Media24Media.com: सड़क किनारे सो रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, हादसे में 15 लोगों की मौत, 5 का इलाज जारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सड़क किनारे सो रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा, हादसे में 15 लोगों की मौत, 5 का इलाज जारी

Document Thumbnail

गुजरात के सूरत में बहुत ही दर्दनाक हादसा (Surat Accident) हुआ है। दरअसल सूरत के पिपलोद गांव में एक डंपर (Truck crushed in Gujrat) ने सड़क किनारे सो रहे 20 लोगों को कुचल दिया, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 14 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक मजदूर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी 5 लोगों का अस्पताल में इलाज अभी जारी है। मरने वालों में 8 पुरुष, 5 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। हादसा देर रात करीब 12 बजे के आस-पास हुआ है।






https://twitter.com/PMOIndia/status/1350676190202392577





https://twitter.com/PMOIndia/status/1351369113331855361




पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सूरत में हुए इस दर्दनाक एक्सीडेंट (accident) पर दुख जताया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजा और घायलों के लिए 50 हजार रुपये देने का एलान किया है। पीएम ने घटना पर कहा है कि 'सूरत ट्रक दुर्घटना में लोगों की जान जाना (Truck crushed in Gujrat) बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य़ होने की कामना करता हूं।'






https://twitter.com/ashokgehlot51/status/1351374338205728771




वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Rajasthan CM Ashok Gehlot) ने भी हादसे में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने बयान जारी कर कहा है कि 'राजस्थान के बांसवाड़ा के मजदूरों सूरत में ट्रक हादसे में मौत से बेहद दुखी हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।'









जानिए कितना सेहतमंद है सेब





जानकारी के मुताबिक गन्ने से भरा ट्रक बहुत तेज रफ्तार होने की वजह से बेकाबू हो गया और फिर सड़क किनारे सो रहे लोगों के लिए काल बन गया। पुलिस के मुताबिक हादसे के शिकार हुए लोग मजदूरी करते थे और सभी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।









वहीं इस हादसे में करीब छह महीने की एक बच्ची बच गई है, लेकिन दुख की बात है कि बच्ची के साथ ही सो रहे उसके मां-पिता और भाई की मौत हो गई है। बच्ची के परिवार में अब सिर्फ एक बहन बची है, जो राजस्थान के गांव में है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.