Media24Media.com: up news in hindi

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label up news in hindi. Show all posts
Showing posts with label up news in hindi. Show all posts

गन के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में जान से हाथ धो बैठीं महिला, 2 महीने पहले ही हुई थी शादी

No comments Document Thumbnail

उत्तरप्रदेश के हरदोई में एक महिला को गन के साथ सेल्फी लेना महंगा पड़ गया। दरअसल, सेल्फी लेने के दौरान महिला एक हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात अपने ससुर की सिंगल बैरल गन के साथ सेल्फी लेने की कोशिश के दौरान गोली लगने से 26 साल की एक महिला की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब बंदूक लोड थी और महिला ने सेल्फी लेने के लिए ट्रिगर पर अपनी उंगली रखी थी। गोली पीड़ित महिला राधिका गुप्ता की गर्दन पर लगी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



मृतिका के ससुर राजेश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि राधिका की शादी मई 2021 में उनके बेटे आकाश गुप्ता से हुई थी। हालांकि पीड़िता के पिता ने साजिश की आशंका व्यक्त की है और इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। राजेश गुप्ता ने बताया कि 'हमारी कस्बे में एक छोटी ज्वैलरी की दुकान है। गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे, मेरा बेटा आकाश हमारी 12-बोर सिंगल-बैरल गन वापस ले आया, जिसे पंचायत चुनाव के दौरान हमने स्थानीय पुलिस स्टेशन में जमा किया था। 


गन के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में हुआ हादसा


बंदूक दूसरी मंजिल के कमरे में रखी गई थी, जहां राधिका थी। उस बंदूक के साथ राधिका सेल्फी लेने की कोशिश करने लगी। शाम 4 बजे के आसपास, हमने गोली की आवाज सुनी और ऊपर की ओर दौड़े जहां पाया कि राधिका को गोली लगी है। इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस दौरान फोन का कैमरा सेल्फी मोड में स्विच ऑन मिला।'


जांच में जुटी पुलिस


शाहाबाद के SHO शिवशंकर सिंह ने बताया कि पीड़िता की 12 बोर की सिंगल बैरल गन और मोबाइल फोन को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। SHO सिंह ने कहा कि 'हमने पीड़िता की बंदूक के साथ एक तस्वीर भी बरामद की है, जिसे उसकी मौत से कुछ सेकंड पहले क्लिक किया गया था। डॉक्टरों के पैनल द्वारा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हमने सिर्फ शरीर पर एक गोली का निशान देखा है और प्रथम दृष्टया पीड़िता के शरीर पर हाथापाई के कोई निशान नहीं मिले हैं।'


पीड़िता के पिता ने लगाया आरोप


पुलिस ने बताया कि मृतिका के पति आकाश से भी पूछताछ की गई, जिसने कहा कि उसकी पत्नी बंदूक देखकर बहुत उत्साहित हो गई। आकाश ने कहा कि 'वह पहले ही बंदूक के साथ तस्वीरें ले चुकी थी, लेकिन वह और चाहती थी। इसलिए एक सेल्फी लेने के दौरान ट्रिगर दब गया।' SHO सिंह ने यह भी कहा कि पीड़ित महिला के पिता राकेश ने मामले में गड़बड़ी की आशंका व्यक्त की है और स्थानीय थाने में दहेज हत्या की शिकायत दर्ज कराई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि फोरेंसिक विशेषज्ञों को मामले की जांच के लिए कहा जाएगा और अगर जरूरत पड़ी तो सीन रीक्रिएट किया जाएगा।

हैवानियत- पत्नी ने संबंध बनाने से किया इंकार तो कर दी हत्या, 3 नाबालिग बच्चों को जिंदा फेंक आया नहर में

No comments Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश। वासना की आग इंसान को अंधा बना देती है। इसका एक ताजा उदाहरण उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर से सामने आया है। जिसे सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। जहाँ पत्नी से विवाद होने के बाद पति ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इस दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा पति अपने तीन बच्चों को लेकर मौके से फरार हो गया। जांच के दौरान जब पुलिस को हत्या के कारण का पता लगा तो सब हैरान रह गए।






बीजापुर : तर्रेम में पहुंची बिजली, ग्रामीणों के घर हुए रोशन




पड़ोसियों ने दी पुलिस को घटना की सूचना





अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के बसेड़ी का है| जहां सोमवार की देर रात पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी, ये सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक महिला के शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।





आस पास के लोगों ने बताया कि आरोपी मौके से अपने तीन बच्चों को लेकर फरार हो गया। उधर मृतक महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों में हमेशा झगड़ा होता रहता था।





अंकित के सिर पर अब लटकने लगी है निष्कासन की तलवार !





ये थी वारदात को अंजाम देने की वजह





जिसके बाद जांच और पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की वजह बताई जिसे सुनकर सब दंग रह गए। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की शादी 10 वर्ष पहले आरोपी के साथ हुई थी। इससे पहले वह महिला आरोपी के बड़े भाई की पत्नी थी, लेकिन आरोपी के भाई की बीमारी के चलते मौत हो जाने के बाद महिला की शादी आरोपी के साथ हो गई।





पुलिस ने बताया कि आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है| उसने अपना जुर्म कुबूल किया। उसने बताया कि उसने पत्नी को इसलिए मारा क्योंकि पिछले 15 दिनों से उसने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था।






7 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, कुंए में मिला मासूम का शव




बच्चों के जिन्दा फेंका नहर में





इसके बाद पुलिस ने आरोपी से बच्चों के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसने अपने तीन नाबालिग बच्चों को नहर में जिंदा फेंक दिया है। फिलहाल अभी तक बच्चों के शव बरामद नहीं हो पाए हैं वहीं पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।


स्वास्थ्यकर्मी की मौत का हुआ खुलासा, वैक्सीन से नहीं इस वजह से गई जान

No comments Document Thumbnail

यूपी के मुरादाबाद में एक स्वास्थ्यकर्मी की मौत (Health worker dies in UP) टीका लगवाने के बाद हो गई, इससे वहां के स्वास्थ अमले में हड़कंप मच गया। लेकिन पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में असली कारण का खुलासा हो गया है। स्वास्थ्यकर्मी की मौत (Health Worker Death Matter) वैक्सीन से नहीं हार्ट अटैक से हुई है।





दरअसल, मुरादाबाद के एक स्वास्थ्यकर्मी महिपाल को 16 जनवरी को कोरोना का टीका (Death due to Corona Vaccination) लगाया गया था। टीका लगने के बाद उसको शारीरिक समस्या होने शुरू हो गया । उसके परिजनों के मुताबिक उसकी सांसे फूलने लगी और खांसी आने लगी। इसके बाद उसने अपने बेटे को फ़ोन किया।





परिजनों ने टीके को बताया वजह (Health worker dies in UP)





बेटे ने अपने पिता को अपनी गाड़ी से अस्पतला तक पहुंचाया और उसका इलाज शुरू हुआ, लेकिन महिपाल को बचाया नहीं जा सका। उसकी मौत हो गई। आप उसके परिजनों का कहना है कि टीका लेने के कारण ही उसकी मौत हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली कारण का खुलासा हो गया है। स्वास्थ्यकर्मी की मौत वैक्सीन (Health worker dies in UP) से नहीं हार्ट अटैक से हुई है।





राज्य में कोरोना टीकाकरण पर 18 जनवरी तक रोक, इस वजह से लिया गया फैसला





इस मामले में वहां के CMO भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे थे। उनका कहना था कि टीका से मौत होने का अब तक कोई प्रमाण नहीं मिला है, लेकिन उसकी मौत के कारणों की जांच की जा रही। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक का पोस्टमॉर्टेम कराया जाएगा। उन्होंने स्थानीय मीडिया को बताया कि महिपाल स्वास्थकर्मी था और उसे पहले कभी कोरोना नहीं हुआ था। टीका लगवाने के बाद रविवार को उसकी परेशानियां बढ़ गई थी और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.