Media24Media.com: rainfall in chhattisgarh

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label rainfall in chhattisgarh. Show all posts
Showing posts with label rainfall in chhattisgarh. Show all posts

शाम से ही राजधानी में मौसम ने ली करवट, मौसम विभाग की चेतावनी- अगले दो-तीन दिनों में….

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब मानसून का आगमन भी हो चुका हैं। आज शाम से ही राजधानी में मौसम ने अचानक करवट ले ली।मौसम विभाग के अनुसार राजधानी से लगे कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है।





बता दें कि राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शाम से ही हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। वहीं कुछ स्थानों पर गरज-चमक और भारी बारिश के आसार है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में मानसून उत्तरी छत्तीसगढ़ में बढ़ने की संभावना है।





दिल्ली और पड़ोसी राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों से सावधान रहने की जरूरत, हर हाल में संक्रमण को फिर फैलने से रोकना जरूरी- भूपेश बघेल





राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 82.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 13 जून तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार दुर्ग जिलें में सर्वाधिक 157.1 मिमी और दंतेवाड़ा जिले में सबसे कम 23.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।





कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश का हार्ट अटैक से निधन, कांग्रेस संगठन की बैठक में आई थी होने शामिल





राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 51.3 मिमी, सूरजपुर में 91.5 मिमी, बलरामपुर में 47.3 मिमी, जशपुर में 69.5 मिमी, कोरिया में 87.9 मिमी, रायपुर में 130.9 मिमी, बलौदाबाजार में 78.3 मिमी, गरियाबंद में 129.6 मिमी, महासमुंद में 93.5 मिमी, धमतरी में 138.6 मिमी, बिलासपुर में 79.6 मिमी, मुंगेली में 45.3 मिमी, रायगढ़ में 53.9 मिमी, जांजगीर चांपा में 36.8 मिमी, कोरबा में 60.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 125.5 मिमी, कबीरधाम में 52.2 मिमी, राजनांदगांव में 66.5 मिमी, बालोद में 102.2 मिमी, बेमेतरा में 134.2 मिमी, बस्तर 69.2 मिमी, कोण्डागांव में 104.4 मिमी, कांकेर में 100 मिमी, नारायणपुर में 60.3 मिमी, सुकमा में 53.8 मिमी और बीजापुर में 71.1 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।


मौसम विभाग में छत्तीसगढ़ में जारी किया येलो अलर्ट, अगले 24 घंटों में इन जिलों में हो सकती है वर्षा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक आज मौसम के मिजाज में कुछ बदलाव आया है। राज्य के 10 जिलों में आगामी 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है।





रायपुर के लालपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के मौसम विज्ञानी आर के वैश्य ने अपने जारी बयान में कहा कि प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं कुछ जगहों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसको देखते हुए प्रदेश के करीब दस जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।





इन जिलों में हो सकती है बारिश





राजनांदगाांव, कांकेर, कोंडागाांव, बस्तर, नारायणपुर, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, दुर्ग व महासमुंद जिलों मे एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है।





जशपुर में अब तक 6.5 मिमी वर्षा





जशपुर जिले में अब तक 6.5 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 02 जून तक औसत वर्षा 6.7 मिमी हुई है। बीते 24 घंटे में जिले में 6.4 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जशपुर तहसील में 0.0 मिमी, मनोरा में 4.2 मिमी, कुनकुरी में 1.6 मिमी, दुलदुला में 15.5 मिमी, फरसाबहार में 2.2 मिमी, बगीचा में 6.2 मिमी, कांसाबेल में 2.0 मिमी, पत्थलगांव में 0.3 एवं सन्ना मे 26.5 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में सर्वाधिक वर्षा सन्ना तहसील में हुआ है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.