Media24Media.com: cm Bhupesh Baghel on Surguja Division Visit

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label cm Bhupesh Baghel on Surguja Division Visit. Show all posts
Showing posts with label cm Bhupesh Baghel on Surguja Division Visit. Show all posts

सीएम बघेल आज सूरजपुर जिले को देंगे 304.58 करोड़ रूपए के निर्माण और विकास कार्यों की सौगात

No comments Document Thumbnail

सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel on Surajpur Visit) 14 दिसंबर को सूरजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. जहां वे जिले को 304.58 करोड़ रूपये की लागत के 291 निर्माण और विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री इनमें से 131.86 करोड़ रुपये की राशि के कुल 213 कार्यों का लोकार्पण और 172.71 करोड़ रूपये के कुल 78 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।





सीएम ने इन कार्यों का करेंगे लोकार्पण





मुख्यमंत्री बघेल सूरजपुर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (Panchayat and Rural Development Department at Surajpur) के 15.64 करोड़ रूपए लागत के कुल 162 कार्य, नगर पालिका परिषद सूरजपुर के 3.18 करोड रूपए के 1 कार्य, क्रेडा विभाग के 0.26 करोड़ के कुल 03 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 11.96 करोड़ के कुल 02 कार्य और गृह विभाग के 21.38 करोड़ के कुल 07 कार्यों का लोकार्पण करेंगे।





सीएम बघेल 14 और 15 दिसंबर को होंगे इन जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल, देखें शेड्यूल





वहीं ग्रामोद्योग विभाग के 1.09 करोड़ के कुल 02 कार्य, लोकनिर्माण विभाग के 1.18 करोड़ के 01 कार्य, वन विभाग के 2.27 करोड़ के 31 कार्य, छत्तीसगढ़ रोड़ एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन के 20.80 करोड़ के 1 कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 53.78 करोड़ रूपए लागत के 02 कार्य और छत्तीससढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के 38 लाख  रूपए लागत का 1 कार्य शामिल हैं।
  





सीएम इन कार्यों के लिए करेंगे भूमि पूजन





मुख्यमंत्री बघेल जिले (CM Bhupesh Baghel on Surajpur Visit) में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 96.25 करोड़ रूपए की लागत से सड़क निर्माण के 16 कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 2.85 करोड़ के 21 कार्य, क्रेडा के 34.48 करोड़ के 6 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के 8.52 करोड़ के 15 कार्य, लोक निर्माण विभाग के 27.70 करोड़ के 14 कार्य और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 2.91 करोड़ रूपए लागत के 6 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे हैं।


आज से पांच दिवसीय सरगुजा संभाग के दौरे पर रहेंगे सीएम बघेल, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

No comments Document Thumbnail

सीएम भूपेश बघेल आज से यानी 11 दिसंबर से पांच दिवसीय सरगुजा संभाग के (Bhupesh Baghel on Surguja Visit) दौरे पर रहेंगे. सीएम भूपेश बघेल 11 और 12 दिसंबर को कोरिया जिले, 12 और 13 दिसंबर को बलरामपुर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसके बाद 13 दिसंबर को दोपहर के बाद सरगुजा जिले के दौरे पर रहेंगे।





11 दिसंबर को कोरिया जिले में इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे बघेल





तय कार्यक्रमों के मुताबिक सीएम बघेल (Bhupesh Baghel on Surguja Visit) 11 दिसंबर को सुबह 11 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे कोरिया जिले के घुघरा गांव (Ghughra Village) पहुंचेंगे । जहां सीएम बघेल गौठान का अवलोकन और मल्टीयूटीलिटी सेंटर (Multi Utility Center) का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.40 बजे से 1.10 बजे तक बसवाही गांव में नवीन पंचायत भवन और उचित मूल्य की दुकान का अवलोकन और लोकार्पण करेंगे।





Corona in chhattisgarh: 1,518 नए मरीजों की पुष्टि, राजधानी में मिले सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस





सीएम बघेल बसवाही गांव (Baswahi Village) से दोपहर 1.15 बजे रवाना होकर 1.30 बजे कृषि महाविद्यालय चेरवापारा पहुंचेंगे और वहां पर विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. साथ ही आमसभा को संबोधित भी करेंगे।





शुक्रवार को कैसे रखें मां संतोषी का व्रत, जानिए व्रत-विधि और महत्व





सीएम दोपहर 2.35 बजे कृषि महाविद्यालय से प्रस्थान कर छिंदडाड गांव पहुंचेंगे. जहां वे धान खरीदी केन्द्रों का अवलोकन करेंगे. इसके बाद किसानों से चर्चा करेंगे। सीएम बघेल छिंदडाड से दोपहर 3.10 बजे रवाना होकर 3.20 बजे बैकुण्ठपुर के सर्किट हाउस पहुंचेंगे । वहीं शाम 4.30 बजे सर्किट हाउस से रवाना होकर बैकुण्ठपुर स्थित झुमका बोट क्लब पहुंचेंगे. जहां फिश एक्वेरियम का लोकार्पण और अवलोकन करेंगे।





12 दिसंबर को इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे बघेल





फिश एक्वेरियम का लोकार्पण और अवलोकन के बाद सीएम बघेल शाम 5.50 बजे सर्किट हाउस पहुंचने. जहां विभिन्न समाज प्रमुखों और संगठन प्रमुखों से भेंटकर चर्चा करेंगे. इसके बाद रात को वहीं आराम करेंगे। सीएम बघेल 12 दिसंबर को दोपहर 12.15 बजे बैकुण्ठपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 12.30 बजे गोदरीपारा चिरमिरी पहुंचेंगे और उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद सीएम गोदरीपारा से रवाना होकर 1.50 बजे बलरामपुर के पुलिस लाइन पहुंचेंगे. जहां बलरामपुर के न्यू सर्किट हाउस में विभिन्न समाज प्रमुखों के संगठन से भेंट और चर्चा करेंगे. इसके बाद रात को आराम करेंगे।





13 दिसंबर को इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम





13 दिसंबर को सीएम बघेल बलरामपुर में दोपहर 12.10 बजे आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. इसके बाद आमसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वहां से 1.45 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 2.15 बजे सरगुजा जिले के लुण्ड्रा तहसील मुख्यालय पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लुण्ड्रा से दोपहर 3.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.40 बजे सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर पहुंचेंगे। जहां सीएम रात को आराम करेंगे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.