Media24Media.com: खड़ी ट्रक से कार की टक्कर, एक ही परिवार के चार की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

खड़ी ट्रक से कार की टक्कर, एक ही परिवार के चार की मौत

Document Thumbnail

जगदलपुर : बस्तर के कोंडागांव में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में दंपति और बच्चों सहित एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत (Road accident in Kondagaon) हो गई। सभी लोग कार में सवार होकर एक शादी समारोह से लौट रहे थे। नेशनल हाईवे-30 (National Highway-30) पर बीच सड़क में खड़े हुए ट्रक में कार जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार ट्रक में ही फंस गई। इसके चलते शवों को निकालने के लिए 3 घंटे मशक्कत करनी पड़ी।





यह भी पढ़ें : –ICU में गैस रिसाव से एक मरीज की मौत,हड़कंप





जानकारी के मुताबिक, बीजापुर निवासी शिक्षक पिंटू कावरे (55), उनकी पत्नी प्रभा कावरे, बेटा विपिन कावरे, लोकेश कावरे, राहुल कावरे, रिश्तेदार नारायण कावरे और प्रदीप सूर्यवंशी एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कोंडागांव के लंजोड़ा गांव आए थे। इसके बाद रात करीब 10.15 बजे सभी लोग शादी का कार्यक्रम पूरा होने के बाद कार से बीजापुर लौटने के लिए निकल पड़े। 





यह भी पढ़ें : –सुदुर अंचल के छात्रों को निजी मेडिकल काॅलेजों में सरकार कराएगी प्रवेश





शवों को निकालने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी, कार को काटना पड़ा





रात करीब 11 बजे सिटी कोतवाली क्षेत्र में NH-30 पर ग्राम जोबा के पास बीच सड़क पर खड़ी ट्रक से कार (Road accident in Kondagaon) की टक्कर हो गई। हादसे में पिंटू कावरे (55), उनकी पत्नी प्रभा कावरे, बेटे लोकेश कावरे और राहुल कावरे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रदीप सूर्यवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। शव कार में इतनी बुरी तरह से फंसे थे कि उन्हें निकालने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी और कार को काटना पड़ा।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.