बिलासपुर. शिक्षा सत्र 2021-22 से प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों से 1-1 नवीन आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल(Govt. English Medium School) खुलेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को फरमार जारी कर नए शिक्षा सत्र में सीमित संख्या में स्कूल खोलने के प्रस्ताव की जानकारी भेजी है। वहीं प्रदेश भर में ५२ स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बनाए गए हैं।
25 जनवरी को स्कूलों में मनाया जाएगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस
स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने प्रदेश के कलेक्टरों को जारी आदेश में कहा है कि राज्य की वर्तमान वित्तीय के मद्देनजर नवीन स्वामी आत्मानंद स्कूलों(Govt. English Medium School)को खोलने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रदेश शासन ने वर्ममान में 52 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की विधानसभावार सूची बनाई है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में1-1 स्कुल खुल सके ऐसी व्यवस्था प्रदेश शासन ने की है। प्रमुख सचिव ने आदेश में कहा है कि पूर्व में भेजे गए नवीन स्कूलों के प्रस्तावों का कलेक्टर फिर से परीक्षण करें आौर 3 दिनों के भीतर यह तय कर लें कि उनके जिलों में उन विधानसभा क्षेत्रों में किन स्कूलों को नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के रूप में चिन्हित किया जाए।
जिले में हैं 6 स्कूल
बिलासपुर जिले में नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की संख्या ६ है। तखतपुर में बालकों के लिए, कोटा में बालकों के लिए, चकरभाठा में बालकों के लिए मस्तूरी में कन्याओं के लिए और बिलासपुर व बेलतरा में दो स्कूल शामिल हैंं।