Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, देखिए अपने शहर के मौसम का हाल

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कड़ाके की ठंड (weather change in Chhattisgarh) पड़ने लगी है। मौसम विभाग (weather department) के मुताबिक आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने वाली है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान (Minimum temperature) 14 डिग्री सेल्सियस है। जबकि अंबिकापुर, जशपुर और बस्तर जिले में सबसे कम तापमान यानी 13 डिग्री सेल्सियस हैं।





छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिले और शहरअधिकतम तापमान (Maximum temperature)न्यूनतम तापमान (Minimum temperature)
रायपुर31 सेल्सियस14 सेल्सियस
बिलासपुर31 सेल्सियस16 सेल्सियस
दुर्ग30 सेल्सियस15 सेल्सियस
अंबिकापुर27 सेल्सियस13 सेल्सियस
कोरबा31 सेल्सियस15 सेल्सियस
धमतरी30 सेल्सियस14 सेल्सियस
रायगढ़31 सेल्सियस16 सेल्सियस
बलौदाबाजार31 सेल्सियस14 सेल्सियस
महासमुंद30 सेल्सियस14 सेल्सियस
जशपुर27 सेल्सियस13 सेल्सियस
बस्तर29 सेल्सियस13 सेल्सियस
राजनांदगांव30 सेल्सियस14 सेल्सियस




बढ़ती ठंड और सर्दियों में होने वाली सर्दी-जुकाम से बचने के लिए अदरक, लहसुन, काली मिर्च, घी और अंडे खाना चाहिए, ताकि शरीर गर्म रहे ।





Corona in chhattisgarh: 1,423 नए मरीजों की पुष्टि, 15 की मौत





सर्दी में खुद को ठंड से बचने के कुछ उपाय (Ways to protect yourself from cold in winter)





हल्की एक्सरसाइज (Light exercise)





सर्दियों के दिनों में बिस्तर छोड़ने से पहले हल्की एक्सरसाइज (Light exercise) करनी चाहिए।यह शरीर को गर्माहट देती है। बिस्तर से उठने के बाद ठंड से बचाने वाले कपड़े पहनकर ही बाहर निकलना चाहिए,ताकि ठंड से बचा जा सके।





गरम तेल से मालिश (Massage with mild hot oil)





सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए गुनगुने तेल (Massage with mild hot oil) से मालिश करनी चाहिए।





आज का राशिफल- वृष राशि के लोगों के लिए कष्टदायक होगा दिन, इन्हें मिलेगी सफलता





ठंड में गर्म कपड़ों पर दें विशेष ध्यान 





मौसम के हिसाब से कपड़ों का चयन कीजिए। ठंड के मौसम में गर्म कपड़ों के साथ ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो बाहर की हवा को शरीर तक पहुंचने से रोकते हैं। शरीर को ढ़कने के साथ कान, हाथ और पैरों को भी ठीक कपड़ों से ढकें। अगर बाहर निकलते हैं तो हाथ के दस्ताने और पैरों में ऊनी मोजे जरूर पहनें।





स्किन केयर का रखें ध्यान (Take care of skin care)





सर्दियों में स्किन केयर (Take care of skin care) की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है। ऐसे में स्किन केयर के लिए नहाने के बाद शरीर को मॉइश्चराइजर करना चाहिए। ठंड के मौसम में नारियल तेल का इस्तेमाल भी किया जा सकता हैं।





खान-पान पर रखें विशेष ध्यान (Keep special attention on food and drink)





सर्दियों के  दिनों भूख सामान्य दिनों से ज्यादा लगती है, ऐसे में सुबह पौष्टिक नाश्ता करना चाहिए। साथ ही भरपूर ऊर्जा देने वाले खाने का सेवन करना चाहिए, जिसमें प्रोटीन, पनीर, दूध, अनाज, आलू, फल और हरी सब्जियों का सेवन इन दिनों के लिए अच्छा रहता है।





 


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.