Media24Media.com: किन्नर ने किया शादी से इनकार तो युवक ने चलाई गोली

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

किन्नर ने किया शादी से इनकार तो युवक ने चलाई गोली

Document Thumbnail

ट्रांसजेंडर से एकतरफा प्यार में एक युवक इतना पालग हो गया कि उसने हवाई फायरिंग कर दी। युवक लगातार किन्नर पर शादी का दवाब बना रहा था। हालांकि इस घटना में किन्नर को गोली नहीं लगी है। किन्नर की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।





कोरोना वैक्सीन की दूसरी खेप पहुंची रायपुर






किन्नर ने शिकायत दर्ज कराई कि विकास नाम के एक युवक ने उसे जान से मारने के उद्देश्य से गोली चलाई। पीड़ित के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के दिशा निर्देश के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।





कट्टे की नोक पर शादी का बना रहा था दबाव





किन्नर ने बताया कि विकास पिछले 6 महीने से उसके संपर्क में था। कभी-कभी फोन पर भी बातचीत होती थी। किन्नर के मुताबिक, लगभग 2 महीने से विकास शादी करने का बार-बार दबाव बना रहा था। बीते मंगलवार की रात आरोपी ने किन्नर को फोन कर तहसील के पास मिलने बुलाया था इस दौरान ही कट्टे की नोक पर शादी करने का दबाव बनाने लगा और फिर गुस्से में आकर फायरिंग की।





आरोपी गिरफ्तार





घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के द्वारा टीम गठित की गई थी। कुछ ही घंटों के अंदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से कट्टा, एक जिंदा कारतूस और खाली खोखा सहित बाइक जब्त की है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.