyas father passes away) के कारण मौत हो गई है। बता दें कि दोनों ही भाई बड़ौदा के लिए सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में खेल रहे थे।









पिता के निधन की जानकारी मिलते ही हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या अपने घर के लिए रवाना हो गए है। बड़ौदा के कप्तान क्रुणाल पंड्या ने अपने परिवार के साथ इस मुश्किल घड़ी में साथ रहने के लिए टीम का बायो बबल छोड़ दिया। अब क्रुणाल पंड्या सय्यद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में आगे के टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं रहेंगे।









बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के सीईओ शिशिर हट्टंगड़ी ने एएनआई को बताया कि 'हां, क्रुणाल पंड्या ने टीम का बायो बबल छोड़ दिया है। यह उनके और उनके परिवार के लिए बड़े दुख का समय है। बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या (hardik pandya and Krunal Pandya) के पिता के निधन पर शोक (pandyas father passes away) में है।'






https://twitter.com/imVkohli/status/1350312797075173376




5 दिनों से अपने ही घर में मृत पड़े थे सेना के रिटायर्ड कैप्टन, ऐसे हुआ खुलासा





बता दें कि क्रुणाल पंड्या ने इस सीजन में चल रहे सैयद मुश्ताक टूर्नामेंट में अब तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने चार विकेट लिए हैं। उत्तराखंड के खिलाफ पहले मैच में, क्रुणाल पंड्या ने बड़ौदा के लिए 76 रन बनाए थे। बड़ौदा ने अब तक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने सभी तीनों मैच जीते हैं। ग्रुप सी में बड़ौदा शीर्ष पर है। हार्दिक पंड्या मौजूदा सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी नहीं खेल रहे हैं, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है।






https://twitter.com/BhaiiGautam/status/1350304145559875591

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.