Media24Media.com: स्टील प्लांट में जहरीली गैस लीक होने से 4 मजदूरों की मौत, 6 मजदूरों की हालत गंभीर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

स्टील प्लांट में जहरीली गैस लीक होने से 4 मजदूरों की मौत, 6 मजदूरों की हालत गंभीर

Document Thumbnail

ओडिशा के राउरकेला इस्पात संयंत्र (RSP) की एक इकाई में जहरीली गैस रिसाव(Gas leaked in Odisha) होने से प्लांट में काम कर रहे चार मजदूरों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है.






https://twitter.com/ANI/status/1346736417448202240




पुराने कोरोना के मुकाबले ज्यादा तेजी से फैलता है नया स्ट्रेन, रिसर्च में खुलासा





बता दें कि आरएसपी का संचालन 'स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया' (SAIL) करती है. सूत्रों के मुताबिक आरएसपी के कोयला रसायन विभाग में जब सुबह हादसा (Gas leaked in Odisha) हुआ, तो वहां 10 मजदूर काम कर रहे थे.





मृतकों के नाम (Gas leaked in Odisha)





इस घटना के संबंध में RSP के अधिकारियों का कहना है कि 'निजी कम्पनी द्वारा संविदा पर रखे गए चार कर्मचारियों को सुबह नौ बजे कुछ परेशानी होने लगी, इसके बाद उन्हें संयंत्र के स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया और बाद में इस्पात जनरल अस्पताल (IGH) के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.' उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गणेश चंद्रा पिल्लै (55), रबिन्द्र साहू (59), अभिमन्यु शाह (33) और ब्रम्हानंदा पांडा (51) के रूप में हुई है.





छत्तीसगढ़ में भी अब बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी, कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने कही ये बात…





वहीं राउर केला की इस घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि 'राउरकेला स्टील प्लांट में गैस लीक होने के चलते हुई मौत के बारे में जानकर दुख हुआ. इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ मेरी सांत्वना है और जो अस्पताल में भर्ती हैं उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं.'






https://twitter.com/Naveen_Odisha/status/1346757368772661248




अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक मजदूरों की मौत इकाई में 'कार्बन मोनोक्साइड' के रिसाव (Gas leaked in Odisha) की वजह से हुई है. उन्होंने बताया कि कुछ अन्य लोग बीमार भी हुए हैं, जिनका इलाज 'RSP डिस्पेंसरी' में चल रहा है. RSP के अधिकारियों ने कहा कि 'घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है. संयंत्र में काम समान्य रूप से चल रहा है.'





लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक संचालक जनसंपर्क अंग्रेजी माध्यम के लिए गए परीक्षा का परिणाम जारी





आरएसपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक चतराराज ने श्रमिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया और कहा कि प्राधिकारी उनके परिजन को पूरा सहयोग करेंगे.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.