Media24Media.com: food

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label food. Show all posts
Showing posts with label food. Show all posts

भाजपाइयों ने किया खाद्य भंडारण सोसायटी व विद्युत दफ्तर का घेराव

No comments Document Thumbnail

तुमगांव। प्रदेश संगठन किसान मोर्चा व भाजपा के निर्देश पर आज तुमगांव सिरपुर मंडल के सहकारी समिति में खाद की किल्लत व अधिक दर पर यूरिया खाद की बिक्री जबरन किसानों को लदान थमाने  को लेकर तुमगांव सहकारी समिति  में धरना दिया उसके पश्चात अघोषित बिजली कटौती को लेकर  उप केंद्र तुमगांव के कनिष्ठ यंत्री का घेराव कर कनिष्ठ यंत्री को ज्ञापन सौंपा। आज शुक्रवार को भाजपा कायर्कर्ताओं ने तुमगांव स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव किया।  इस अवसर पर विद्युत विभाग तुमगांव कायार्लय के सामने जमकर नारेबाजी की गई। साथ ही महामहिम राज्यपाल के नाम विद्युत विभाग को ज्ञापन भी सौंपा गया। 



जिसमें बिना किसी कारण के अघोषित बिजली कटौती पर  रोक लगाने और सरकार द्वारा किसानों को सरप्लस बिजली देने के वायदे को पूरा करने की मांग की गई। भाजपाइयों ने बताया कि विगत  माह  से विद्युत विभाग द्वारा लगातार बिजली कटौती व पंप कनेक्शनधारी किसानों को जिनका रोपा बोआई शुरू हो  रहा है,  बिजली कटौती के करण किसानी कार्य प्रभावित है जिससे किसान परेशान है। इसी मुद्दे को लेकर तुमगांव  स्थित विद्युत कार्यालय का घेराव किया गया और अघोषित बिजली कटौती की पुनरावृत्ति ना हो इसकी चेतावनी दिया गया ज्ञापन लेने पहुंचे विद्युत विभाग के जे ई ने कार्य सुधारने व अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने का अस्वाशन दिया है,

आज के इस कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष राकेस चन्द्राकर वरिष्ठ भाजपा नेता  मोती साहू, मंडल अध्यक्ष पप्पू पटेल, किसान मोर्च अध्यक्ष नंद लाल पटेल, संतोष चन्द्राकर, चैनु साहू, गेंदलाल पुस्पाकर ,पोषण निर्मलकर,   कुमार सिंग पटेल ,होरी पटेल, नानकचंद ठाकुर, इंद्र साहू पार्षददव्य, गंगा निषाद,  मति सरस्वती मूर्ति, श्रीमती अन्नपुर्णा राजेंद्र निर्मलकर, मति नीरा शिव साहू,  मति गोपा साहू,  गिरिजा दास, कार्तिक सेन, परउ राम साहू,  डोमार पटेल द्रोणचार्य साहू, विकास चन्द्राकर,मिथलेश साहू, नारायण पटेल, रवि निर्मलकर, रवि सोनकर, विजय साहू, दसरथ महोबिया,  भानु, गणेश साहू, मोहन पटेल, सुरेंद्र साहू, आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

Crime: कुत्तों के लिए खाना बनाने से मना करने पर भाई ने गोली मारकर की बहन की हत्या

No comments Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut of Uttar Pradesh) में एक सनकी भाई ने अपनी ही बहन की गोली मारकर हत्या (brother killed sister in UP) कर दी है। जानकारी के मुताबिक आरोपी भाई ने अपनी बहन को इसलिए मारा, क्योंकि उसकी बहन ने कुत्तों के लिए रोटियां नहीं बनाई थी । वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।





रायपुर के डीडी नगर में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, राजधानी में लगातार बढ़ रहा क्राइम





दरअसल मामला मेरठ के भावनपुर थाना इलाके (Case of Bhavnpur police station area of ​​Meerut) का है। जहां कैलाश वाटिका कॉलोनी में रहने वाले 25 वर्षीय आशीष ने घर में करीब 24 से ज्यादा कुत्ते पाल रखे है। वो रोजाना अपनी बहन पारुल से इन कुत्तों के लिए रोटियां बनवाता था।





सिर और सीने में मारी गोली





पुलिस के मुताबिक आरोपी आशीष रियल एस्टेट डीलर है, जिसने घटना के दिन अपनी बहन पारुल से कुतों के लिए रोटियां बनाने के लिए कहा, लेकिन पारुल ने रोटी बनाने से मना कर दिया। जिससे आशीष नाराज हो गया और उसने पिस्तौल निकालकर बहन के सिर और सीने में गोली मार दी, जिससे पारुल की मौके पर ही मौत हो गई।





तीन बेटियों की हत्या कर मां ने खुद का काटा गला





वहीं गोलियों की आवाज सुनकर परिवार के बाकी सदस्य मौके पर पहुंचे। जहां पारुल खून से लथपथ मिली। वहीं घटना के बाद आरोपी आशीष ने खुद पुलिस को फोन किया और घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।





सर्कल ऑफिसर ने दी जानकारी





इस मामले (brother killed sister in UP) को लेकर सदर की सर्कल ऑफिसर पूनम सिरोही (Circle Officer Poonam Sirohi) ने बताया कि पुलिस अन्य एंगल की भी जांच कर रही है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । इतनी छोटी सी बात पर भाई द्वारा बहन की हत्या करने पर हर कोई हैरान है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.