Media24Media.com: गुरु गोविंदनगर गुरुद्वारे में 1973 में शुरू हुई थी पहली अरदास, आज 354वां प्रकाश पर्व का सजा दीवान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

गुरु गोविंदनगर गुरुद्वारे में 1973 में शुरू हुई थी पहली अरदास, आज 354वां प्रकाश पर्व का सजा दीवान

Document Thumbnail





रायपुर . राजधानी के गुंरु गोविंदनगर गुरुद्वारे के विशेष दीवान में पहली बार 1973 में अरदास की शुरुआत हुई है। आज उस दीवान में दशमेश पिता गुरुगोविंद सिंह के 354वें प्रकाश पर्व (Prakash Prav) का अवसर है। संगत में काफी उत्साह। गुरुद्वारे को आकर्षक ढंग से रंग-बिरंगे बिजली झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। फू लों से सजे विशेष में शाम के विशेष दीवान में जैसे ही गुरुवाणी की स्वरलहरियां और वाहेगुरु के जयकारे से गुंजित हुआ। प्रकाश पर्व का मुख्य समारोह बुधवार को सुबह की दीवान से शुरू होकर दोपहर एक बजे तक संगत का समागम होगा। आधी रात गुरु पर्व का जश्न मनेगा।





गुरुसिंघ सभा के पदाधिकारी बताते हैं कि आज से 48 साल पहले पंडरी क्षेत्र की संगत भी स्टेशन रोड गुरुद्वारे में अरदास करने जाती थीं और वहीं दशमेश पिता का प्रकाश परब (Prakash Prav)मनाया जाता था। जैसे-जैसे पंडरी क्षेत्र में बसाहट बढऩे लगी तो 1973 में गुरु गोविंदनगर गुरुद्वारे ने आकार लिया और आज भव्य रूप में गुरुद्वारा परिसर है। जहां उत्साह और श्रद्धापूर्वक पंथ के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह का 354 वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरु के नाम वाले फाफाडीह चौक पर आकर्षक रोशनी की गई। प्रकाश पर्व के इस मौके पर दो दिवसीय गुरुवाणी कीर्तन समागम का आयोजन किया गया हैए जिसका शुभारंभ शाम की विशेष दीवान से जाने-माने कीर्तनकार भाई गगन सिंह के जत्थे ने किया। गुरु नामलेवा संगत में काफी उत्साह है। कोरोना नियमों का पालन करते हुए गुरुवाणी समागम से संगत निहाल होगी।





Cyber Crime: फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने के फेर में ऑनलाइन ठगी





अखंड पाठ साहेब सुबह 9.30 बजे से





प्रकाश पर्व का आयोजन गुरुसिंह सभा प्रबंधक कमेटी की ओर से किया जा रहा है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष इंदरजित सिंह चावला के नेतृत्व में सेवादार लवली अरोरा, कुलविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, जसपाल सिंह, जसपाल धामी सहित सदस्यों ने भव्य तैयारियां की है। जाने-माने रागी भाई गगन दीप, भाई हरविंदर सिंह ने पहले दिन की दीवान में हारमोनियम, तबला की संगत से गुरुवाणी की मिठास घोली। प्रकाश पर्व पर बुधवार को सुबह 9.30 बजे अखंड पाठ साहेब होगा। इसके बाद सुबह 10.30 से 2 बजे तक सुप्रसिद्ध रागी भाई हरविंदर सिंह और भाई अमर सिंह का जत्था गुरुवाणी की मिठास से संगत को निहाल करेगा।





दोपहर में गुरु का लंगर बरताया जाएगा





अध्यक्ष इंदरजीत सिंह चावला ने बताया कि कोरोना नियमों का पालन करते हुए प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। परिसर में मास्क, सेनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। गुरुवाणी कीर्तन समागम के समापन पर गुरु का लंगर बरताया जाएगा।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.