Media24Media.com: suicide incidents

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label suicide incidents. Show all posts
Showing posts with label suicide incidents. Show all posts

देश के अलग-अलग राज्यों में 5 लोगों ने की खुदकुशी, नौकर की हत्या कर मालिक ने लगाई फांसी

No comments Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों से खुदकुशी करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। वहीं देश के अलग-अलग राज्यों में 5 लोगों ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी है। पहली घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की है, जहां एक युवती ने अपने प्रेमी के शादी वाले दिन ही जान दे दी। उसने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। साथ ही उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा है कि भैया ये मेरी आखिरी इच्छा है कि उसको ये जरूर बताना कि मैं उससे कितना प्यार करती थी। उससे यह भी कहना कि मेरे मरने के बाद मेरी लाश देखने जरूर आए।

फाइल फोटो

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के रामसागर पारा का है, जहां रहने वाली 27 साल की प्रीति महंत ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कमरे के पंखे में उसकी लाश फंदे पर लटकी हुई मिली थी। बताया जा रहा है कि युवती ने शुक्रवार सुबह ही आत्महत्या किया था। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी थी। युवती LIC एजेंट के रूप में काम करती थी। 

पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। ये सुसाइड नोट प्रीति ने अपने भाई के नाम लिखा है। सुसाइड नोट में प्रीति ने लिखा है कि 'मैं अपने प्रेमी से बहुत प्यार करती थी। मगर उसने मुझे धोखा दिया है और आज शादी कर रहा है। उसने लिखा मैंने बहुत जीने की कोशिश की, लेकिन जिंदगी से हार गई हूं। प्रीति ने आगे लिखा है भैया मुझे माफ कर देना। अब आप किसी पर भरोसा नहीं करना। मेरी अंतिम इच्छा है कि मेरी प्रेमी को यह जरूर बताना कि मैं उसे कितना प्यार करती थी। उससे यह भी कहना कि मेरे मरने के बाद मेरी लाश देखने जरूर आए। आगे युवती ने लिखा भैया सब मतलबी हैं, सब आपसे काम के वक्त ही मतलब रखेंगे। सबको दूसरों की गलतियां दिखती है, लेकिन अपने बच्चों की गलतियां नहीं दिखती हैं।'

युवती ने अपने भाई से मांगी माफी

युवती ने लिखा 'मैंने बहुत कोशिश की अपने प्रेमी से बात करने की, पर नहीं कर पाई। वो हमेशा मुझसे झूठ बोलता रहा और मैं पागलों की तरह उससे प्यार करती रही। साथ ही उसकी झूठी बातों को सच समझ लेती थी। मां, चाचा,दादाजी इन सब को खोने के बाद मुझमें और हिम्मत नहीं है किसी को खोने की। मैंने यह सब उससे बताया था, लेकिन उसके लिए यह सब मजाक था। तुमने मेरे लिए सब कुछ किया है भाई। बस आखिरी बार उससे इतना पूछ लेना उसने मेरे साथ ऐसा क्यों किया। आगे लिखा अगला जन्म मिला तो तुम्हारी बेटी बनूंगी भाई, मुझसे नफरत मत करना, मैं थक गई हूं। मुझे माफ कर देना।'

लड़के से करवाता बहन की शादी: मृतका का भाई

इधर, परिजनों ने बताया है कि प्रीति का दर्री क्षेत्र में रहने वाले युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग था। इस बीच युवक की शादी लग गई थी। शुक्रवार को युवक की शादी होने वाली थी। इस बात से युवती परेशान थी। आखिरकार सुबह उसने ये कदम उठा लिया है। इस पूरे मामले को लेकर प्रीति के भाई केशर दास महंत ने कहा है कि 'जिस युवक के कारण मेरे बहन की मौत हुई। उसकी शादी शुक्रवार को होने वाली थी। उसके खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए। केसर ने कहा कि मुझे पता होता तो मैं उस लड़के की शादी ही नहीं होने देता। मैं उस लड़के से अपनी बहन की शादी करवाता। अब मुझे इंसाफ चाहिए।'

प्रेमिका की शादी तय होने पर युवक ने दी जान 

वहीं बिहार के भागलपुर के अगांरी गांव में रहने वाले राजेंद्र प्रसाद सिंह के बेटे संतोष कुमार का शव गांव के पास एक पेड़ से लटका मिला है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जगदीशपुर थाना पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों ने बताया कि सुबह जब लोग टहलने निकले तो देखा कि संतोष का शव पेड़ से लटका हुआ है, जिसकी जानकारी परिजनों को दी गई और परिजन पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतारा।

पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

मृतक युवक के पिता राजेन्द्र मंडल ने बताया कि संतोष 20 दिन पहले काम करने दिल्ली गया था और अचनाक दिल्ली से तीन चार दिन पहले निकल गया और घर भी नहीं पहुंचा था, जिसको लेकर दिल्ली में भी परिजन ने काफी खोजबीन की। साथ ही दिल्ली में गुमशुदगी का रिपोर्ट भी दर्ज करावाया था। वहीं शनिवार को गांव के लोग जब शौच करने गए तो देखा कि संतोष का शव पेड़ से लटका हुआ था।

मामले की जांच कर रही पुलिस

ग्रामीणों के मुताबिक गांव की किसी लड़की के साथ संतोष का एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका की शादी उसके घर वालों ने कहीं और तय कर दी, जिसकी जानकारी संतोष को मिली। इसी कारण वह गांव के ही नदी किनारे आम के पेड़ से लटकर खुदकुशी कर ली। मृतक युवक तीन भाई है, इनमें संतोष दूसरे नम्बर पर था और दो बहन भी है। परिजनों ने बताया कि संतोष हाल में ही इंटर की परीक्षा पास किया है । घटना स्थल से पुलिस ने युवक का मोबाइल बरामद किया है। साथ ही उन्हें मोबाइल का चार्जर भी मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डिप्रेशन के चलते युवक ने लगाई फांसी

इधर, UP के कानपुर में रूरा के अंतर्गत एक युवक ने गांव के बाहर लगे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब ग्रामीणों ने पेड़ से लटका युवक का शव देखा तो सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। कानपुर देहात के थाना रूरा के अंगदपुर गांव के रहने वाले वासुदेव (उम्र 30) राजमिस्त्री का काम करता था। 

पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी हुई बेहोश

पिछले कुछ दिनों से वो किसी बात को लेकर तनाव में था। शुक्रवार रात वह कमरे में लेटने गया था और भोर सुबह वहां घर से निकला कर बाहर चला गया। जब देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कुछ देर बाद ग्रामीणों से उन्हें पता चला गांव के पास स्थित बाग में खड़े आम के पेड़ से वासुदेव का शव लटक रहा है। ये सुना उसकी पत्नी पिंकी बदहवास हो गई।

हरियाणा में महिला ने दी जान 

हरियाणा के जिले करनाल के गांव उचानी की लड़की ने ससुरालियों से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 5 साल पहले मृतका पारुल की शादी करनाल में हुई थी। तब से उसे ससुराल में परेशान किया जा रहा था और 5 बार घर से निकाला गया। इस बार बदचलनी का आरोप लगा ससुरालियों ने उसे मायके भेज दिया। जहां उसने परेशानी के कारण फंदा लगाकर शनिवार को जान दे दी।

महिला का 4 साल का बच्चा अपने पिता रविंद्र कुमार के पास करनाल में रहता है। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि वो लड़की के साथ मारपीट करते रहे, उस पर गलत आरोप लगाए। लड़का सट्‌टेबाज है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। भाई अरुण और पारुल के पिता ने बताया कि पिछले पांच साल से परेशान कर रहे हैं। शादी के बाद ही पारुल को परेशान किया जा रहा था। लड़का सट्‌टा खेलता है। सारा कुछ लिया हुआ है। पैसे की मांग थी, पैसे दे दिए गए।

लड़की पर बदचलन होने का गलत आरोप लगाकर परेशान किया गया। 16 फरवरी को फोन करके पारुल को घर से निकाल दिया। पहले भी 4 बार ऐसा कर चुके हैं। हर बार समझा बुझाकर शांत कर देते थे। लड़की को मारा-पीटा जाता था। समाज के डर से कभी पुलिस में जाने की नहीं सोची। लड़की के भाई अरुण ने बताया कि 8 लाख का कर्ज चढ़ा हुआ है। 12 लाख रुपये पहले उतार चुके हैं। वो सट्‌टेबाजी का काम करता है। हमारे अलावा रिश्तेदारों से भी पैसे गए हैं। कई बार झगड़ों को बैठकर सुलझा चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

नौकर की हत्या के बाद मालिक ने की खुदकुशी

वहीं UP के सहारनपुर में एक शख्स का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान 20 कदम की दूरी पर स्थित ट्यूबवेल से एक सड़ी हुई लाश बरामद हुई। इस शव में सिर और एक हाथ नहीं था। कपड़ों से पहचान हुई कि ये लाश विनोद के नौकर प्रवीण कोरी की है। नौकर की हत्या धारदार हथियार से हुई थी, लेकिन पुलिस को सर्च ऑपरेशन में कोई हथियार नहीं मिला। हालांकि खेत में ही कुछ दूरी पर सिर और हाथ बरामद हो गए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

सोना अर्जुनपुर गांव में किसान विनोद और संजय दो भाई थे। संजय की मौत के बाद नौकर प्रवीण ने विनोद के पास काम करना शुरू किया। प्रवीण के परिवार के मुताबिक 19 अप्रैल की शाम 7 बजे वो घर से विनोद के पास जाने के लिए निकला था, लेकिन फिर उसको किसी ने नहीं देखा। परिवार के लोगों ने उसको ढूंढा। फिर विनोद के घर पर जाकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि उसी ने प्रवीण को गायब कराया है। प्रवीण के परिजन खेत मालिक विनोद से बार-बार पूछताछ कर रहे थे, लेकिन वह बहाना बना रहा था। परिजन विनोद पर खोजने का दबाव बना रहे थे। पर वह कुछ भी बोल नहीं रहा था। मामले में परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई।

खेत में गड़ा मिला नौकर का सिर 

लगातार दबाव के बाद भी नौकर प्रवीण तो नहीं मिला, लेकिन 4 दिन बाद विनोद का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए। डॉग स्क्वायड ने 400 मीटर दूर एक दूसरे किसान के खेत से नौकर का सिर बरामद कर लिया। सिर को खेत में गाड़ दिया गया था। जबकि हाथ विनोद के ही खेत में पड़ा मिला। वहीं मौके पर पहुंचे SP देहात सूरज राय पूरे घटना को नौकर की हत्या के बाद आत्महत्या का मामला बता रहे हैं। उनके मुताबिक नौकर की हत्या धारदार हथियार से की गई है। पुलिस ये भी मान रही है कि प्रवीण कोरी की हत्या में एक से अधिक लोग भी शामिल हो सकते हैं।

ग्रामीणों ने की प्रवीण की पहचान

विनोद की आत्महत्या के बाद लोग खेत पर पहुंचे थे। खेत में बदबू आ रही थी। तभी उनकी नजर खेत के ही ट्यूबवेल पर गई। पुलिस को ट्यूबवेल में एक शव दिखाई दी, जो बुरी तरह से सड़ चुका था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। नौकर के परिजनों ने कपड़ों से प्रवीण की पहचान की। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस हेल्पलाइन की ले सकते हैं मदद

बता दें कि खुदकुशी एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है। अगर आप या अपने दोस्त या रिस्तेदार तनाव से गुजर रहे हैं तो भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 से मदद ले सकते हैं। आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए, ताकि आत्महत्या जैसे प्राणघातक कदम उठाने से बच सकें। देश में रोजाना आत्महत्या की घटनाएं सामने आ रही है।

ये हैं आत्महत्या के प्रमुख कारण  

  • पारिवारिक - 26 %
  • बीमारी - 19 %
  • वैवाहिक - 11 %
  • बेरोजगारी - 6 %
  • नशे की लत - 5 %
  • अन्य कारण - 24 %

देश के अलग-अलग राज्यों में 9 लोगों ने की खुदकुशी, एक ने पत्नी की जलती चिता पर कूदकर की जान देने की कोशिश

No comments Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों से खुदकुशी करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। वहीं देश के अलग-अलग राज्यों में 9 लोगों ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी है। पहली घटना छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की है, जहां पांडुका थाना क्षेत्र में एक टीचर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसकी लाश सड़क किनारे एक पेड़ पर लटकी हुई मिली है। बताया जा रहा है कि वह घर से स्कूल में पढ़ाने के लिए निकला था। स्कूल भी पहुंचा था, लेकिन छुट्‌टी के बाद से उसका कुछ पता ही नहीं चला।  

फाइल फोटो

बेन्द्री के रहने वाले पूनम ध्रुव (उम्र 36) खट्‌टी गांव के प्राथमिक स्कूल में पदस्थ थे। रोज की तरह शुक्रवार को भी वह पढ़ाने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद वे स्कूल भी गए थे, लेकिन देर शाम तक घर ही नहीं लौटेष इसके बाद उसके परिजन तलाश कर रहे थे। इसके बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। स्कूल में पता करने पर ये बात पता चली की पूनम स्कूल तो आया था, लेकिन छुट्‌टी के बाद कहां गया यह किसी को नहीं पता है। इधर, कुछ लोगों को पूनम की लाश कुम्हरपारा के पास सड़क किनारे एक पेड़ पर लटकी हुई मिली। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर गई थी। इसके बाद पूनम के परिजनों को भी इस घटना की जानकारी दी गई थी। पूनम के 2 बच्चे भी थे।  

पत्नी की मौत के गम में पति ने की खुदकुशी 

दूसरी घटना दुर्ग जिले की है, जहां दो मासूम बच्चों के सिर से पहले मां का साया छिन गया। इसके बाद पिता ने भी खुदकुशी करके उन्हें अनाथ कर दिया। पत्नी की मौत से दुखी पति ने खुर्सीपार स्थित अपने घर में शुक्रवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुर्सीपार TI दुर्गेश शर्मा ने बताया कबीर मंदर के पास रहने वाले पिंटू चौधरी (उम्र 28 साल) ने अपने घर में फांसी लगा ली। सुबह जब मोहल्ले के लोगों को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने आत्महत्या की सूचना पुलिस को दी थी।

मामले की जांच कर रही पुलिस

लोगों ने बताया कि तीन महीने पहले पिंटू की पत्नी ने इसी घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पिंटू के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। पत्नी की मौत के बाद पिंटू काफी दुखी रहता था। वह न तो घर और न ही बच्चों का ध्यान दे पाता था। इसके चलते दोनों बच्चों को उसके नाना नानी अपने साथ ले गए। घर में पिंटू अकेला था। लोगों से भी ज्यादा बात नहीं करता था। अचानक उसने अपने घर में पत्नी की चुनरी के सहारे फांसी लगा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 छात्रा ने किया सुसाइड

तीसरी घटना मुरादाबाद के नवादा गांव की है, जहां हाईस्कूल की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला है। परिजनों का कहना है कि छात्रा काफी समय से बीमार थी, जिसकी वजह से वह अवसाद में रहती थी। नवादा गांव का रहने वाला अरशद आस-पास लगने वाले मेलों में दुकान लगाने का काम करता है। अरशद शनिवार को काशीपुर मेले में दुकान लगाने गया था। घर पर उसकी बीवी रूबीना और तीन बेटियां सानिया, नगवा और अना थीं।

दूसरी बेटी ने दी पिता को जानकारी

दिन में किसी समय नगमा (उम्र 19 साल) ने खुद को कमरे में बंद किया और दुपट्टे से फंदा लगा लिया। घर में मौजूद उसकी बहन सानिया की नजर पड़ी। इसके बाद उसने घर में मौजूद अपनी सौतेली मां रूबीना को इसकी जानकारी दी। सानिया ने ही अपने पिता अरशद को फोन करके घटना की जानकारी दी।

डिप्रेशन से पीड़ित थी छात्रा

परिजनों का कहना है कि नगमा लंबे समय से बीमार थी। जिसकी वजह से वह अवसाद में रहती थी। नगमा की मां की कैंसर से मौत के बाद उसके पिता अरशद ने रूबीना से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से अरशद को तीन बेटियां हैं। इन्हीं में से एक नगमा ने शनिवार को आत्महत्या कर ली।  

 प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी  

चौथी घटना UP के फतेहपुर की है, जहां सुजरही गांव में पति और जेठ की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति और जेठ के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। रामू उर्फ चंद्रसेन की पत्नी मीना देवी ने घर में फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मृतका के मायके बिंदाव थाना कौशांबी जनपद से आए भाई मनोज कुमार सोनी ने खागा कोतवाली में शिकायत करते हुए पति और जेठ प्रेमचंद्र के ऊपर बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। 

मृतका के भाई ने लगाया आरोप

मृतका के भाई का कहना था पति और जेठ दोनों लोग उनकी बहन को प्रताड़ित करते थे। आए दिन की प्रताड़ना से परेशान बहन ने शनिवार को दोपहर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कोतवाली प्रभारी जेपी शाही का कहना था पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

बैंककर्मी ने की आत्महत्या

5वीं घटना झारखंड के जमशेदपुर का है, जहां के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-1 में रहने वाले राहुल कुमार (उम्र 28) ने घर में फांसी लगा ली। मृतक के मां श्यामा देवी ने उसे फंदे से लटका देखा। परिजनों ने कदमा थाना को सूचना दी। राहुल IDFC बैंक के फाइनेंस डिपार्टमेंट में काम करता था। इस संबंध में मृतक के पिता अश्विनी कुमार ने रवि रजक (रानीकुदर निवासी) और उसके दोस्तों के खिलाफ शिकायत की है।

मृतक के दोस्त ने दी जानकारी

राहुल के दोस्त किट्टू ने कदमा पुलिस को बताया कि राहुल को उसकी गर्लफ्रेंड के सामने रवि रजक ने पीट दिया था। इस घटना के राहुल आहत था। राहुल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रमाडा होटल के सामने खड़ा था। राहुल काफी नशे में था। घर छोड़ने की बात पर राहुल का गर्लफ्रेंड से झगड़ा हो गया। राहुल ने उसे एक तमाचा भी जड़ दिया। ये देख रवि रजक दोस्तों के साथ पहुंचा और राहुल को पीटने लगा। राहुल की गर्लफ्रेंड घर आई और जानकारी दी। फिर मैं मौके पर पहुंचा। बीच-बचाव में मुझे भी सिर में चोट आई। इस बीच पेट्रोलिंग पार्टी पहुंच गई।

मारपीट से तनाव में था राहुल

पुलिस ने भीड़ देख सबको लाठी मारकर भगाया। राहुल की गर्लफ्रेंड स्कूटी से अपने घर चली गई। राहुल भी घर निकल गया। मृतक के पिता अश्विनी कुमार ने बताया कि राहुल गुरुवार रात अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में बिष्टुपुर गया था। रात 11.30 बजे घर लौटा। उसने बताया कि रानीकुदर के रवि रजक ने उसके साथ मारपीट की है। वह बदला लेगा। बेटे के नशे में होने की वजह से उसे कमरे में जाकर सोने को कहा, लेकिन राहुल कुछ देर बाद पीछे के दरवाजे से बाहर निकल गया। इसके बाद करीब 3.30 बजे वापस घर आया और अपने कमरे में चला गया। सुबह 6.30 बजे वह फंदे से लटका मिला। राहुल मारपीट से काफी तनाव में था।

बुजुर्ग महिला ने की खुदकुशी

6वीं घटना  अहमदाबाद के नारोल का है, जहां एक बुजुर्ग महिला ने कुत्तों की जुएं मारने वाली दवा खाकर खुदकुशी कर ली। महिला कि आत्महत्या के बाद उसकी बहू ने 7 लोगों के खिलाफ महिला को परेशान करने और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। सभी सात लोग महिला को गौमांस और हत्या का केस वापिस लेने के लिए डराते धमकाते थे, जिसके चलते परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर ली। 

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

नारोल में रूबीना पठान अपने परिवार के साथ रहती है। उसने पुलिस में अपनी सास की मौत के बाद सात लोगों को उसका जिम्मेदार बताते हुए उनके खिलाफ केस दर्ज करवाया था। युवती की सास रुकसाना बानू ने 29 मार्च को जूएं मारने की दवा खा ली थी, जिसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ी और इसके चलते उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस बारे में शिकायत लिखवाते हुए महिला की बहू ने शिकायत लिखवाई कि कुछ ही समय पहले उनके परिवार कि कुछ लोगों के साथ बहस हो गई थी, जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।

9वीं की छात्रा ने दी जान

7वीं घटना आगरा की है, जहां मऊ रोड स्थित कृष्णापुरम कॉलोनी में 15 साल की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि उसके पास मोबाइल मिलने पर मां ने डांट लगा दी थी। इससे नाराज होकर ही उसने आत्मघाती कदम उठाया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतका 15 साल की छात्रा है। उसकी मां ने बताया कि बेटी कक्षा 9 में पढ़ती थी। शनिवार को उसने घर में पंखे से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि बेटी के पास मोबाइल था। इस बारे में मां को पता चल गया था। इस पर उन्होंने उसकी डांट लगा दी। इस वजह से उसने घर में फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।  

इंजीनियरिंग छात्र ने की खुदकुशी

8वीं घटना भी न्यू आगरा क्षेत्र का है, जहां बीटेक छात्र ने घर में खुदकुशी कर ली। शनिवार सुबह कमरे में फंदे से शव लटका मिला। डायरी में सुसाइड नोट मिला है। इसमें छात्र ने तीन युवकों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पिता ने तीनों युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है।उन्होंने न्यू आगरा थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। नगला पदी के देवी नगर के रहने वाले 22 साल के धनंजय तिवारी RBS के बिचपुरी कैंपस से बीटेक चतुर्थ वर्ष के छात्र थे। उनके पिता अनूप तिवारी भाजपा में मंडल अध्यक्ष रहे हैं। 

महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

9वीं घटना फर्रुखाबाद का है, जहां महिला ने अपने घर में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद पति और ससुराल वाले घर से चले गए। पिता ने ससुराल में बेटी का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव जसमई निवासी रिकल जाटव की 30  साल की पत्नी पूनम ने रात में घर में ही फांसी लगा ली।  

पत्नी की जलती चिता पर कूदकर खुदकुशी की कोशिश

10वीं घटना उत्तर प्रदेश के महोबा का है, जहां पति द्वारा पत्नी की जलती चिता पर कूदकर जान देने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। पति को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़कर चिता से बाहर निकाला। पति मामूली रूप से झुलस गया है। झुलसे पति का सीएचसी में इलाज कराया जा रहा है। मामला जिले के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जैतपुर का है, जहां ड्योढ़ीपुरा मोहल्ले में रहने वाले ब्रजेश की पत्नी ने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, जिससे पति ब्रजेश भी खासा आहत और उदास है। 

पत्नी ने भी की थी आत्महत्या

बता दें कि ब्रजेश की शादी 4 साल साल पहले अकौना के रामचरन की बेटी उमा के साथ हुई थी। बताया जाता है कि बीते दिन पत्नी उमा ने इलाज के लिए पति से 5 हजार रुपए मांगे थे, जिस पर पति ने सुबह इंतजाम कर पैसे देने के लिए कहा था। इसी बात से नाराज होकर उसने देर रात फांसी लगा ली। जब पति की आंख खुली तो पत्नी उसे फांसी के फंदे पर लटकी हुई दिखी। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के मायके वालों ने लगाया गंभीर आरोप

इस मामले में मृतिका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए जैतपुर कस्बा के ड्योढ़ी श्मशान घाट ले जाया गया, जहां पति ब्रजेश मुखाग्नि देने के बाद जलती चिता में कूद पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर बाहर निकाला। चिता में कूदने के कारण वो झुलस गया। पति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पति ब्रजेश ने कहा कि मामूली बात पर उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली और उसकी मौत से मैं सदमें में हूं।  

इस हेल्पलाइन की ले सकते हैं मदद

बता दें कि खुदकुशी एक गंभीर मनोवैज्ञानिक और सामाजिक समस्या है। अगर आप या अपने दोस्त या रिस्तेदार तनाव से गुजर रहे हैं तो भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 से मदद ले सकते हैं। आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात करनी चाहिए, ताकि आत्महत्या जैसे प्राणघातक कदम उठाने से बच सकें। देश में रोजाना आत्महत्या की घटनाएं सामने आ रही है।

ये हैं आत्महत्या के प्रमुख कारण  

  • पारिवारिक - 26 %
  • बीमारी - 19 %
  • वैवाहिक - 11 %
  • बेरोजगारी - 6 %
  • नशे की लत - 5 %
  • अन्य कारण - 24 %

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.