Media24Media.com: bank holidays

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label bank holidays. Show all posts
Showing posts with label bank holidays. Show all posts

Bank Holidays in March 2023: मार्च महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

No comments Document Thumbnail

Bank Holidays in March 2023: हर साल मार्च का महीना बैंकिंग के लिए बेहद खास होता है. दरअसल, यह वित्तीय वर्ष (Financial Year) का आखिरी महीना होता है. ऐसे में कामकाज को लेकर बैंकों में प्रेशर होता है. फरवरी महीने की 10 छुट्टियों के बाद अगल महीने यानी मार्च में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।


03 मार्च 2023: चापचर कूट

05 मार्च 2023: रविवार.

07 मार्च 2023: होली/ होलिका दहन/ धुलेंदी/ डोल जात्रा

08 मार्च 2023: धुलेटी/ डोल जात्रा/ होली/ याओसांग

09 मार्च 2023: होली

11 मार्च 2023: दूसरा शनिवार

12 मार्च 2023: रविवार

19 मार्च 2023: रविवार

22 मार्च 2023: गुडी पाडवा/ उगाडी/ बिहार दिवस/ साजीबु नोंगमापानबा/ प्रथम नवरात्र/ तेलुगु नववर्ष

25 मार्च 2023: चौथा शनिवार

26 मार्च 2023: रविवार

30 मार्च 2023: राम नवमी

डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं

बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहक कई तरह के कामकाज डिजिटली निपटा सकते हैं. यूपीआई (UPI), मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking), इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking) जैसी डिजिटल सेवाओं (Digital Banking) पर बैंक हॉलीडे का कोई असर नहीं होता है

 

Bank Holidays : 10 दिनों के लिए बंद रहेंगे बैंक, बचे हुए काम फटाफट निपटा लीजिए

No comments Document Thumbnail

Bank Holidays :  हर महीने बैंकों की कुछ छुट्टियां होती हैं। अगला महीना फरवरी का होगा। फरवरी का यह महीना 28 दिन का होनेवाला है। फरवरी महीने में शनिवार और रविवार की छुट्टी के अलावा महाशिवरात्रि सहित कई मौकों पर बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में इन छुट्टियों की जानकारी जरूरी है।


 

Bank Holidays : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)https://www.rbi.org.in/ की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध फरवरी महीने की बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट पर गौर करें तो फरवरी 2023 में अलग-अलग राज्यों में 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में लोगों को इन बैंक छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन सेवाओं से ही अपना काम चलाना पड़ेगा। देखें फरवरी महीने में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट.

फरवरी 2023 में बैंकों की छुट्टियां (Bank Holidays )

05 फरवरी रविवार देशभर में

11 फरवरी दूसरे शनिवार देशभर में

12 फरवरी रविवार देशभर में

15 फरवरी लुई नगाई नी हैदराबाद, तेलंगाना

18 फरवरी महाशिवरात्रि रायपुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची, शिमला, तिरुवनंतपुरम, अहमदाबाद, बेलापुर

19 फरवरी रविवार देशभर में

20 फरवरी स्टेट डे आइजॉल, मिजोरम

21 फरवरी लोसार गंगटोक, सिक्किम

25 फरवरी चौथा शनिवार देशभर में

26 फरवरी रविवार देशभर में


इस हफ्ते लगातार तीन दिनों तक बंद रहेंगे बैंक , जल्दी ही निपटा लें अपना जरूरी काम नहीं तो हो सकती है परेशानी

No comments Document Thumbnail

अगर आप भी इस हफ्ते बैंक के काम निपटाने की सोच रहे हैं तो उन कामों को जल्द ही निपटा लें , क्योंकि इस हफ्ते तीन दिन बैंक बंद (banks will remain closed for three consecutive days in this week) रहेंगे। आपको बैंक से संबंधित काम हैं तो आप गुरुवार से पहले ही अपने सभी काम पूरा कर लें, नहीं तो आपको लंब इंतजार करना पड़ सकता है। बता दें कि इस हफ्ते 25 दिसंबर यानी शुक्रवार को क्रिसमस का त्यौहार है। इस वजह से शुक्रवार को राष्ट्रीय अवकाश रहेगा और बैंकों में भी छुट्टी रहेगी।









वहीं 26 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार पड़ रहा है, जिसकी वजह से बैंक बंद रहेंगे। इसी तरह 27 दिसंबर को रविवार होने की वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे। यानी हफ्ते के तीन दिन 25, 26,और 27 तारीख को बैकों में हॉलिडे (Holiday in Banks) रहेगी। इसलिए गुरुवार से पहले ही अपने सारे बैंक से संबंधित काम निपटा लें।





हादसा: एक्सप्रेस वे पर कार और कंटेनर की टक्कर, कार में आग लगने से जिंदा जले 5 लोग





बता दें कि हर रविवार को देशभर के बैंक बंद ही रहते हैं। इसके अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंकों में कामकाज नहीं होता है। वहीं राष्ट्रीय अवकाश और अन्य क्षेत्रीय अवकाश पर भी बैंकों में छुट्टी रहती है। लगातार तीन दिन देश के तकरीबन सभी जोन के बैंकों में अवकाश रहेगा।









नए साल से बदल जाएंगे बैंकों के कई नियम (Many rules of banks will be changed from new year 2021)





गौरतलब है कि अगले हफ्ते साल का अंतिम दिन होगा। इसके बाद नए साल से बैंक में लोन-देन को लेकर कई तरह के नियम-कायदे भी बदल जाएंगे। वहीं 31 दिसंबर को इनकम टैक्स रिटर्न ( (ITR)) दाखिल करने का भी लास्ट डेट है। इसलिए अगर आपको बैंक से कोई डॉक्यूमेंट चाहिए या कोई अन्य जरूरी काम है तो इसे भी अभी निपटा लें। इनकम टैक्स रिटर्न के लिए ही आपको बैंक स्टेटमेंट, ब्याज आय का सर्टिफिकेट, फॉर्म 26एएस जैसे कई तरह के दस्तावेज अपने बैंक से लेने पड़ सकते हैं।





Holidays in 2021: जानें साल 2021 में किस दिन पड़ रहा है आपका फेवरेट फेस्टिवल, इस दिन प्लॉन करें वीकेंड





बता दें कि चेक भुगतान के लिए अगले महीने से पॉजिटिव पे सिस्टम लागू हो जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने 1 जनवरी 2021 से चेक भुगतान के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम (Positive Pay system) शुरू करने का फैसला लिया है। RBI ने यह फैसला चेक भुगतान में धोखाधड़ी पर रोक लगाने के उद्देश्य से लिया है। इस नए नियम के लागू होने पर 50 हजार रुपए से ज्यादा के चेक भुगतान पर पॉजिटिव पे सिस्टम लागू होगा। ऐसे चेक भुगतान के समय चेक जारी करने वाले से डिटेल्स की दोबारा पुष्टि की जाएगी।






निपटा लें अपने काम ,दिसंबर में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

No comments Document Thumbnail

आप 2020 के आखिरी महीने यानि दिसंबर (Dec) में बैंकों से जुड़े बेहद जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं तो आपको जरूर पढ़ना चाहिए। दरअसल, दिसंबर में क्रिसमस (Christmas) के अलावा कई स्थानीय अवकाश (Local holiday) होने की वजह से बैंकों में कामकाज बंद रहेगा। ऐसे में आपको किस-किस दिन बैंक बंद (Bank closed) हैं इसकी पूरी जानकारी जरूर होनी चाहिए। 





यह भी पढ़ें : –Farmers Protest: सरकार और किसान नेताओं के बीच आज बातचीत





दिसंबर में 4 दिन रविवार (6 दिसंबर, 13 दिसंबर, 20 दिसंबर और 27 दिसंबर) होने की वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा। वहीं 6 दिसंबर को दूसरा शनिवार और 26 दिसंबर को चौथा शनिवार होने से बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इसके अलावा क्रिसमस, साल का आखिरी दिन और उत्तर पूर्व के स्थानीय पर्व की वजह से भी बैंक बंद रहेंगे। आज की इस रिपोर्ट में हम दिसंबर के दौरान होने वाली छुट्टियों के बारे में बताएंगे ताकि आपको बैंक बंद होने की वजह से किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो सके।





यह भी पढ़ें : –जानिए कैसी होगी आपके नए महीने की शुरुआत, क्या कहता है आपका आज का राशिफल





दिसंबर में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक...





  1. 3 दिसंबर 2020: गुरुवार
  2. 6 दिसंबर 2020: रविवार
  3. 12 दिसंबर 2020: शनिवार
  4. 13 दिसंबर 2020: रविवार
  5. 17 दिसंबर 2020: गुरुवार
  6. 18 दिसंबर 2020: शुक्रवार
  7. 19 दिसंबर 2020:  शनिवार
  8. 20 दिसंबर 2020: रविवार 
  9. 24 दिसंबर 2020: गुरुवार
  10. 25 दिसंबर 2020: शुक्रवार
  11. 26 दिसंबर 2020: शनिवार
  12. 27 दिसंबर 2020: रविवार
  13. 30 दिसंबर 2020: बुधवार
  14. 31 दिसंबर 2020: गुरुवार

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.