Media24Media.com: बड़ा ही गुणकारी है ये 'गुड़'

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बड़ा ही गुणकारी है ये 'गुड़'

Document Thumbnail

आज हम आपको किचन में रखी ऐसी ही एक चीज के बारे में बताएंगे जो सर्दियों में काफी फायदेमंद होती है। सर्दियों में लगभग हर घऱ में ये चीज उपलब्ध होती है। इस चीज का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सकता है। हम बात कर रहे हैं गुड़ (benefits of jaggery) की। आमतौर पर सर्दियों में गुड़ हर किसी के किचन में उपलब्ध होता है। गुड़ का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।









गुड़ के फायदे (benefits of jaggery)






अस्थमा के लिए फायदेमंद






गुड़ का सेवन अस्थमा के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। अस्थमा के मरीजों को तिल के साथ गुड़ का सेवन करना चाहिए। तिल के साथ गुड़ का सेवन करने से सांस से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।






वजन रखता है नियंत्रित






सेहतमंद रहने के लिए वजन का नियंत्रण में रहना बहुत जरूरी होता है। गुड़ में पोटेशियम काफी मात्रा में पाया जाता है जो मेटाबॅालिज्म को बढ़ाने में सहायक होता है। रोजाना सीमित मात्रा में गुड़ का सेवन करने से वजन कम हो सकता है।






ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल






ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए गुड़ का सेवन करना चाहिए। ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए गुड़ का सेवन काफी फायदेमंद होता है।





सर्दी के लिए फायदेमंद






गुड़ का सेवन करने से सर्दी और खांसी की समस्या भी दूर हो सकती है। सर्दी और खांसी होने पर गुड़ को गर्म दूध में मिलाकर पिएं। आप चाय में गुड़ मिलाकर भी पी सकते हैं।






जोड़ों के दर्द से छुटकारा






सर्दियों के मौसम में ठंड की वजह से जोड़ों का दर्द भी बढ़ सकता है। गुड़ का सेवन करने से जोड़ों के दर्द की समस्या से आराम मिल सकता है। जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या है, उन्हें रोजाना गुड़ का सेवन करना चाहिए। जोड़ों के दर्द के मरीज अदरक के साथ भी गुड़ का सेवन कर सकते हैं।






इम्यूनिटी के बेहतर






गुड़ का सेवन करने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गुड़ का सेवन करें। कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.