Media24Media.com: married woman killed by relatives in Lucknow

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label married woman killed by relatives in Lucknow. Show all posts
Showing posts with label married woman killed by relatives in Lucknow. Show all posts

शादीशुदा महिला के थे कई मर्दों से अवैध संबंध, प्रेमी ने रच डाली खौफनाक साजिश

No comments Document Thumbnail

दिल्ली पुलिस ने 48 घंटे में ही एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दिल्ली के किशनगढ़ इलाके (Kishangarh Murder case Update) में 9 फरवरी को एक 32 साल की शादीशुदा महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने बताया कि इस हत्या के पीछे महिला के प्रेमी का हाथ था.





महिला को पहले गला दबाकर मारने की कोशिश की गई फिर चाकू से उसका गला काटा गया. पुलिस का कहना है कि महिला अपने पति के साथ रहती थी और उसके अपने पति के दोस्त के साथ अवैध संबंध थे. लेकिन जैसे ही आशिक को इस बात की जानकारी हुई कि महिला के कई और मर्दों के साथ अवैध संबंध हैं, बस यही बात उसे नगवार गुजरी.





हत्यारे पहले महिला के अवैध संबंधों की जानकारी उसके पति को दी लेकिन पारिवारिक हालत अच्छे न होने के कराण मृतक महिला के पति ने कोई कदम नहीं उठाया. इससे नाराज होकर आरोपी ने हत्या की साजिश रच डाली. फिर 9 फरवरी की रात उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर महिला की गला रेत कर हत्या कर दी.





Mahasamund Murder Case Video- देखिए वीडियो में कैसे नफरत में बदला एकतरफा प्यार





आरोपी ने हत्या की गुत्थी को उलझाने के लिए वारदात को लूटपाट की शक्ल देने की कोशिश की और उसने ही इस पूरी घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी. पुलिस ने जब पूरे मामले की तहकीकात शुरू किया तो पता चला कि इस मर्डर मिस्ट्री का मास्टरमाइंड महिला का बॉयफ्रेंड ही है.





डीसीपी इंगित प्रताप सिंह का इस मामले में कहना है कि हत्यारों ने इसे रॉबरी की शक्ल देने की कोशिश की और कमरे से 2 हजार रुपये और मृतक महिला का मोबाइल भी ले लिया. मास्टरमाइंड आरोपी ने अपने पर थप्पड़ पड़वाए, जिससे यह पूरी घटना लूटपाट की लगे. अपराधियों ने सबूत को मिटाने के लिए चाकू को कहीं दूर पार्क में फेंक दिया था. जिस गमछे से मृतका का गला दबाने के लिए मारने की कोशिश की गई, उसे जलाने की भी कोशिश की थी. पुलिस ने इन चारों आरोपियों को पकड़ने के बाद पूछताछ के दौरान जब सख्ती बरती तो इस मर्डर मिस्ट्री के सारे राज खुलते चले गए.


दोस्त से मिलने गई विवाहिता की मायके वालों ने की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या की वारदात (Murder incident in india) लगातार बढ़ती ही जा रही है। उत्तर प्रदेश के गोंडा (Gonda district of Uttar Pradesh) जिले से ऐसे ही एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता (Family murdered newly married) की गला काटकर हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप उनके मायके वालों पर ही है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विवाहिता अपने दोस्त से मिलने के लिए गई थी और घर वालों को यह बात नागवर गुजरी।





यह भी पढ़ें:- Honor killing : धारदार हथियार से हमला कर दामाद को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार





दरअसल विवाह से पहले ही विवाहिता की दोस्ती एक स्थानीय युवक से थी। वह उसके साथ कुछ दिनों के लिए कथित तौर पर मुंबई (Mumbai) भी चली गई थी। घर वालों को यह सब पसंद नहीं आया और लौटने पर उसका विवाह करा दिया गया, लेकिन इसके बाद भी विवाहिता अपने दोस्त से मिलती थी। घर वालों को इसकी खबर लगी।





मायके वालों पर हत्या का आरोप





बताया जा रहा है कि जब वह मुंबई गई थी तो पुलिस की मदद से घर वाले उसे लेकर आए थे। इस हालात को देखते हुए परिजनों ने किसी अन्य युवक से उसकी शादी करा दी, लेकिन युवती ने पहले दोस्त से संपर्क लगातार रखा। घर वालों को इसकी सूचना थी। पुलिस को शक है कि वो लगातार इसे लेकर उसे मना भी कर रहे थे।





यह भी पढ़ें:- Honor killing : झूठी शान के खातिर चाचा ने भतीजी को मारी गोली, मौके पर ही मौत





इस बीच एक दिन युवती अपने दोस्त से ही मिलने के लिए गई थी। पीछे से इसकी खबर घर वालों को लगी और वे भी पहुंच गए। इसके बाद धारदार हथियार (Family murdered newly married) से उसका गला काट दिया। पुलिस का कहना है कि उन्हें शक तो घर वालों पर ही है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी झूठे सम्मान के लिए हत्याओं के कई मामले सामने आ चुके हैं।





चाचा ने भतीजी की हत्या





बता दें कि इससे पहले हरियाणा (honour killing in Rohtak Haryana)के रोहतक से भी ऐसे ही मामला सामने आया था, जहां झूठी शान के खातिर चाचा ने भतीजी और उसके प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया।





यह भी पढ़ें:- Crime : दुल्‍हन बन चुकी गर्लफ्रेंड को लेने उसके घर पहुंचा प्रेमी, गंवानी पड़ी जान





दरअसल रोहतक में घरवालों से छिपकर शादी करने आए प्रेमी जोड़े को लड़की के चाचा और भाइयों ने गोली मार (honour killing in Rohtak Haryana) दी थी। ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.