Media24Media.com: raipur chhattisgarh latest hindi news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label raipur chhattisgarh latest hindi news. Show all posts
Showing posts with label raipur chhattisgarh latest hindi news. Show all posts

रायपुर में 70 हजार रूपए की अवैध लकड़ी सहित वाहन जब्त

No comments Document Thumbnail

रायपुर : वन मंत्री मोहम्मद अकबर (Forest Minister Mohammad Akbar) के निर्देशानुसार राज्य में विभाग द्वारा जारी अभियान के तहत बुधवार को दोपहर रायपुर वनवृत्त (Raipur Forest Circle) के अंतर्गत लगभग 70 हजार मूल्य के अवैध लकड़ी सहित वाहन जब्त (illegal wood in Raipur)किया गया है । इनमें लकड़ी की अवैध परिवहन कर रही गाड़ी को वन विभाग की टीम द्वारा मुरा मोड़ में घेराबंदी कर जब्त किया गया है। 





जब्त लकड़ी में साजा, कहुआ और मिश्रित प्रजाति की लकड़ी शामिल हैं। मुख्य वन संरक्षक रायपुर जे.आर. नायक के मार्गदर्शन और वन मंडलाधिकारी रायपुर विश्वेष कुमार झा के निर्देशानुसार संचालित इस अभियान में टीम द्वारा जांच के दौरान संलिप्त आरोपी अशोक कन्नौजे के पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं पाया गया। इस कार्रवाई में डिप्टी रेंजर दीपक तिवारी, प्रशांत, यदुराम, इन्दर, सौरभ,  राधे और अन्य विभागीय अमला शामिल था।





आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई(illegal wood in Raipur)





वहीं आबकारी मंत्री कवासी लखमा के निर्देशन पर प्रदेश में शराब के अवैध बिक्री, भंडारण और परिवहन पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास के निर्देशन और रायपुर कलेक्टर एस. भारतीदासन के मार्गदर्शन में 20 जनवरी को  रायपुर आबकारी विभाग द्वारा भूमिया गांव के तिल्दा में रोड चेकिंग के दौरान बिलासपुर की तरफ से आ रही एक कार से 50 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। साथ ही आरोपी अभिवास सिंग ठाकुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए उसे गरिफ्तार कर लिया गया है।





विस्फोटक लेकर जा रहे ट्रक में भयंकर ब्लास्ट, 8 मजदूरों की मौत





आरोपी के निशानदेही पर स्टेट फ्लाइंग स्क्वाड के आबकारी उप निरीक्षक डी डी पटेल, आरक्षक विजय वर्मा को हमराह लेकर बेमेतरा के जेवरा गांव (अंधियारखोर) थाना नवागढ़ पहुंचे, जहां आरोपी अनिल वर्मा के फार्म हाउस से 20 पेटी से 180 लीटर अवैध शराब और जब्त किया गया। साथ ही 4 प्लास्टिक ड्रमों में भरी करीब 860 लीटर ओ पी (स्प्रीट) फार्म हाउस में बने मकान से जब्त की गई। 





50 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त





वहीं फार्म हाउस में बने मकान के सामने खड़ी गाड़ी से भी पुलिस ने मध्यप्रदेश से निर्मित 50 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। साथ ही फार्म हाउस में कार्यरत चौकीदार कुलेश्वर गोस्वामी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। गश्त टीम में आबकारी उप निरीक्षक नीलम किरण सिंह, पंकज कुजूर और अनिल मित्तल के साथ आबकारी मुख्य आरक्षक विक्रम सिंग, लखन लाल ओशले, आरक्षक संतोष दुबे के साथ ड्राइवर रितेश साहू, शुभंकर, संजू साहू साथ रहे। 


जुआरी बनकर पहुंचे ASP, जुआ अड्डे पर मारा छापा

No comments Document Thumbnail


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आउटर में एक कबाड़ी बाकायदा शेड बनाकर जुए का अड्डा संचालित कर रहा था। इसकी शिकायत लगातार एडिशनल एसपी सिटी लखन पटले को मिल रही थी। तब वे बुधवार की रात सादे कपड़ों में यहां जुआ खेलने पहुंच गए। पहले तो उन्होंने तस्दीक की और उसके बाद अचानक पुलिस टीम के साथ छापा (ASP raid gambling base) मारकर कारवाई की। धरपकड़ के दौरान  कुछ बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। मौके पर तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। इस तरह रावांभाटा इलाके में एक जुए का बड़ा अड्डा पुलिस ने तबाह कर दिया है।





पुलिस के अनुसार खमतराई पुलिस थाना क्षेत्र में संचालित इस अड्डे को लेकर पिछले कई दिनों से पुलिस को शिकायत मिल रही थी। जिस पर बुधवार देर रात छापामार कार्रवाई की गई। एडिशनल एसपी लखन पटले ने स्थानीय पुलिस थाने की टीम के साथ मौके पर जाकर छापा मारा।पुलिस को देख कुछ बदमाश भाग गए। जबकि तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। इस जुए के अड्डे को चलाने वाला मुख्य बदमाश फरार है।





इमाम नाम का शख्स चला रहा था अड्डा(ASP raid gambling base)





पुलिस सूत्रो ने बताया कि  रावांभाटा के मैदान में झाड़ियों के हिस्से में शेड बनाकर पिछले कुछ दिनों से जुए का अड्डा चलाया जा रहा था। रात के अंधेरे में लोग यहां जमा होते और जुए के दांव लगाया करते थे। इस अड्डे को इमाम नाम का शख्स चलाया करता था। जो इस वक्त फरार है। पुलिस को उसकी तलाश है।





ढाई साल की मासूम का रेप के बाद बेरहमी से हत्या, आरोपी को मिली फांसी की सजा





लकड़ी और बांस से बने शेड को पुलिस ने तोड़ा और उसके बाद इसे जला दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। किसी भी हालत में शहर में जुआ, सट्टे से जुड़ी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि खमतराई और उरला थाना क्षेत्र में जुआ,सट्टा और अवैध शराब का कारोबार बाकायदा ठीहा बनाकर चलाया जा रहा हैं। इसके चलते लगातार असामाजिक तत्व अपराधों को अंजाम देने में लगे हैं। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस छापामार कार्रवाई के बाद अपराधियों और उनको संरक्षण देने वालों में कुछ खौफ दिखेगा।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.