Media24Media.com: naxal attack

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label naxal attack. Show all posts
Showing posts with label naxal attack. Show all posts

BIG NEWS : नारायणपुर में बड़ा धमाका, आईईडी ब्लास्ट में ITBP के दो जवान घायल

No comments Document Thumbnail

Naxal Attack:  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में एक बार फिर नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने की कोशिश की है. शुक्रवार को नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी में ब्लाट किया गया. आईईडी धमाके के चपेट में आने से आईटीबीपी के दो जवान घायल हो गए है. घटना मोहन्दी के पास की बताई जा रही है. बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इस घटना की पुष्टि की है.


मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जवान सर्चिंग के लिए निकले थे. टीम जैसे ही मोहन्दी के पास अचानक धमाका हो गया. ब्लास्ट के चपेट में आए एरिया डॉमिनेशन पर निकले आईटीबीपी 53वीं वाहिनी के 2 जवान घायल हो गए.


Naxal attack : छत्तीसगढ़शपथ ग्रहण से पहले छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 1 जवान शहीद

No comments Document Thumbnail

 Naxal attack : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन प्रदेश में नक्सल घटना की खबर सामने आती है।


जानकारी के मुताबिक इस घटना में 1 जवान शहीद हो गया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों एवं राज्यों के वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रतिष्ठित हस्तियां और बुद्धिजीवियों के समारोह में शामिल होने की संभावना है।

बता दें आज छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ के रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में शपथ करेंगे। उससे पहले ही नक्सलियों ने नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट कर दिया।


नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे वाहनों को किया आग के हवाले

No comments Document Thumbnail

बालाघाट : देबरवेली-मलकुआं मार्ग पर 10 से 12 नक्सलियों ने निर्माण सड़क निर्माण में लगे वाहनों(Naxalite Attack on PWD Vehicle) को आग के हवाले कर दिया है। जानकारी के मुताबिक आरसीपीएलडब्लूई योजना (RCPLWE Scheme) अंतर्गत निर्माणाधीन कार्य चल रहा था।





रविवार सुबह एक सीमेंट के ट्रक और 2 ट्रैक्टर को लगभग 10-12 नक्सलियों ने जला दिए। इस मार्ग का निर्माण मेसर्स संजय अग्रवाल, रायपुर के ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है।





उक्त मशीनरी उनके सहयोगी दिलीप पटेल लांजी की है। उनके सुपरवाइजर को नक्सलियों ने डराकर भगा दिया, इसके बाद वाहनों में आग लगा दी।





एसपी अभिषेक तिवारी के मुताबिक दर्जन भर सशस्त्र नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य को बाधित करने के लिए निर्माण उपयोगी वाहनों(Naxalite Attack on PWD Vehicle) को जला दिए हैं।





कुआकोंडा में बड़ा सड़क हादसा, 1 की मौत, 40-50 लोगों के घायल होने की सूचना





वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस पार्टी जंगल में सर्चिंग करने के लिए उतारी गई है। 4 पार्टियां जंगल में सर्चिंग कर रही हैं। सभी थाना व चौकियों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.