Media24Media.com: weather updates

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label weather updates. Show all posts
Showing posts with label weather updates. Show all posts

मौसम विभाग में छत्तीसगढ़ में जारी किया येलो अलर्ट, अगले 24 घंटों में इन जिलों में हो सकती है वर्षा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक आज मौसम के मिजाज में कुछ बदलाव आया है। राज्य के 10 जिलों में आगामी 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है।





रायपुर के लालपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के मौसम विज्ञानी आर के वैश्य ने अपने जारी बयान में कहा कि प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं कुछ जगहों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसको देखते हुए प्रदेश के करीब दस जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।





इन जिलों में हो सकती है बारिश





राजनांदगाांव, कांकेर, कोंडागाांव, बस्तर, नारायणपुर, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, दुर्ग व महासमुंद जिलों मे एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है।





जशपुर में अब तक 6.5 मिमी वर्षा





जशपुर जिले में अब तक 6.5 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 02 जून तक औसत वर्षा 6.7 मिमी हुई है। बीते 24 घंटे में जिले में 6.4 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जशपुर तहसील में 0.0 मिमी, मनोरा में 4.2 मिमी, कुनकुरी में 1.6 मिमी, दुलदुला में 15.5 मिमी, फरसाबहार में 2.2 मिमी, बगीचा में 6.2 मिमी, कांसाबेल में 2.0 मिमी, पत्थलगांव में 0.3 एवं सन्ना मे 26.5 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में सर्वाधिक वर्षा सन्ना तहसील में हुआ है।


शीतलहर की चपेट में छत्तीसगढ़ का ये इलाका, ठंड के बाद अब ओलावृष्टि की संभावना

No comments Document Thumbnail

रायपुर. पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में ठंड अच्छी-खासी पड़ रही है। बुधवार को भी प्रदेश में सबसे कम तापमान बलरामपुर में 5.0 डिग्री दर्ज किया गया। सरगुजा संभाग में शीतलहर की स्थिति है। लेकिन अब आने वाले दिना में तापमान में बढ़ोतरी होगी।





मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ अफ गानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान के ऊपर एक चक्रीय चक्रवाती घेरा के रूप में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन होने के कारण न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढऩे की संभावना है।





मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार प्रदेश में 5 और 6 फ रवरी को उत्तर और मध्य भाग में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने आकाशीय बिजली गिरने तथा मेघ गर्जन के साथ एक-दो स्थानों पर ओले गिरने ( सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में) की संभावना है। बस्तर संभाग में 5 और 6 फ रवरी को बादल छाए रहने की संभावना बनी हुई है। यहां वर्षा होने की संभावना कम है । फि र भी उत्तर बस्तर में छीटें पड़ सकते हैं।





कहां कितना रहा तापमान





रायपुर- 12.6
बिलासपुर- 10.2





पेंड्रारोड- 10.6
अंबिकापुर - 8.4





जगदलपुर - 8.2
दुर्ग - 10.9





राजनांदगांव- 12.9
लाभांडी - 8.5





बलरामपुर - 5.0


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.