Media24Media.com: सीएम बघेल का हमला, बोले - इस बार सामने किसान हैं, वे डरेंगे नहीं

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सीएम बघेल का हमला, बोले - इस बार सामने किसान हैं, वे डरेंगे नहीं

Document Thumbnail

रायपुर। केंद्र सरकार के कृषि संबंधी कानूनों (farm laws update) के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन से जुड़े नेताओं को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) के नोटिस से केंद्र सरकार पर राजनीतिक हमला तेज हो गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel on Farm Laws) ने कहा है कि जब भी कहीं विरोध होता है भाजपा उसे बदनाम करने की कोशिश करती है। लेकिन इस बार सामने किसान हैं, वे डरेंगे नहीं।





मुख्यमंत्री निवास में संवाददाताओं से चर्चा में CM भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों ने विरोध किया तो BJP ने उन्हें कभी पाकिस्तानी कहा और कभी खालिस्तानी। BJP नेताओं ने यहां तक आरोप लगाया कि किसान बिचौलियों के दलाल हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, किसानों को दबाने के BJP के तमाम प्रयासों के बावजूद, किसान न डरेंगे, न दबेंगे और न पीछे हटेंगे।





असम दौरे पर CM भूपेश बघेल, विश्व प्रसिद्ध माँ कामाख्या मंदिर में किए दर्शन





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुरुआत से ही तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ (Bhupesh Baghel on Farm Laws) मुखर रहे हैं। कानून के लिए अध्यादेश लाए जाने पर उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर वापस लेने की मांग की थी। कांग्रेस भी किसानों के आंदोलन का लगातार समर्थन कर रही है। पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस ने कांग्रेस मुख्यालय से राजभवन तक पैदल मार्च कर तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग की थी। कांग्रेस किसान आंदोलन के लिए मदद जुटाने के लिए गांवों में अभियान भी चला रही है।





प्रदेश भाजपा पर भी उठाए सवाल






मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश भाजपा के प्रस्तावित आंदोलन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि BJP की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी हंटर मार रही हैं, इसलिए यहां के भाजपा नेता आंदोलन कर रहे हैं। हकीकत यह है कि भाजपा के पास छत्तीसगढ़ में कोई मुद्दा नहीं बचा है। मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा प्रदेश के 60 लाख मीट्रिक टन चावल लेने के लिए आंदोलन करे तो अच्छा है। उन्होंने पूछा कि भाजपा नेताओं को बताना चाहिए कि क्या वे अपना धान खुली मंडियों में बेचना चाहेंगे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.