Media24Media.com: ramesh pokhriyal nishank

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ramesh pokhriyal nishank. Show all posts
Showing posts with label ramesh pokhriyal nishank. Show all posts

मंगलवार को मोदी करेंगे युवा संसद महोत्सव को संबोधित

No comments Document Thumbnail

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दूसरे राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के समापन समारोह(PM Modi address National Youth Festival) को संबोधित करेंगे। इस दौरान महोत्सव के तीन राष्ट्रीय विजेता भी अपने विचार रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने रविवार को यह जानकारी दी।





जानिए किन भद्दी गालियों का मोहम्मद सिराज को मैच के दौरान कराना पड़ा सामना





इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री किरन रिजिजु भी उपस्थित रहेंगे। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (National Youth Festival) का उद्देश्य 18 से 25 वर्ष के बीच के युवाओं के विचारों को सुनना है जो मतदान करने का अधिकार रखते हैं और आने वाले वर्षों में सार्वजनिक सेवाओं सहित विभिन्न सेवाओं में शामिल होंगे।





  • एनवाईपीएफ की अवधारणा प्रधानमंत्री के 31 दिसंबर, 2017 को अपने मन की बात के संबोधन में व्यक्त किए गए विचार पर आधारित है। इस विचार से प्रेरणा लेते हुए, पहला महोत्सव 'भारत की नई आवाज बनें और समाधान खोजें एवं नीति के लिए योगदान दें' विषय के साथ 12 जनवरी से 27 फरवरी 2019 तक आयोजित किया गया था।
  • पीएमओ के मुताबिक, दूसरा एनवाईपीएफ ऑनलाइन माध्यम से 23 दिसंबर, 2020 को आयोजित किया गया था और पहले चरण में देश भर के 2.34 लाख युवाओं ने भाग लिया।
  • इसके बाद 1 से 5 जनवरी, 2021 तक वर्चुअल माध्यम से राज्य युवा संसदों द्वारा इसका अनुसरण किया गया। दूसरे एनवाईपीएफ का समापन कार्यक्रम 11 जनवरी, 2021 को संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित किया गया।




12 से 16 जनवरी को किया जाता है आयोजन (PM Modi address National Youth Festival)





पीएमओ के मुताबिक, राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन हर वर्ष 12 से 16 जनवरी को किया जाता है। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती है, जिसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय युवा महोत्सव के साथ-साथ एनवाईपीएफ का भी आयोजन किया जा रहा है।


JEE एडवांस की परीक्षा की तारीख घोषित, 75 फीसदी अंक की पात्रता खत्म

No comments Document Thumbnail

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा है कि जेईई एडवांस (JEE Advance Exam Date Announced) की परीक्षा 3 जुलाई, 2021 को होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी के लिए पूरा समय है, इसलिए तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने बताया कि पिछली बार कोरोना के कारण स्थितियां विषम थीं, इससे अभी उबर नहीं पाए हैं। उन्होंने कहा कि आईआईटी में प्रवेश के लिए 75 फीसदी का मानदंड हटा लिया गया है।





चुनाव जैसी रहेगी कोरोना वैक्सीनेशन की तैयारी, एनाफिलैक्सिस के लिए तैयार रहेंगी चिकित्सकों की टीम





निशंक ने कहा कि इस फैसले का मकसद प्रतिभावान लोगों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर देना है। उन्होंने बताया कि आईआईटी खड़गपुर परीक्षा का आयोजन करेगा। निशंक ने बताया कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए जेईई एडवांस परीक्षा के लिये 12वीं कक्षा में 75 फीसदी अंक के निर्धारित पात्रता मानदंड में इस बार भी छूट दी गयी है।





JEE एडवांस (JEE Advance Exam 2021) में 1 लाख से ज्यादा छात्र





बता दें कि अलग-अलग रिपोर्टस में दिखाए गए अनुमान के मुताबिक जेईई एडवांस की परीक्षा (JEE Advance Exam Date Announced) के लिए 1.60 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 2019 की जेईई एडवांस में 1.73 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.