Media24Media.com: फिर नजर आयी सिंहदेव और बघेल के बीच की दूरियां, बीच कार्यक्रम से चले गए बाबा!

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

फिर नजर आयी सिंहदेव और बघेल के बीच की दूरियां, बीच कार्यक्रम से चले गए बाबा!

Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के 2 साल पूरे हो चुके हैं। इसके साथ ही कांग्रेस के सभी मंत्री और नेता लगातार सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय समेत सभी नेताओं ने सरकार के 2 साल के कामों का ब्योरा दिया। इस बीच कुछ नेता पत्रकारों के सवालों के घेरे में फसते हुए भी नजर आए। सरकार ने राम की राजनीति को अपनाते हुए. भूपेश सरकार के 2 साल पूरे होने का जश्न चंदखुरी में आयोजित किया।





भूपेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए 15 बड़े फैसले, सीएम ने मंत्रिमंडल को दी बधाई





इस आयोजन में सीएम भूपेश बघेल और कैबिनेट के सभी मंत्री और कांग्रेस के कार्यकर्ता नजर आए। चंदखुरी में आज राम वन गमन पथ पर आयोजित बाइक रैली और पर्यटन यात्रा का भी समापन किया गया। भूपेश बघेल समेत तमाम बड़े नेता और मंत्री एक ही बस में सवार होकर चंदखुरी पहुंचे।





सीएम बघेल ने चंदखुरी के सफर को ट्वीट भी किया जिसमें सभी मंत्री भगवान राम के जयकारे लगाते नजर आ रहे हैं।






https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1339520263315017728




ढाई-ढाई साल के सीएम का फॉर्मूला इस बीच चर्चा में था। सीएम भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बीच की दूरियां लगातार बढ़ते नजर आयी। इस बीच सिंहदेव के लगातार बयानों ने छत्तीसगढ़ में सीएम की कुर्सी पर सवाल खड़ा कर दिया।





बघेल और सिंहदेव के बीच की दूरियां एक बार फिर नजर आयी है। चंदखुरी के लिए जाने के दौरान भी सिंहदेव बाकी मंत्री मंडल से अलग नजर आए। इसके बाद स्टेज से भी अचानक गायब हो गए।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.