Media24Media.com: इन 5 चीजों के सेवन से कभी नहीं होगी शरीर में खून की कमी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

इन 5 चीजों के सेवन से कभी नहीं होगी शरीर में खून की कमी

Document Thumbnail

शरीर में खून की कमी होना एक आम समस्या है, जिसे एनीमिया कहा जाता है। दरअसल, शरीर में खून की कमी तब होती है जब लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या (Health news)कम होने लगती है। जो लोग पुरानी बीमारियों से जूझ रहे होते हैं, उनको एनीमिया का खतरा सबसे ज्यादा होता है। थकान, पीली त्वचा, तेज या अनियमित दिल की धड़कन, ऊर्जा की कमी, बालों का झड़ना, हाई ब्लड प्रेशर या लो ब्लड प्रेशर एनीमिया के आम लक्षणों में शामिल हैं।





धोबी के पद पर कार्यरत सिपाही को प्रताड़ना पर धोबी समाज ने की निंदा ,DGP से की कार्रवाई की मांग





चुकंदर(Health news)





चुकंदर को खून की कमी दूर करने के सबसे बेहतर उपायों में से एक माना जाता है। जो लोग एनीमिया से पीड़ित होते हैं, उनके लिए चुकंदर बेहद ही फायदेमंद है। इसमें लोहे की अच्छी मात्रा पाई जाती है, साथ ही इसमें फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, सल्फर और विटामिन भी होते हैं, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करते हैं। आप चुकंदर को सलाद के रूप में भी खा सकते हैं या उसका जूस बनाकर भी पी सकते हैं। 





अनार(Health news)





अनार भी खून की कमी दूर करने का एक बेहतर उपाय है। इसमें लोहा और अन्य जरूरी खनिज पाए जाते हैं, जैसे कि कैल्शियम और मैग्नीशियम, जो शरीर में खून की कमी नहीं होने देते। इसके सेवन से लाल रक्त कोशिकाओं के बनने में मदद मिलती है। इसलिए रोजाना अनार का सेवन फायदेमंद होता है। 





खजूर





खजूर को लोहे का समृद्ध स्रोत माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी नहीं होती। खून की कमी को दूर करने के लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट गर्म दूध के साथ खजूर का सेवन करें। इससे काफी फायदा मिलेगा। 





मेथी





आप खून की कमी दूर करने के लिए मेथी का भी सेवन कर सकते हैं। इसमें उच्च मात्रा में लोहा पाया जाता है, जिससे लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में सहायता मिलती है। मेथी के पत्ते और बीज दोनों का सेवन फायदेमंद होता है। 


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.