Media24Media.com: horoscope 11 December 2020- आज का राशिफल- इन राशियों पर आ सकता हैं आर्थिक संकट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

horoscope 11 December 2020- आज का राशिफल- इन राशियों पर आ सकता हैं आर्थिक संकट

Document Thumbnail

दैनिक राशिफल (horoscope 11 December 2020)





आज (horoscope 11 December 2020) के दिन कन्या एवं तुला राशि वाले सर्व सफलता के सुख पाएंगे, वृष राशि के लोगों के लिए कष्टदायक होगा आज का दिन...





मेष राशि 





सकारात्मक परिवर्तन होंगे, समय सुख सुविधा का है. कार्यों में सफलता का योग है. आर्थिक दृष्टि से यह समय आपके लिए शुभ है. आपको शेयर, जोखिम के कार्य में (अपने कार्य में) लाभ हो सकता है. यह समय आगे बढ़ कर लक्ष्य को पकड़ लेने का है. आप सफल हो सकते हैं. यह समय आपके लिए आपके हिस्से की प्रतिष्ठा व पहचान पाने का हो सकता है । आप नीरोग काया का आनन्द उठाएँगे । 





यात्रा, व्यय, विवाद, जोखिम के कार्य एवं मीटिंग, परामर्श लंबित/स्थगित रखिए या अतिरिक्त सूझबूझ से समय निकालिए.





अंबानी के घर गुंजी किलकारी, नीता अंबानी बनी दादी





वृष राशि 





यह समय आगे बढ़ कर लक्ष्य को पकड़ लेने का है. आप सफल हो सकते हैं. यह समय आपके लिए आपके हिस्से की प्रतिष्ठा व पहचान पाने का हो सकता है. आप शत्रुओं पर विजय पाएँगे. नए मित्र भी बनाएँगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. कुल मिलाकर इस अवधि में आप प्रसन्न रहेंगे. विशेष रुप से महिला मित्रो से सुख मिलेगा. उदर कष्ट संभव है.





मिथुन राशि  





मिले जुले नकारात्मक (विरोधी) परिणाम आते हैं. आपको अपने द्वारा ली गई जिम्मेदारी निर्वाह मे कठिनाई आएगी. चन्द्रमा के इस परागोचर की गति बाधाओं की सूचक है. व्यापारी मे जो भी लाभप्रद लेन-देन ,सम्पन्न करने में कुछ कठिनाइयाँ आ सकती हैं. यात्रा बढ़ा है. अपने कार्य इच्छानुसार पूरे न कर पाने के कारण आप मानसिक रुप से अशांत रहेंगे. कार्य स्थल पर मित्रों को मनचाही सराहना मिलेगी और इस सबसे आप को अवसाद,एवं मन त्रस्त होगा. धन व्यय करने पर नियंत्रण रखें.





कर्क राशि 





यह स्वास्थ्य से सम्बन्धित कुछ नकारात्मक परिणामों का सूचक है. अत: स्वयं का व परिवार के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना व सावधानी बरतना आवश्यक है. आपको पेट की गड़बड़ी व छाती में बैचेनी जैसी समस्याएँ झेलनी पड़े. मानसिक रुप से आप अशांत व आस-पास के व्यक्तियों के प्रति सशंकित रह सकते हैं.





आप विषाद, व्यर्थ का भय व मानसिक संताप को दूर रखने का भरसक प्रयास करें. अपने आर्थिक दृष्टि से यह कठिन समय है. आत्मविश्वास रखे. प्रिय वर्ग पर विशेष रुप से भरोसा रखें.





एक्ट्रेस कंगना रोनत ने किया मंदिर बनाने का ऐलान, ट्विटर के माध्यम से दी जानकारी





सिंह राशि





चन्द्रमा की यह गति लक्ष्यों की प्राप्ति व प्रयासों में सफलता दर्शाती है. इस विशेष समय आपको यश, ख्याति देने हेतु तत्पर हैं. प्रयास के प्रणाम पक्ष मे आएंगे. यह दिन धन की दृष्टि से भी सौभाग्यपूर्ण है. घर के लिए भी यह समय सुख से परिपूर्ण है. आपको अति उत्तम भोजन, वस्त्र व महिला मित्रों से प्रसन्नता प्राप्त होगी. आपके सामने आने वाली हर परिस्थिति व सम्पन्न किया गया हर कार्य आपको प्रसन्नता देगा.





कन्या राशि





यह दिन व्यय या धन की हानि दर्शाता है. आज यदि आप विवाद में भी पड़ें तो वह व्यर्थ में झगड़े का रुप ले सकता है. आपके सम्मान के लिए ये अत्यंत नाजुक दौर है. अपना सम्मान व प्रतिष्ठा बचाए रखें क्योंकि तनिक सी भी असावधानी इन्हें ठेस पहुँचा सकती है. कार्य,व्यापार या कार्यालय में बाधाएं आ सकती हैं. विश्वास रखें, परिश्रम का फल अवश्य मिलेगा. परिवार सुख मे कमी होगी.





तुला राशि





पुराने दिए ऋणों, आर्थिक लक्ष्य प्राप्ति तथा कार्य में उन्नति भी हो सकती है. कोई शारीरिक व्याधि आपके पास नहीं फटकेगी. यह आपके जीवन में प्रत्यक्ष रुप से सकारात्मक परिवर्तन आएगा. आपको शारीरिक सुख-साधन, उत्तम वस्त्र व सुगंध तथा अन्य इच्छित सांसारिक वस्तुएं मिलेंगी. इस समय मित्र व परिचित निश्चित रुप से मिलेंगे. महिला वर्ग से मित्रता का भी पूर्वाभास है. मैत्री सम्बन्ध आपको शारीरिक एवम् भावनात्मक तुष्टि देंगे. आपके दाम्पत्य जीवन में भी सुख, सहयोग एवं आनन्द होगा.





2 पुलिस वालों ने मिलकर लूटी नाबालिग की अस्मत, डायल 112 में कार्यरत थे दोनों





वृश्चिक राशि 





आर्थिक दृष्टि से यह समय कठिनाइयों से परिपूर्ण है. खर्चे बढ़ेंगे, अपनी धन सम्पदा का ध्यान रखें, अपव्यय से बचें. अपने द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रति विशेष सचेत रहें क्योंकि संभव है आपको मनवांछित फल न मिले, स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है, इस काल में आँखों में कोई संक्रमण हो सकता है अत: आँखों का विशेष ध्यान रखें, मानसिक रुप से आप व्यथा व बैचेनी अनुभव कर सकते हैं, आप अकर्मण्यता अथवा ईर्ष्या की भावना से भी त्रस्त हो सकते हैं, घर पर भी सावधान रहें.





धनु राशि





यह समय आपको अधिक धन उपार्जन व सम्पत्ति अर्जित करने में सहायक होगा. आपको अटकी हुई धनराशि भी प्राप्त हो सकती है, व्यक्तिगत रुप से यह समय आपको प्रसन्नता, सुख व विपरीत लिंग वाले व्यक्तियों के साथ आनन्ददायक है.





मकर राशि





यह अच्छा दिन व्यतीत होगा. इच्छापूर्त्ति, लक्ष्यप्राप्ति तथा सांसारिक व भौतिक सुख प्राप्त करने का योग है. यदि आप कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं तो यही उपयुक्त समय है. यह समय आपके कार्यस्थल के लिए भी शुभ है. आप सम्मान, पदोन्नति एवम् प्रशंसा की आशा कर सकते हैं. आप सत्ता में अधिकारी के पद का सुख उपभोग कर सकते हैं.





कुंभ राशि  





यह दिन चिंता एवं व्यएथ की आशंका का सूचक है. आपको अपने व्यापार मे परिश्रम अतिरिक्त करना होगा. पेट की गड़बड़ अथवा छाती का कष्ट हो सकता है अत: स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. अनिद्रा की बीमारी भी हो सकती है. मानसिक रुप से आप थकान महसूस कर सकते हैं. यह सब कुछ होते हुए भी इस अवधि में कुछ सुखद संतुष्टि एवं आध्यत्मिक आलोकमय भी है. आपको समाज में प्रसिद्धि भी मिलने की संभावना है. घर व धन सम्बन्धी कठिनाइयाँ झेलनी पड़ सकती है.





मीन राशि  





यह चिन्तापूर्ण समय है अत: किसी शुभ समाचार की आशा व्यर्थ होगी. आपको धन वसूली में कठिनाई आ सकती है. लाभप्रद व अच्छे कार्यों को बन्द करने की भी संभावना है. अपने वरिष्ठ व उच्चाधिकारी से कार्यालय में मधुर सम्बन्ध रखें. स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने की भी आवश्यकता है. पाचन तंत्र या श्वसन तंत्र में समस्या हो सकती है. कार्य मन के अनुकूल महि होने से तनाव , विवाद संभव है.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.