Media24Media.com: covid chhattisgarh news

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label covid chhattisgarh news. Show all posts
Showing posts with label covid chhattisgarh news. Show all posts

छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते केसेस हुए CM ने ली उच्चस्तरीय बैठक, कहा- रोकथाम और बचाव के उपायों का किया जाए कड़ाई से पालन, जिला कलेक्टरों को जारी किए जाएं निर्देश

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के सभी सतर्कतामूलक उपायों (Covid cases increased in Chhattisgarh) का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन किया जाए।





मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली, मुम्बई सहित महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, इसलिए सभी जिलों के कलेक्टरों को सतर्क किया जाए। एयरपोर्ट और राज्य की अंतर्राज्यीय सीमाओं पर विशेष रूप से महाराष्ट्र से लगी राज्य की सीमा पर टेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। अस्पतालों में भी कोरोना संक्रमण टेस्टिंग की सुचारू व्यवस्थाएं की जाए। साथ ही जो लोग मास्क नहीं लगाते हैं उनसे जुर्माने की राशि की वसूली कड़ाई से की जाए।





Board Exam के समय अगर कोई स्टूडेंट आता है Covid पॉजिटिव तो भी दें सकेंगे पेपर, बस एक दिन पहले करना होगा ये काम





मुख्यमंत्री ने कहा कि चौक-चौराहों में एनाउंसमेंट करा कर लोगों को मास्क पहनने, फिजिकल डिस्टेंस का पालन करने और समय-समय पर हाथों को धोने के लिए जागरूक किया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर टेम्प्रेचर जांच की व्यवस्था भी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन उपायों के पालन से हम अब तक कोरोना को रोकने में काफी हद तक सफल हुए हैं और आगे भी इन उपायों का पालन कर कोरोना संक्रमण ((Covid cases increased in Chhattisgarh) की रोकथाम करने में सफल होंगे।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव रेणु जी. पिल्ले, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, संचालक स्वास्थ्य नीरज बंसोड और मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव सौम्या चौरसिया भी उपस्थित थीं। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने बताया कि एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दुर्ग, राजनांदगांव और रायपुर में कोरोना संक्रमण के ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।





9 -10 फरवरी को असिस्टेंट प्रोफेसर इंटरव्यू , कोविड गाइडलाइन का पालन के साथ

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (Chhattisgarh Public Service Commission) द्वारा चयनित 93 सहायक प्राध्यापकों का इंटरव्यू (Assistant Professor Interview) 9 और 10 फरवरी को है। इंटरव्यू के लिए चिन्हांकित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन साक्षात्कार तिथि के एक दिन पूर्व दो पालियों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। सीजी पीएससी के जिम्मेदारों की मानें तो दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित छात्रों को इंटरव्यू में शामिल नहीं किया जाएगा।





सैलरी घोटाला : 71 लाख रुपए सैलरी गबन मामले में बाबू निलंबित, एफआईआर के आदेश





सीजी पीएससी (CG PSC) के जिम्मेदारों ने उच्च शिक्षा विभाग के लिए सहायक प्राध्यापकों की परीक्षा नंवबर 2020 में ली थी। विधि, संस्कृत, माइक्रोबॉयोलाजी, बॉयोकेमिस्ट्री, वानिकी, बायोटेक्नोलॉजी, भूगर्भशास्त्र के 58 पदों के लिए यह विज्ञापन जारी किया गया था। लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों व अर्ह अभ्यर्थियों के उपलब्धता के आधार पर 93 अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के लिए हुआ है।





मास्क-सेनिटाइजर जरूरी
सीजीपीएससी के जिम्मेदारों की मानें तो कोरोना संक्रमण (Covid guidline) के मद्देनजर कार्यालय में अभ्यर्थियों के अलावा अन्य लोगों पर रोक लगाई है। साक्षात्कार और दस्तावेजों के सत्यापन(Assistant Professor Interview) के दौरान छात्रों को मास्क और सेनिटाइजर लगाना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन करेंगे, उन्हें इंटरव्यू में शामिल नहीं किया जाएगा।


सैलरी घोटाला : 71 लाख रुपए सैलरी गबन मामले में बाबू निलंबित, एफआईआर के आदेश

No comments Document Thumbnail

रायपुर. नगर निगम जोन तीन में स्थापना शाखा के बाबू गंगाराम सिन्हा को निगम प्रशासन ने ७१ लाख रुपए सैलरी घोटाला(Salary Scam in Raipur) मामले में निलंबित कर दिया है। साथ ही इस मामले में शामिल कम्प्यूटर आपरेटर नेहा परवीन और बाबू के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराने का आदेश जोन कमिश्नर प्रवीण गहलोत को किया है। आदेश की कॉपी शाम को मिलने के बाद जोन कमिश्नर थाने में एफआईआर दर्ज नहीं करा पाए। अब सोमवार को बाबू गंगाराम सिन्हा और कम्प्यूटर आपरेटर नेहा परवीन के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।





नोट्स देने के बहाने नाबालिग को स्कूल बुलाकर शिक्षक ने किया दुष्कर्म





गौरतलब है कि नगर निगम जोन तीन के बाबू गंगाराम सिन्हा और कम्प्यूटर ऑपरेटर नेहा परवीन द्वारा सैलरी घोटाले(Salary Scam in Raipur) की जांच रिपोर्ट जोन कमिश्नर ने निगम आयुक्त को सौंपी थी। साथ ही अनुशंसा की थी कि दोनों के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। जांच रिपोर्ट में कहा गया कि उक्त दोनों कर्मचारी वर्ष 2016 से छह लोगों की सैलरी बनाकर अपने रिश्तेदारों के बैंक खाते में डलवा रहे थे। यह रकम 71 लाख रुपए है, जो आर्थिक गड़बड़ी की श्रेणी में आता है। इसलिए संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।





आयुक्त ने बनाई जांच कमेटी
जोन कमिश्नर की जांच रिपोर्ट और प्रतिवेदन के बाद निगम आयुक्त सौरभ कुमार ने तत्काल बाबू गंगराम सिन्हा को निलंबित कर दिया। साथ ही गंगाराम सिन्हा और कम्प्यूटर ऑपरेटर नेहा परवीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश जारी किया। साथ ही आयुक्त ने विभागीय जांच के लिए नगर निगम के वित्त उपायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई है। कमेटी जांच कर बाबू सिन्हा और कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई के लिए अनुंशसा करेगी। बताया जाता है कि जांच कमेटी 2016 से अब तक जोन तीन में तैनात जोन कमिश्नर और इस मामले से जुड़े सभी कर्मचारियों से पूछताछ करेगी। फिर फाइनल रिपोर्ट बनाएगी





गर्लफ्रेंड नताशा के साथ आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं वरुण धवन





घोटाला उजागर करने वाले अफसर का ट्रांसफर
जोन तीन के जोन कमिश्नर प्रवीण गहलोत द्वारा बाबू गंगाराम सिन्हा और कम्प्यूटर आपरेटर द्वारा ७१ लाख रुपए का सैलरी घोटाला एक दिन हुए थे, कि शनिवार को जोन कमिश्नर गहलोत का ट्रांसफर नगरीय प्रशासन विभाग ने सूरजपुर कर दिया।





दरवाजे पर चस्पा किया नोटिस और आदेश
बताया जाता है कि उक्त सैलरी घोटाले का मामला खुलते ही बाबू गंगाराम सिन्हा अपने घर पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं। इसलिए जोन कमिश्नर द्वारा जारी किए गए कारण बताओ नोटिस और निलंबन आदेश को दरवाजे पर चस्पा कर दिया गया है।





बाबू गंगराम सिन्हा को निलंबित कर दिया गया है। कम्प्यूटर ऑपरेटर और बाबू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश निगम आयुक्त ने दिया है। सोमवार को दोनों के खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
- प्रवीण गहलोत, जोन कमिश्नर, जोन तीन नगर निगम रायपुर


छत्तीसगढ़ : बर्ड फ्लू से निपटने राज्य सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है. बालोद, दंतेवाड़ा और बस्तर में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई है. संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन लगातार काम कर रहा है. इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा था कि विभाग इसके लिए पूरी तरह से तैयार है. गुरुवार को सीएम के साथ हुई चर्चा के में प्रदेश में बर्ड फ्लू के लिए कंट्रोल रूम (Bird Flu Control Room) का गठन का फैसला लिया गया.





बजट के लिए आयोजित बैठक में बर्ड फ्लू पर नियंत्रण और रोकथाम पर भी चर्चा की गई. इसके लिए कंट्रोल रूम का गठन किया गया. पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपेश रावटे (फोन नं- 9425588106), चुम्मन लाल सुधाकर (फोन नं- 6260223332), कमल किशोर दास (फोन नं- 9479097633), बसंत कुमार नाग (फोन नं- 9691840366) पर संपर्क कर अवगत कराने को कहा गया है.





इन 5 चीजों के सेवन से कभी नहीं होगी शरीर में खून की कमी





बालोद में सबसे पहले हुई पुष्टि(Bird Flu Control Room)
प्रदेश में सबसे पहले बालोद जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी. इसके बाद से ही सभी जिलों में प्रशासन अलर्ट पर है. जिले के गिधाली में जीएस पोल्ट्री फार्म के 5 सैंपल 11 जनवरी को जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल भेजे गए थे. जहां जांच में सभी सैंपल पॉजिटिव आये थे.





दंतेवाड़ा के बचेली और कुपेर गांव में कुछ पक्षियों की अचानक मौत हो गई थी. बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मृत पक्षियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजा था. जांच रिपोर्ट में सभी मृत पक्षियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.