Media24Media.com: फिटनेस टीप

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label फिटनेस टीप. Show all posts
Showing posts with label फिटनेस टीप. Show all posts

बड़ा ही गुणकारी है ये 'गुड़'

No comments Document Thumbnail

आज हम आपको किचन में रखी ऐसी ही एक चीज के बारे में बताएंगे जो सर्दियों में काफी फायदेमंद होती है। सर्दियों में लगभग हर घऱ में ये चीज उपलब्ध होती है। इस चीज का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रहा जा सकता है। हम बात कर रहे हैं गुड़ (benefits of jaggery) की। आमतौर पर सर्दियों में गुड़ हर किसी के किचन में उपलब्ध होता है। गुड़ का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।









गुड़ के फायदे (benefits of jaggery)






अस्थमा के लिए फायदेमंद






गुड़ का सेवन अस्थमा के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। अस्थमा के मरीजों को तिल के साथ गुड़ का सेवन करना चाहिए। तिल के साथ गुड़ का सेवन करने से सांस से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।






वजन रखता है नियंत्रित






सेहतमंद रहने के लिए वजन का नियंत्रण में रहना बहुत जरूरी होता है। गुड़ में पोटेशियम काफी मात्रा में पाया जाता है जो मेटाबॅालिज्म को बढ़ाने में सहायक होता है। रोजाना सीमित मात्रा में गुड़ का सेवन करने से वजन कम हो सकता है।






ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल






ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए गुड़ का सेवन करना चाहिए। ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए गुड़ का सेवन काफी फायदेमंद होता है।





सर्दी के लिए फायदेमंद






गुड़ का सेवन करने से सर्दी और खांसी की समस्या भी दूर हो सकती है। सर्दी और खांसी होने पर गुड़ को गर्म दूध में मिलाकर पिएं। आप चाय में गुड़ मिलाकर भी पी सकते हैं।






जोड़ों के दर्द से छुटकारा






सर्दियों के मौसम में ठंड की वजह से जोड़ों का दर्द भी बढ़ सकता है। गुड़ का सेवन करने से जोड़ों के दर्द की समस्या से आराम मिल सकता है। जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या है, उन्हें रोजाना गुड़ का सेवन करना चाहिए। जोड़ों के दर्द के मरीज अदरक के साथ भी गुड़ का सेवन कर सकते हैं।






इम्यूनिटी के बेहतर






गुड़ का सेवन करने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गुड़ का सेवन करें। कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी है।


बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए सुबह उठकर करें ये काम

No comments Document Thumbnail

कोरोना काल में खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए लोग इन दिनों हर तरह के व्यायाम कर रहे हैं, योगा हो या मेडिटेशन सुबह सभी का रुटीन बन गया है। इन दिनों लोग हेल्दी खानों पर भी ध्यान दे रहे हैं। हर रोज बस एक छोटा सा काम आपके शरीर को बैक्टेरिया और अन्य वायरस से लड़ने की शक्ति देता है। आप बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए सुबह उठते ही पानी का सेवन भी कर सकते हैं। सुबह उठने के बाद सबसे पहले पानी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। खाली पेट पानी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।





खाली पेट पानी पीने के फायदें-





विषैले पदार्थ निकलते हैं बाहर





सुबह उठते ही खाली पेट पानी का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए रोजाना खाली पेट पानी का सेवन करें।





कब्ज होती है दूर





सुबह खाली पेट पानी का सेवन करने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट 2 से 3 गिलास पानी का सेवन करें।





माशपेशियों के दर्द से छुटकारा





सुबह खाली पेट पानी का सेवन मांसपेशियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट पानी का सेवन करने से शरीर में नई कोशिकाएं बनती हैं। मांसपेशियों के दर्द को दूर करने के लिए रोजाना खाली पेट पानी का सेवन करें।





वजन होता है कंट्रोल





वजन कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। रोजाना खाली पेट पानी का सेवन करने से भी वजन नियंत्रण में रहता है। सुबह खाली पेट पानी का सेवन करने से मेटाबॅालिज्म मजबूत होता है जो वजन को नियंत्रण में रखने में सहायक होता है।





किडनी की समस्या से छुटकारा





किडनी के मरीजों को रोजाना सुबह खाली पेट पानी का सेवन करना चाहिए। सुबह खाली पेट पानी का सेवन करने से किडनी से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.