Media24Media.com: illegal liquor in chhattisgarh

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label illegal liquor in chhattisgarh. Show all posts
Showing posts with label illegal liquor in chhattisgarh. Show all posts

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : 16 लाख रूपए की अवैध शराब के साथ वाहन जब्त

No comments Document Thumbnail

आबकारी मंत्री कवासी लखमा के निर्देशन में विभाग द्वारा अवैध शराब के विक्रय, परिवहन और भण्डारण की रोकथाम के लिए सतत रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में विभागीय टीम द्वारा छापामार कार्रवाई(Excise Dept. Raid) में शुक्रवार को लगभग 16 लाख रूपए मूल्य के अवैध शराब और वाहन जब्त किया गया है। इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।





शराब के अवैध कारोबार में लिप्त चार आरोपी गिरफ्तार, कई महंगे ब्रांड के शराब जब्त





जब्त किए गए समानों में लगभग 11 लाख रूपए मूल्य के कुल 891 लीटर अवैध शराब और 5 लाख रूपए की कीमत के एक वाहन शामिल हैं।





मुखबिर पर हुई कार्रवाई(Excise Dept. Raid)





गौरतलब है कि आबकारी आयुक्त निरंजन दास और प्रबंध संचालक ए.पी. त्रिपाठी और कलेक्टर रायपुर एस.भारतीदासन के निर्देश पर आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त आबकारी अरविन्द पाटले के निर्देश पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी अजय पांडे द्वारा 29 जनवरी को मुखबिर से मिली सूचना पर सब्जी मंडी डूमरतराई के पास वाहन से हरियाणा में विक्रय के लिए वैध बरामद कर आरोपी मयूर नानवानी को गिरफ्तार किया गया।





बजट 2021 में लग सकता है कोरोना वैक्सीन टैक्स





वहीं गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर गोगांव स्थित गोदाम से 77 पेटी शराब हरियाणा में विक्रय के लिए वैध कुल 891 लीटर शराब जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। इस कार्रवाई (Excise Dept. Raid)में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अजय पांडे, आबकारी उप निरीक्षक जी.आर. आड़े, अनिल मित्तल, पंकज कुजूर, अरविंद साहू, आबकारी मुख्य आरक्षक रामकुमार वर्मा, सुरेन्द्र गिरी गोस्वामी और आबकारी आरक्षक अनुला झाड़े मौजूद थे।





रेत के अवैध परिवहन करते 4 वाहन जब्त





बस्तर कलेक्टर रजत बंसल के निर्देशानुसार प्रभारी खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा के मार्गदर्शन में जिला खनिज जांच दल द्वारा 27 जनवरी को बस्तर जिले के काकड़ी घाट चपका और तामाकोनी आसना क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान गौण खनिज और रेत का अवैध परिवहन करते हुए पाए गए। जिसके तहत कुल 4 वाहनों पर कार्रवाई की गई। खनिज विभाग द्वारा सभी वाहनों को खनिज के साथ जब्त कर लिया गया है। वाहनों को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपते हुए वाहन मालिकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किया जा रहा है।


शराब के अवैध कारोबार में लिप्त चार आरोपी गिरफ्तार, कई महंगे ब्रांड के शराब जब्त

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग (Excise department raid) द्वारा दूसरे राज्यों से प्रदेश में आने वाली अवैध शराब के धरपकड़ के लिए संचालित सघन अभियान के तहत 15 जनवरी शुक्रवार को बिलासपुर जिले में तीन अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक आरोपी गणेश कुमार जैन CRPF की 65वीं बटालियन का सिपाही है।





केंद्र से नहीं मिली मदद तो छत्तीसगढ़ सरकार उठाएगी वैक्सीनेशन का खर्च





आबकारी विभाग की टीम ने धरपकड़ अभियान के दौरान महंगे ब्रांड की विदेशी शराब सहित मध्यप्रदेश की लेबल वाली 7 पेटी शराब जब्त की गई है। इसके साथ ही शराब के अवैध परिवहन में उपयोग किए गए वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है। जब्त शराब और वाहन की कीमत 9 लाख से भी ज्यादा की आंकी गई है।





लगातार चल रही कार्रवाई





आबकारी मंत्री कवासी लखमा के निर्देशानुसार विभागीय अधिकारियों की टीम द्वारा दूसरे राज्यों से छत्तीसगढ़ में आने वाली अवैध शराब के धरपकड़ का अभियान पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। आबकारी आयुक्त निरंजन दास और CSMCL के प्रबंध संचालक AP त्रिपाठी इस अभियान की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।





बस्तर में वैक्सीन लूटने के ताक में बैठे नक्सली, सुरक्षा के लिए बढ़ाई गई जवानों की संख्या





वहीं 15 जनवरी को आबकारी विभाग की टीम ने बिलासपुर के नेहरू नगर निवासी मनोज खन्ना को 1 पेटी शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक आरोपी शराब को बेचने के लिए घर से निकला था, जिसे पुलिस ने रास्ते में ही धर-दबोचा। पूछताछ में मनोज खन्ना के नेहरू नगर स्थित उसके रिहायशी मकान से कुल 2 लाख 27 हजार 106 रूपये कीमत की महंगे ब्रांड की विदेशी शराब और एक दो पहिया सहित चार बड़े ट्रैवल बैग बरामद किया है।





पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म





प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी मनोज खन्ना बार-बार बयान बदल रहा था, जिसे कड़ाई से पूछने पर उसने मध्यप्रदेश और कोलकाता जैसे जगहों से बड़े ट्रैवल बैग में इम्पोर्टेड विदेशी शराब को बिलासपुर लाकर कई हाई प्रोफाइल ग्राहकों को लंबे समय से विक्रय किया जाना स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मनोज खन्ना के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।





बजट 2021 में लग सकता है कोरोना वैक्सीन टैक्स





पुलिस ने बताया कि मनोज खन्ना से गहन पूछताछ करने पर रात में 3 पेटी अंग्रेजी शराब रायपुर से आने की जानकारी मिली है। इस सूचना के आधार पर आबकारी टीम द्वारा रायपुर से बिलासपुर की ओर से अंग्रेजी शराब (Excise department raid) की डिलीवरी के लिए आ रहे वाहनों को रोका गया, जिसमें कई महंगे ब्रांड के शराब जब्त किए गए है। जब्त शराब की कीमत 10 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। इसके साथ ही गणेश कुमार जैन और अमित कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।





CRPF का एक जवान गिरफ्तार





बता दें कि आरोपी गणेश कुमार जैन CRPF की 65वीं बटालियन का सिपाही है, जिसने अपनी पदस्थापना रायपुर के CRPF महानिरीक्षक कार्यालय में होना बताया है। पूछताछ के दौरान CRPF के जवान ने बताया कि उसके द्वारा अपने वर्दी को ढाल बनाकर रास्ते में सभी जांच और नाके से अवैध शराब से भरे वाहन को पार कराया गया।









उपायुक्त आबकारी नीतू नोतानी ने बताया कि एक अन्य प्रकरण में पचपेड़ी थाना क्षेत्र में सरोजनी बाई सोनी के घर में रखी 7 पेटी शराब को जब्त किया गया है। इसके साथ ही उनके खिलाफ गैर जमानतीय प्रकरण कायम किया गया है।





जांच और सघन पूछताछ के लिए विशेष टीम गठित





भारी मात्रा में दूसरे राज्यों से विक्रय के लिए अधिकृत विदेशी शराब की जब्ती के आधार पर गहन जांच और सघन पूछताछ के लिए उपायुक्त आबकारी बिलासपुर द्वारा सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस.के. द्विवेदी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रवीन्द्र पाण्डेय और आबकारी उपनिरीक्षक आशीष सिंह, धीरज कन्नौजिया, आनंद वर्मा, मुकेश पांडेय और दीपक सिंह सहित चुनिंदा आबकारी स्टॉफ की एक विशेष टीम का गठन किया गया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.