Media24Media.com: 13 साल की नाबालिग के साथ 3 दिन तक दुष्कर्म, जिस-जिस से बच्ची ने मांगी मदद सभी ने उठाया फायदा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

13 साल की नाबालिग के साथ 3 दिन तक दुष्कर्म, जिस-जिस से बच्ची ने मांगी मदद सभी ने उठाया फायदा

Document Thumbnail

मध्यप्रदेश के उमरिया में 9 लोगों ने 13 साल की मासूम (Rape with minor in MP) के साथ दरिंदिगी की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। एक के बाद एक आरोपी उसकी मजबूरी का फायदा उठाते गए। इस दिल दहला देने वाली वारदात के बारे में जब पीड़िता ने पुलिस को बताया, तो उनकी भी रूह कांप गई।





जानकारी के मुताबिक नाबालिग जबलपुर में पिता के साथ रहती थी। वहीं पर पढ़ाई भी कर रही थी। पिता शासकीय सेवा में हैं। लॉकडाउन के दौरान नाबालिग अपनी मां के पास उमरिया आई थी। 11 जनवरी की दोपहर बच्ची किशोरी नगर सब्जी मंडी गई थी। इस दौरान यहां उसे दो आरोपी राहुल कुशवाहा और आकाश सिंह मिले। दोनों उसे एक दुकान में ले गए और बहला-फुसलाकर मोबाइल नंबर लिया।





घुमाने के बहाने किया दुष्कर्म





घुमाने के बहाने वे किशोरी को शहर से लगे जंगल में ले गए। वहां डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी यहीं रुके, इसके बाद वे नाबालिग को एनएच-43 किनारे बने एक ढाबे में ले गए। 11 जनवरी की रात उसे यहीं पर बंधक बनाकर रखा। ढाबे में लाने के बाद दोनों आरोपियों के अलावा ढाबा संचालक व उसके साथियों ने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी किशोरी को एक जंगल में भी ले गए, जहां फिर उसके साथ दरिंदगी की गई।





पढ़ें : शराब के अवैध कारोबार में लिप्त चार आरोपी गिरफ्तार, कई महंगे ब्रांड के शराब जब्त





पुलिस ने बताया कि रेप के दूसरे दिन 12 जनवरी की सुबह बच्ची ने आरोपियों से बड़े पापा के पास कटनी भेजने की मिन्नतें की। आरोपियों ने ट्रक ड्राइवर रोहित यादव के साथ उसे ट्रक में बिठा दिया। रास्ते में इस ट्रक चालक ने भी बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे विलायत कला- बड़वारा के समीप टोल नाके पर छोड़ दिया। यहां बालिका ने फिर से वापस उमरिया आने के लिए ट्रक चालक से लिफ्ट मांगी। उस ट्रक चालक ने भी बेबसी का फायदा उठाते हुए बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे उमरिया के पास छोड़कर भाग गया।





8 आरोपी उमरिया के, एक सीधी का





बच्ची (Rape with minor in MP) अपने परिजनों के पास पहुंची और पूरी आपबीती बताई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। मासूम अभी सदमे में है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए नौ में से सात आरोपियों को पकड़ा है। दो आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों की उम्र 21 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। आठ आरोपी उमरिया जिले के ही रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी सीधी का निवासी बताया जा रहा है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.