Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Horoscope 25 December 2020: आज का राशिफल- इन राशियों को हो सकता है आर्थिक नुकसान, यात्रा करते समय रहना होगा सावधान


दैनिक राशिफल (Horoscope 25 December 2020)





हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है और उसी के अनुसार उसके जीवन में परिवर्तन होते रहते है। ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन (Horoscope 25 December 2020) आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।





मेष राशि (Aries)





सौभाग्य, सुख और उच्चतम सम्मान इस अवधि की विशेषता है। आपके और आपके परिवार के लिए रोगों से मुक्त रहने सुयोग है। जीवन में सुख शान्ति का मनोभाव आपको संतोष प्रदान करेगा। भावनाओं के प्रति आवश्यकता से ज्यादा संवेदनशील न बन जाएं। आर्थिक रुप से भी यह एक अच्छा समय है। पुराने दिए ऋणों, आर्थिक लक्ष्य प्राप्ति होगी। कार्य में उन्नति भी हो सकती है।





वृष राशि (Taurus)





यात्रा और खर्च के अनायास योग बनेंगे। कार्य परिश्रम से ही पूर्ण होंगे। कार्यालय में कार्य की अधिकता रहेगी। कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य बाधा संभव है। मनोबल बढ़ेगा। व्यापार में धन की प्राप्ति होगी। रोजगार में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु पराजित होंगे। जन सामान्य से विशेष सहयोग प्राप्त होगा।





सीएम बघेल ने की गोधन न्याय योजना की 10वीं किश्त जारी, 5.12 करोड़ रूपए की राशि गोबर विक्रेताओं के खातों में ट्रांसफर





मिथुन राशि (Gemini)





व्यक्तियों के दाम्पत्य सुख की पूर्ण संभावना है। आपको सुस्वादु भोजन और घर में समस्त सांसारिक सुख मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप मानसिक रुप से प्रसन्न और शान्तचित्त रहेंगे। व्यापार के लिए लाभदायक विशेष रहेगा।
राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े वर्ग के लिए उत्तम दिन है। पद प्रतिष्ठा का प्रयोग और सुख उपभोग होगा।





कर्क राशि (Cancer)





निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य इस अवधि में सामान्य अच्छा रहेगा। इस अवधि में उत्तम, सुस्वादु रुचि पूर्ण भोजन आनन्द की संभावना है। अच्छे लोगों से परिचय होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। पद प्रतिष्ठा के अच्छे अवसर हैं। विद्या के क्षेत्र में यश बढ़ेगा। सफलता मिलेगी राजनीति में गौरव और यश बढ़ेगा। ग्रह के अनुकूल होने के कारण आप और आपका परिवार सामान्य रुप से सुखी रहेंगे। यह समय आपके कार्यस्थल के लिए भी शुभ है। आप सम्मान, पदोन्नति और प्रशंसा की आशा कर सकते हैं।





सिंह राशि (Leo)





आपको समाज में प्रसिद्धि भी मिलने की संभावना है। घर और धन सम्बन्धी कठिनाइयां झेलनी पड़ सकती है। धन-व्यय के समय विशेष सचेत रहें। शत्रुओं पर विशेष नजर रखें क्योंकि उन्हीं के कारण हानि होने की संभावना है। संतान से विवाद या झगड़े से बचिएगा। व्यर्थ के टकराव में न पड़कर समाज में अपनी प्रतिष्ठा और सम्मान बचाए रखें। मानसिक रुप से आप चिन्ता और अत्यधिक कार्यभार के कारण पीड़ित हो सकते हैं। आज का दिन किसी भी प्रकार का जोखिम लेने के लिए उचित नहीं है।





इंदौर के इस शख्स का अजब-गजब कारनामा, बनाया अपना देश और खुद बन गया वहां का किंग





कन्या राशि (Virgo)





आपके कार्यों की सफलता संदिग्ध है। विरोधी बढ़ेंगे। राजनीति में छल की संभावना है। विश्वास के परिणाम प्रतिकूल होंगे। दांपत्य साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आवश्यक खर्चों में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक कष्ट की स्थिति से बचने के लिए, किसी भी कार्य को करने में शीघ्रता नहीं बरतें।





तुला राशि (Libra)





दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। पुत्र और पुत्री के द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। आपको आमोद-प्रमोद के अवसर भी मिलेंगे। संतान दारा सुख में और अधिक वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन मे शान्ति और प्रसन्नता रहेगी। आप स्वयं अपने आप में और परिवार के साथ , शान्ति सुख और प्रसन्न्ता अनुभव करेंगे। दिन कुल मिलाकर सुख से परिपूर्ण कहा जा सकता है।





वृश्चिक राशि (Scorpio)





स्वास्थ्य बाधा का योग रहेगा। राजनीति में विरोधी पराजित होंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपके द्वारा किए  गए कार्य यश दिलवाएंगे। धन के क्षेत्र में अनुकूल स्थितियां बनेंगी। सफलता के योग अच्छे हैं। बाजार के काम, परामर्श देना ,यात्रा, नए कार्य शुरू करना उचित नहीं होगा।





धनु राशि (Sagittarius)





वित्तीय दृष्टि से भी अपके लिए ये कठिन समय है। आपको हानि हो सकती है। धन व्यय करने पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। निराशा जीवन को अकर्मण्य बना सकती है। व्यवहार मे विशेष सावधान रहें। आपकी सामाजिक अप्रतिष्ठा संभव है। कार्यालय में अहम को ठेस पहुंच सकती है।





10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के आवेदन की तिथि बढ़ी, उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूल में भर्ती के लिए अंतिम मेरिट सूची जारी





मकर राशि (Capricorn)





आर्थिक दृष्टि से यह कठिन समय है। खर्चे बढ़ सकते हैं। आपको आत्मीयजनों से मधुर सम्बन्ध बनाए रखने में सतर्कता बरतनी है। परचितों या परिवार द्वारा परस्पर विरोध ,विवाद की दुस्थिति निर्मित हो सकती है। क्रोध पर अंकुश रखें। अपने व्यवहार के प्रति विशेष सजग रहना उचित होगा। पारिवारिक सुख में कमी होगी। दांपत्य साथी से सहयोग की अपेक्षा न रखें।





कुंभ राशि (Aquarius)





घर के लिए भी यह समय सुख से परिपूर्ण है। आपको रुचि पूर्ण उत्तम भोजन, वस्त्र सुख योग है। आपके सामने आने वाली हर परिस्थिति निराकृत होगी। आज सम्पन्न किया गया हर कार्य आपको प्रसन्नता देगा। मन में पूर्ण संतोष का साम्राज्य रहेगा। मित्र और परचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विजय पथ के पथिक होंगे आप। विपरीत स्थितियों पर नियंत्रण स्थापित होगा। शत्रु पराजित होंगे। आपका मनोबल और आत्मविश्वास आपको यश और सफलता प्रदान करेगा।
स्थाई संपत्ति और लाभ की स्थिति उत्तम है।





मीन राशि (Pisces)





शारीरिक रुप से आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। मानसिक रुप से असंतोष अनुभव करेंगे। आपको भोजन भी इतना रुचिकर नहीं लगेगा। दिन में असंतोष सा रहेगा। मन में उदारता और दया भावना की कमी होगी। अनपेक्षित स्थिति से क्रोध और विवाद की स्थिति बन सकती है। आकस्मिक अप्रिय स्थिति निर्मित होगी। महत्वपूर्ण कार्यों को टालना उचित होगा। खर्च बढ़ेगा। दैनिक कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। सामान्यत समस्या नहीं आएगी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.