Media24Media.com: छत्तीसगढ़ राज्य बजट में हो सकता है कुछ नया, चाइल्ड बजट पर भी फोकस

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ राज्य बजट में हो सकता है कुछ नया, चाइल्ड बजट पर भी फोकस

Document Thumbnail

रायपुर. वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट (Chhattisgarh Budget) की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच गई है। अब बजट को सरकार की प्राथमिकताओं के आधार पर आकार देने का काम शुरू हो गया है। इसके मद्देनजर बजट में पहली बार चाइल्ड बजट पर भी फोकस किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरुप इस संबंध में वित्त विभाग ने सभी विभागों से चाइल्ड बजट के संबंध में जानकारी मांगी है।





‘रक्षिता’ एम्बुलेंस नक्सली क्षेत्रों में जवानों की करेगी मदद





राज्य सरकार के मुख्य बजट (chhattisgarh budget )में विकास और सौगातों से जुड़ी लगभग तमाम बड़े बिंदु शामिल होते हैं। इसके अलावा बजट को परिणामी, युवा, जेंडर और कृषि आधारित भी तैयार किया जाता है, ताकि इस बात का पता चला कि इस वर्गों के लिए सरकार की अलग से प्राथमिकता क्या है? अब इसमें चाइल्ड बजट और जुड़ गया है। इसमें 0 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी अलग से मांगी गई है। इसके लिए खास कर महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, विधि और विधायी विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा गया है।





केंद्रीय बजट का इंतजार
वित्त विभाग भले ही बजट को अंतिम रूप देने में लगा है, लेकिन उसे केंद्रीय बजट का इंतजार है। केंद्रीय बजट (union budget ) में नई योजना की शुरुआत होने से उसे प्रदेश में लागू करने पर विचार कर फैसला लिया जाएगा। मालूम हो कि वर्तमान में विभिन्न विभागों में ऐसी कई योजनाएं संचालित है, जिसमें राज्य और केंद्र सरकार दोनों का अंशदान होता है। वहीं कुछ योजनाएं केवल केंद्र सरकार की ओर से आयोजित की जाती है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.