Media24Media.com: coronation

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label coronation. Show all posts
Showing posts with label coronation. Show all posts

युवाओं को खूब भा रहा है गोदना, मॉर्डन टच के साथ बैंड गोदना का बढ़ा क्रेज

No comments Document Thumbnail

राज्योत्सव के अंतिम दिन सुबह से ही विभिन्न विभागों के प्रदर्शनी में काफी भीड़ रही। लोगों ने राज्य सरकार की विकास योजनाओं का अवलोकन कर सराहना की। प्रदेश के कोने-कोने से आए हुए आम नागरिक सपरिवार सहित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का आनंद लिया। इसमें सबसे खास गोदना आर्ट के बदलतें हुए मॉर्डन स्वरूप युवाओं को खूब भा रहा। युवक-युवतियों ने अपने-अपने हाथों में बैंड गोदना बनवाया।


 मॉर्डन टच के साथ बैंड गोदना का बढ़ता हुआ क्रेज बैगा जनजाति और अन्य जनजातियों के गोदना के प्रति प्रेम को नया स्थान मिल रहा हैं। साथ ही इस सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने में भी मदद मिल रही है। आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के स्टॉल में गोदना आर्ट के कलाकार हरिशंकर विश्वकर्मा ने बताया कि लोग बड़ी संख्या में बैंड टच गोदना को खूब पसंद किया। खासकर युवाओं ने इसे अपने हाथों में बनवाया।

 ऐसे ही अपनें हाथों में बनावा रही जगदलपुर से आयी युवती निशा बोथरा कहती है कि गोदना मुझे बेहद पसंद है। पर अभी जो मॉर्डन बैंड टच के साथ जो गोदना या यूं कहें कि जो टैटू चल रहा है यह काफी लोकप्रिय है। ऐसे ही आर्ट लवर्स रायपुर की संचालिका और एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी की पीएचडी छात्र सुरभि वर्मा कहती है कि प्रतिदिन 150 से 200 से ज्यादा लोग उनके पास बैंड टच टैटू बनवाने के लिए पहुंच रहे थे। जनजाति साहित्य पढ़ने में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास विभाग के स्टॉल में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण जनजातियों पर आधारित साहित्य उपलब्ध थी। कॉलेज और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों में लगे छात्र इन पुस्तकों का अध्ययन वहां बिछे खाट में बैठकर किया। खासकर ट्राइबल एटलस को छात्रों द्वारा खूब पसंद किया गया।

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.