Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Horoscope Today 6 September 2020 : आज 6 सितम्बर को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपना राशिफल


आपका राशिफल 06 सितंबर 6 सितम्बर 2020, विक्रम संवत2077, आश्वनी माह, कृष्ण चतुर्थी, दिन रविवार।





अनिष्ट नाशक एवं सफलता के लिए क्या उपाय करें?
सुख, सौभाग्य वृद्धि के लिए - स्नान जल में कनेर पुष्प, केसर, खस, इलायची मिलाकर स्नान करें।





यहभीपढ़ें : –प्रदेश में आज 14 मौत सहित, 1172 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान





सूर्य देव को जल अर्पण करें। मंत्र बोले - खखोलकाय नमः।
बाधा मुक्ति के लिए दान -
गुड, लाल, वस्त्र, पुष्प, तांबा नारंगी वस्तु, लाल चन्दन, कनेर लाल पुष्प।





दान - लाल गाय, सूर्य मंदिर, 10 वर्ष तक के बच्चे, विष्णु, कृष्ण मंदिर मे दे सकते है।





सफलता के लिए आज के मंत्र
सूर्य देव का मंत्र
ओम सप्त तुरंगाय विद्महे सहस्त्र किरणाय धीमहि तन्नो सूर्यः प्रचोदयात्।
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः॥ या
ऊँ ह्रीं अर्हं सूर्य ग्रहारिष्ट निवारक। श्री पद्म प्रभु जिनेन्द्राय नमः सर्वशांतिं कुरू कुरू स्वाहा।





आरोग्य के लिए आज क्या नहीं खाएं ?





भोजन में मुली एवं नमक का प्रयोग नहीं करें।





भाग्योदय के लिए क्या खाये?
घर से प्रस्थान करते समय उड़द का प्रयोग करें।





यहभीपढ़ें : –Chhattisgarh Wheather Update: भारी बारिश की चेतावनी





दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal)





मेष राशि





दिन सफलता पूर्ण व्यतीत होगा। आशा के अनुरूप कार्य पूर्ण होंगे। सुखद सूचना मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी। रोजगार में अपेक्षित लाभ होगा। कोई भी नया कार्य अथवा महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन उचित नहीं है। जनसंपर्क जनप्रतिनिधि एवं राजनेताओं के लिए उपयोगी उद्देश्य पूर्ण दिन सिद्ध नहीं होगा।





वृष राशि





वाद विवाद से बचने का प्रयास करें। किसी भी कार्य में मध्यस्थता नहीं करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी से भी कोई अपेक्षा रख कर कार्य करना उपयोगी  सिद्ध नहीं हो सकता है। समय पर कार्य नहीं हो सकेंगे। राजनीति एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए दिन विघ्न बाधा पूर्ण रहेगा। आर्थिक दृष्टि से विचार करने पर स्थिति कमजोर है। व्यापार में सामान्य लाभ होगा। खर्च की योजना बन सकती है। यात्रा स्थगित रखना उचित होगा।





मिथुन राशि





आप अनुभव करेंगे कि ग्रह अपेक्षा से अधिक आपको सहयोग कर रहे हैं। कार्य समय पर पूर्ण होंगे।प्रशासनिक वर्ग के लिए विशेष उत्तम दिन है। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक दृष्टि से उत्तम दिन है। राजनीति एवं जनसंपर्क से जुड़े कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। यह ख्याति एवं प्रसिद्धि के सुयोग हैं। विद्या के क्षेत्र में सफलता मिलेगी ।संतान पक्ष से प्रसन्नता एवं सुख प्राप्त होगा।





कर्क राशि





माह के विशेष अनुकूल दिनों में से एक सिद्ध हो सकता है। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। नए कार्यों की पहल के लिए उत्तम दिन है। आर्थिक दृष्टि से अनुकूलता रहेगी। सुख सुविधा का उपयोग करेंगे। मनोबल एवं प्रयास के परिणाम अपेक्षा के अनुकूल ही मिलेंगे। विद्या एवं प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। प्रशासनिक वर्ग के लिए सफल दिन सिद्ध हो सकता है।





सिंह राशि





सामान्य रूप से दिन अच्छा व्यतीत होगा। किसी भी प्रकार की कोई समस्या की योग नहीं है। व्यापार में लाभ होगा। जनसंपर्क या जनप्रतिनिधियों को विशेष प्रयास करने के पश्चात ही सफलता मिलेगी। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए उपयोगी दिन है। विद्या एवं लेखन के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दिन व्यस्तता पूर्ण व्यतीत हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।





कन्या राशि





सुबह में चिड़चिड़ाहट की स्थिति बन सकती है। अपेक्षा के अनुकूल कार्य नहीं हो सकेंगे। दिन कुल मिलाकर व्यर्थ सा प्रतीत होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च में वृद्धि होगी। व्यापार में अपेक्षित लाभ की संभावना कम है। आकस्मिक खर्च एवं कार्य से सुख बाधा होगी। नए कार्य एवं यात्रा की दृष्टि से दिन उपयोगी नहीं है। किसी को परामर्श देना भी सार्थक सिद्ध नहीं होगा ।विवाद से बचने का प्रयास करें।





तुला राशि





यश वृद्धि होगी। दिन उत्तम व्यतीत होगा। सफलता के अच्छे अवसर हैं। कार्य की प्रगति से संतोष रहेगा। पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा। आप की योजना सफल रहेंगी। जनप्रतिनिधि एवं राजनीति अथवा जनसंपर्क के कार्यों में सफलता के अच्छे योग हैं। मित्र परिचित एवं रिश्तेदारों से अनुकूल स्थितियां निर्मित होंगी। नए कार्य निर्णय यात्रा सुझाव मार्केटिंग शॉपिंग आदि कष्ट या परेशानी का कारण बन सकते हैं।





वृश्चिक राशि





प्रतिकूल स्थितियों पर आपका नियंत्रण रहेगा। निराशा से बचें। अधिक उत्साह या अपेक्षा से किया गया कार्य भी पूर्ण होगा। नए अवसर मिल सकते हैं। विवाद में विजय प्राप्त होगी। पेट या नेत्र से संबंधित कष्ट हो सकता है। ग्रहों की अनुकूलता का भरपूर लाभ उठाना भविष्य की दृष्टि से उपयोगी सिद्ध होगा।





धनु राशि





दिन सामान्य व्यतीत होगा। कोई उल्लेखनीय स्थिति नहीं बनेगी। परिवार के दायित्व बढ़ सकते हैं अथवा कार्य की अधिकता रहेगी। सामान्य रूप से सुख में कमी होगी। प्रयास के परिणाम पक्ष में होंगे। किसी भी कार्य की सफलता आपके प्रयासों पर निर्भर करेगी। प्रशासन के क्षेत्र में कोई उल्लेखनीय शुभ अशुभ नहीं है। राजनीति एवं जनसंपर्क से जुड़े भर के लिए दिन सफलता का व्यतीत होगा। व्यापार में सामान्य लाभ की स्थिति रहेगी।





मकर राशि





किसी भी कार्य की सफलता कठिन है। अनपेक्षित कार्य रुकावटें आएंगी। हानी की स्थिति बनेगी।व्यापारिक लाभ में कमी होगी। खर्च में वृद्धि होगी। आशा के अनुकूल कोई कार्य समय पर पूर्ण नहीं होगा। किसी से भी कोई सहयोग अपेक्षा के अनुसार नहीं मिल सकेगा। अनावश्यक कार्य की अधिकता या व्यस्तता बढ़ेगी। मानसिक एवं शारीरिक सुख में कमी होगी। यात्रा मार्केटिंग शॉपिंग या सुझाव स्थगित रखना उचित होगा।





कुंभ राशि





मनोबल अच्छा रहेगा। कोशिश करने पर कार्य अवश्य पूर्ण होंगे। लंबित कार्यों की प्रगति की संभावनाएं हैं। स्थितियों पर आपका नियंत्रण होगा। परिवार एवं परिचितों से अच्छे सहयोग की संभावना है। विद्या एवं बचत के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। नए कार्य की पहल की जा सकती है। मीन राशि धन कमी की स्थिति रहेगी। पारिवारिक दायित्व बढ़ेंगे।





मीन राशि





धन कमी की स्थिति रहेगी। पारिवारिक दायित्व बढ़ेंगे। किसी भी कार्य की प्रगति आपके प्रयासों पर ही निर्भर करेगी। सामान्य रूप से दिन सुखद व्यतीत होगा। जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। परिचितों को आपके द्वारा सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक सुख ठीक-ठाक रहेगा। उल्लेखनीय स्थिति शुभ अशुभ नहीं होगी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.