Media24Media.com: symptoms of corona

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label symptoms of corona. Show all posts
Showing posts with label symptoms of corona. Show all posts

अलर्ट - Covid-19 से भी ज्यादा खतरनाक है नया स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक, पढ़िए इसके लक्षण

No comments Document Thumbnail

रायपुर। इन दिनों कोरोना के नए स्ट्रेन ने भी चिंता बढ़ा दी है। ब्रिटेन के कोरोना के नए स्ट्रेन (Corona new strain) ने भारत में दस्तक दे दी है और कई लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।भारत के पांच राज्यों में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। वही छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना के केसेस बढ़ रहे है। जबकि शुरुआत में ही कहा जा रहा था कि कोरोना का नया स्ट्रेन काफी खतरनाक है, फिर भी लोग लगातार इसे लेकर लापरवाही बरतते नजर आ रहे है।





अब सिर्फ WhatsApp पर एक मैसेज करने से दूर होंगी PF अकाउंट की समस्याएं, जानिए क्या हैं प्रक्रिया





नया स्ट्रेन है और भी खतरनाक





एम्स प्रमुख डॉ. रणदीप गुलेरिया ने आशंका जताई है कि भारत में कोरोना का नया स्ट्रेन ज्यादा संक्रामक हो सकता है। वहीं कोरोना के नए स्ट्रन के लक्षण covid-19 के काफी अलग है।





ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) ने नए स्ट्रेन के सात अहम लक्षणों के बारे में बताया है।





  • कोरोना नए स्ट्रेन के लक्षण
  • शरीर में दर्द
  • गले में खराश
  • आंख आना
  • सिरदर्द
  • डायरिया
  • त्वचा पर रैशेज पड़ना
  • पैर की उंगलियों का रंग बिगड़ना




बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें : देरी से कोरोना जांच के कारण मौतों की बढ़ रही संख्या





कुछ शोधकर्त्ताओं ने कोरोना के नए स्ट्रेन के इन लक्षणों की पुष्टि की है। बता दें कि कोरोना के नए स्ट्रेन का पहला मामला सितंबर में ब्रिटेन में मिला था। जिसके बाद भारत सरकार ने लोगों से ज्यादा सावधान रहने को कहा था।


Alert : बुजुर्गों को मामूली लक्षण दिखने पर तुरंत कराएं कोरोना जांच - डॉ. सुंदरानी

No comments Document Thumbnail

कोविड 19 की संक्रमण दर अभी कम है, लेकिन ICU में मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। इससे डॉक्टर्स भी परेशान हैं क्योंकि उनके हर संभव कोशिश के बाद भी कुछ मरीज नहीं बच पा रहे हैं।





किसान अब रबी मौसम में 31 जनवरी तक करा सकते हैं फसलों का पंजीयन





मेकाहारा के क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. ओ पी सुंदरानी ने बताया कि अभी ग्रामीण क्षेत्रों से ऐसे बहुत केस आ रहे हैं जिनकी उम्र 60 से ज्यादा है। वहीं अप्रशिक्षित प्रैक्टिशनर से इलाज कराना शुरू करते हैं और जब तकलीफ बहुत बढ़ जाती है तभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र लाते हैं और कई मामलों में मरीज ICU में भी स्टेबल नहीं हो पाते हैं।





डॉ. सुंदरानी ने दी जानकारी





डॉ. सुंदरानी ( Doctor Sundrani) ने कहा कि घर के युवा सदस्यों को कोविड अनुकूल व्यवहार करना चाहिए जैसे मास्क लगाना, भीड़ से बचना नहीं तो वे अगर संक्रमित हो गए तो उनकी तबीयत ठीक हो सकती है, लेकिन बुजुर्गों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को अगर मामूली सर्दी,बुखार, शरीर में दर्द,थकान,भूख न लगना और उल्टी दस्त जैसे लक्षण दिखे तो तुरंत किसी चिकित्सक से ही जांच करानी चाहिए। जल्दी जांच और इलाज से मरीज के स्वस्थ होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। वहीं अभी दमा और सांस की तकलीफ वाले मरीजों को सबसे ज्यादा सावधानी बरतने की जरुरता है। उन्हें ठंड से बचना चाहिए।





अब घर बैठे बनेगा आयुष्मान कार्ड, कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को मिलेगी सुविधा





कोरोना की जंग जीत कर घर लौटने वाले और कोरोना का इलाज करा रहे सभी संक्रमित हुए मरीजों का आयुष्मान कार्ड बनाने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने पूरी कर ली है। आज तक जिले में संक्रमित हुए सभी कोरोना मरीजों को डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना (Dr. Khubchand Baghel swasthya sahayata yojana)और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Ayushman Bharat pradhan mantri Jan Arogya Yojana) में शामिल किया जाएगा। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे सभी कोरोना संक्रमितों की मैपिंग का काम शुरू कर दिया है। खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता कार्ड या आयुष्मान कार्ड बन जाने से लोगों के दोबारा संक्रमित होने की स्थिति में उनका निशुल्क इलाज हो सकेगा।





10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के आवेदन की तिथि बढ़ी, उत्कृष्ट अंग्रेजी स्कूल में भर्ती के लिए अंतिम मेरिट सूची जारी





जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों की मैपिंग के लिए 86027-12356 फोन नंबर से संक्रमितों के उपलब्ध नंबरों पर फोन कर संपर्क किया जाएगा। ऐसे सभी मरीजों से कार्ड बनाने के लिए उनके आधार नंबर, राशन कार्ड नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो मांगी जाएंगी। मरीज यह सभी दस्तावेज 86027-12356 नंबर पर Whatsapp के माध्यम से भी भेज सकेंगे। मरीज खुद भी नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला चिकित्सालय कोरबा आकर यह दस्तावेज जमा करा सकते हैं।





Whatsapp पर भेज सकते हैं अपना दस्तावेज





जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज के बाद ठीक हो चुके कोरोना संक्रमित व्यक्ति जिला चिकित्सालय में आकर या Whatsapp पर अपने दस्तावेज देकर कार्ड बनवा सकते हैं, ताकि भविष्य में अगर उन्हें दोबारा कोरोना होता है तो कार्ड से वे इलाज के खर्च का भुगतान कर सकेंगे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.