दैनिक राशिफल (Horoscope 22 December 2020)
हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है और उसी के अनुसार उसके जीवन में परिवर्तन होते रहते है। ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन (Horoscope 22 December 2020) आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
मेष राशि (Aries)
आर्थिक दृष्टि से यह समय कठिनाइयों से परिपूर्ण है। खर्चे बढ़ेंगे। अपनी धन सम्पदा का ध्यान रखें। अपव्यय से बचें। अपने द्वारा किए जा रहे व्यवहार के प्रति विशेष सचेत रहें। आपको मनवांछित फल न मिलना संभव है। स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। आंखों में कोई संक्रमण हो सकता है ऐसे में आंखों का विशेष ध्यान रखें। मानसिक रुप से आप व्यथा और बैचेनी अनुभव कर सकते हैं।
वृष राशि (Taurus)
आपको अधिक धन उपार्जन और सम्पत्ति अर्जित करने में सहायक होगा। आपको अटकी हुई धनराशि भी प्राप्त हो सकती है। व्यक्तिगत रुप से यह समय आपको प्रसन्नता, सुख और विपरीत लिंग वाले व्यक्तियों के साथ आनंददायक है। परिवार के सदस्यों का मेल मिलाप और पुराने मित्रों के साथ एकत्रित होकर पुनर्मिलन के भी सुअवसर है। विवाहित व्यक्तियों के दाम्पत्य सुख की पूर्ण संभावना है। आप मानसिक रुप से प्रसन्न और शान्तचित्त रहेंगे। ग्रह सर्व सुख शांति सफलता देने के लिए तत्पर हैं। इस माह इतना अनुकूल समय न मिला है और न ही आपको शेष दिनों में मिलेगा। प्रत्येक काम आपके अनुकूल होगा।
दो सालों में उद्योगों की स्थापना के लिए छत्तीसगढ़ में हुए 103 MOU, 62 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
मिथुन राशि (Gemini)
यह समय इच्छापूर्त्ति, लक्ष्यप्राप्ति और सांसारिक या भौतिक सुख प्राप्त करने का है। अगर आप कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं तो उपयुक्त समय है। आप और आपका परिवार सामान्य रुप से सुखी रहेंगे। यह समय आपके कार्यस्थल के लिए भी शुभ है। आप सम्मान, पदोन्नति और प्रशंसा की आशा कर सकते हैं। निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। इस विशेष समय में आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। माह की सर्वश्रेष्ठ अवधि का सर्वाधिक प्रयोग करिए । बिना समय का अपव्यय कर,अधिकतम उपयोग प्रयोग करिए । जिस काम को भी प्रारम्भ करेंगे, उसकी पूर्णता सुनिश्चित समझिए। निर्णय या कार्य श्री गणेश के लिए ऐसा सर्वोत्तम समय दो दिन बाद नहीं मिलेगा।
कर्क राशि (Cancer)
तुलनात्मक रूप से पुरुष वर्ग के लिए दिन अधिक व्यवधान पूर्ण रहेगा। अपने व्यापार अथवा कार्यालय में साधारण दिनों से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। पेट की गड़बड़ या छाती का कष्ट हो सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। आप किसी धार्मिक अनुष्ठान या दान जैसा पुण्य काम सफलतापूर्वक करेंगे। आपको समाज में प्रसिद्धि भी मिलने की संभावना है। शत्रुओं पर विशेष नजर रखें क्योंकि उन्हीं के कारण हानि होने की संभावना है। भाग्य और संतान सुख बाधा विघ्न,बाधा ,कष्ट,स्वागत करने को आतुर हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखिए। आपके प्रयासों को सफलता के पंख लगने ही वाले हैं।
सिंह राशि (Leo)
किसी शुभ समाचार की आशा मत कीजिए। यह दिन रोजमर्रा के जीवन में परेशानियों और बाधाओं का द्योतक है। अपने वरिष्ठ या उच्चाधिकारी से कार्यालय में मधुर सम्बन्ध रखें। किसी भी प्रकार की असहमति या विवाद से बचें। स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की भी आवश्यकता है।
स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें क्योंकि पाचन तंत्र और श्वसन तंत्र में समस्या हो सकती है। व्यर्थ की चिन्ता को पास न फटकने दें क्योंकि इनसे मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है।
नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा, कल ही मनाया था जन्मदिन
कन्या राशि (Virgo)
जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होंगे। यह समय सुख और कार्यों में सफलता का द्योतक है। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए शुभ है। आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में भी सहायक दिन है। नए मित्र, विशेषकर विपरीत लिंग वाले मित्र बनाने के लिए यह समय अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा और आपको अपने जीवनसाथी के साथ आमोद-प्रमोद के अवसर भी मिलेंगे। संतान आपके जीवन के सुख में और अधिक वृद्धि करेगी। दिन की इस अवधि में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप स्वयं अपने आप में और परिवार के साथ शान्ति अनुभव करेंगे।
इस दिन को कुल मिलाकर सुख से परिपूर्ण कहा जा सकता है।
तुला राशि (Libra)
स्त्री वर्ग के लिए दिन बाधा और व्यवधान पूर्ण रहेगा। यह समय आगे बढ़ कर लक्ष्य को पकड़ लेने का है आपकी सफलता के योग हैं। आप शत्रुओं पर विजय पाएंगे, नए मित्र भी बनाएंगे, विशेष रुप से विरीत लिंग वालों को। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप नीरोग काया का आनन्द उठाएंगे। कुल मिलाकर इस अवधि में आप प्रसन्न रहेंगे। उदर कष्ट संभव है। रोजगार,व्यवसाय मे आशा के अनुरूप सफलता की प्रबल संभावनाएं है। शत्रु वर्ग के विरुद्ध सफलता का उत्तम अवसर है । विवादास्पद मामलों मे प्रयासों के सुपरिणाम अवश्य ही मिलेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
अपने काम इच्छानुसार पूरे न कर पाने के कारण आप मानसिक रुप से अशांत रहेंगे। वित्तीय दृष्टि से भी अपके लिए ये कठिन समय है। आप कुछ रुपया गंवा सकते हैं। आपको हानि हो सकती है। धन व्यय करने पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य की ओर सदा से अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। पूर्ण मनोयोग से धैर्य,शांति और भावनाओं पर नियंत्रण रखिए। सक्रियता , विनियोजन,विपणन ,लेनदेन ,महत्वपूर्ण काम लंबित / स्थगित, रखना ही श्रेयष्कर होगा ।
छत्तीसगढ़ में फिर एक पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या, 24 घंटे में दो आरक्षकों ने ली अपनी जान
धनु राशि (Sagittarius)
स्त्री वर्ग की तुलना में पुरुष वर्ग के लिए दिन अधिक व्यवधान पूर्ण रहेगा। स्वयं का या परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के योग हैं। रोग खर्च और कष्ट का कारण हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में कमी होगी। आर्थिक दृष्टि से यह कठिन समय है। खर्चे बढ़ सकते हैं।
आप द्वारा हुई गलतियां सफलता या सुख को प्रभावित कर सकती हैं। धन सावधानी पूर्वक खर्च करें। आपको अपने आत्मीयजनों से मधुर सम्बन्ध बनाए रखने में सतर्कता बरतनी है। मतभेद या परस्पर शत्रुता पनप सकती है। क्रोध को अनियंत्रित न होने दे। पूर्ण मनोयोग से धैर्य, शांति और भावनाओं पर नियंत्रण समय की मांग है। सक्रियता , विनियोजन,विपणन ,लेनदेन ,महत्वपूर्ण कार्य लंबित / स्थगित, रखना ही श्रेयष्कर होगा।
मकर राशि (Capricorn)
यह समय धन की दृष्टि से भी सौभाग्यपूर्ण है। बकाया राशि की प्राप्ति, धन की प्राप्ति योग हैं। आज अपेक्षित आर्थिक लाभ की आप आशा कर सकते हैं। घर के लिए भी यह समय सुख से परिपूर्ण है। आपको अति उत्तम भोजन, वस्त्र सुख मिल सकता है। आपके सम्पन्न किया गया हर कार्य आपको प्रसन्नता देगा। मन में पूर्ण संतोष का साम्राज्य रहेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विरोधियों और लंबित काम में सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि (Aquarius)
पारिवारिक पक्ष के सुख में कमी होगी। लोगों से अपने व्यवहार के प्रति विशेष सतर्क रहें। आप विवाद में न पड़ें। किसी को राय या सुझाव व्यर्थ में झगड़े का रुप ले सकता है। असावधानी पूर्ण व्यवहार ठेस पहुंचा सकता है। कार्यालय में बाधाएं आ सकती हैं। असंतोष अनुभव करेंगे।
आंखों पर विशेष ध्यान दें और सतर्कता बरतें। आपको भोजन भी इतना रुचिकर नहीं लगेगा।
मीन राशि (Pisces)
नए समाचार या प्रिय आत्मीय से मिलन या सुखद स्थितियां आनंदित करेंगी। आपको, उत्तम वस्त्र या अन्य इच्छित सांसारिक वस्तुओं का सुख-साधन मिलेंगा। मित्र और परिचित निश्चित रुप से मिलेंगे। प्रेम या मित्रता सुख का भी सुयोग है। शारीरिक और भावनात्मक तुष्टि का दिन है। दाम्पत्य जीवन में सुख-आनन्द होगा। मित्रों और प्रेम में वृद्धि की संभावना हैं। सौभाग्य, सुख और यश आज की विशेषता है। आर्थिक रुप से भी यह एक अच्छा समय है। पुराने दिए ऋणों, आर्थिक लक्ष्य प्राप्ति और काम में उन्नति भी हो सकती है।