Media24Media.com: covid vaccine

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label covid vaccine. Show all posts
Showing posts with label covid vaccine. Show all posts

Good News: Corona के खिलाफ जंग में अब मिली एक और वैक्सीन, 90 फीसदी तक कारगर...

No comments Document Thumbnail

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एक और वैक्सीन असरदार साबित हो रही है। वैक्सीन निर्माता कंपनी नोवावैक्स ने दावा किया है कि उनकी वैक्सीन कोविड-19 के खिलाफ 90 फीसदी तक प्रभावी है। यही नहीं यह कोरोना वायरस के सभी स्वरूपों के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करती है। अमेरिका और मेक्सिको में किए गए बड़े और आखिरी चरण के अध्ययन में ये बात सामने आई है। कंपनी ने कहा कि टीका कुल मिलाकर 90 फीसदी असरदार है।





शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि यह सुरक्षित है। नोवैक्स वैक्सीन को फ्रिज के मानक तापमान पर रखा जा सकता है और यह वितरण करने में आसान है।नोवावैक्स वैक्सीन को रखना और ले जाने आसान है और उम्मीद की जा रही है कि यह विकासशील देशों में टीके की आपूर्ति को बढ़ाने में अहम किरदार निभाएगा।





बता दें कि अमेरिकी कंपनी नोवावैक्स ने पिछले साल अगस्त में पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साथ एक डील पर साइन किया था। जिसके तहत 200 करोड़ वैक्सीन की डोज तैयार की जानी थी।कंपनी ने कहा, ”टीका कुल मिलाकर लगभग 90% प्रभावी पाया गया है और शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है कि यह सुरक्षित है ” नोवावैक्स टीके को लेकर यह आंकड़े उस समय सामने आए हैं, जब दुनिया में वैक्सीन की खपत लगातार बढ़ रही है।





Novavax के मुख्य कार्यपालक स्टेनली एर्क ने कहा, ‘हमारी शुरूआती कई खुराकें निम्न और मध्य आय वाले देशों में जाएंगी।’


कोरोना वैक्सीन को लेकर ICMR ने जारी की नई गाइडलाइन, टीके न लगवाएं अगर आप…

No comments Document Thumbnail

कर्नाटक और उत्तरप्रदेश में दो स्वास्थ्यकर्मी की मौत और लगभग 580 लोगों के ऊपर वैक्सीन का गलत प्रभाव पाए जाने के बाद कोरोना वैक्सीन को लेकर अब नई गाइड लाइन (Covid Vaccination new Guidelines) जारी की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने बताया कि अबतक लगभग 4 लाख लोगों को टीका लगया जा चुका है । प्रतिकूल प्रभावों से बचने लोगों को कुछ निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।





वैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने एक फ़ैक्टशीट जारी किया है उसमें बताया गया है कि किसी बीमारी की वजह से यदि इम्युनिटी कमजोर है या कुछ ऐसी दवाएं ले रहे हैं, जिससे इम्युनिटी प्रभावित होती है तो आपको कोवैक्सीन (covid 19 vaccine) नहीं लगवाना है। इससे पहले केंद्र सरकार ने कहा था कि अगर आप इम्युनोडेफिशिएंसी से ग्रस्त हैं या इम्युनिटी सप्रैशन  (Immunity Suppression) पर हैं, यानी आप किसी अन्य ट्रीटमेंट के लिए इम्युनिटी कम कर रहे हैं तो कोरोना वैक्सीन ले सकते हैं लेकिम अब ऐसे लोगों को कोवैक्सीन न लगवाने की बात कही गई है।





इसके अलावा यह भी कहा गया है कि यदि किसी को पहले से कोई बीमारी हो और रेगुलर दावा लिया जा रहा है तो इससे डॉक्टर को अवगत कराने के बाद ही टीका लिया जाना चाहिए। डॉक्टर की सलाह के बाद ही वैक्सीन लिया जा सकता है।





इन्हें फिलहाल टीका लगवाने से बचने के सलाह दी गई है- (Covid Vaccination new Guidelines)





  • जिसे एलर्जी की शिकायत है
  • जिसे बुखार हो
  • ब्लीडिंग डिसऑर्डर की शिकायत या खून पतला करने की दवा लेने वाले
  • गर्भवती व स्तनपान करवाने वाली महिलाएं
  • गंभीर स्वास्थ समस्या वाले रोगी




दिल्ली-गाजीपुर सीमा पर आंदोलन कर रहे किसान खालिस्तानी : BJP प्रदेश अध्यक्ष


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.