Media24Media.com: WhatsApp tricks

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label WhatsApp tricks. Show all posts
Showing posts with label WhatsApp tricks. Show all posts

अगर आपके पास भी आ रहा WhatsApp का नोटिफिकेशन, तो पढ़ें ये खबर

No comments Document Thumbnail

व्हाट्सएप के इस्तेमाल की नई शर्तें आठ फरवरी 2021 से लागू हो रही हैं। WhatsApp ने अपने यूजर्स को नई सेवा शर्तों को लेकर नोटिफिकेशन देना शुरू कर दिया है और यदि कोई यूजर नई शर्तों को स्वीकार नहीं करता है तो आठ फरवरी के बाद कंपनी उसके अकाउंट को बंद कर देगी। WhatsApp ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि आपको एप इस्तेमाल करना है तो आपको उसकी सेवा शर्तें को पूरी तरह से स्वीकार करना होगा, वरना आप चाहें तो अपना WhatsApp अकाउंट डिलीट कर सकते हैं।





सरकारी स्कूल से पास आउट इस स्टूडेंट को गूगल ने दी करोड़ों की नौकरी





आपसे कौन-कौन सी जानकारियां लेता है WhatsApp?
व्हाट्सएप की शर्तों को लेकर आसान भाषा में अभी तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं थी लेकिन एपल के एप स्टोर की नई प्राइवेसी के बाद WhatsApp को मजबूरन आम भाषा में बताना पड़ा है कि वह यूजर्स से कौन-कौन सी जानकारियां लेता है। एपल एप स्टोर पर WhatsApp की लिस्टिंग के मुताबिक व्हाट्सएप अपने यूजर्स से 16 तरह की जानकारियां लेता है जिनमें फोन के मॉडल की जानकारी समेत पेमेंट तक की जानकारियां शामिल हैं।





  • डिवाइस आईडी (Device ID)
  • यूजर आईडी (User ID)
  • विज्ञापन डाटा (Advertising Data)
  • खरीदारी की हिस्ट्री (Purchase History)
  • लोकेशन (Location)
  • फोन नंबर (Phone Number)
  • ई-मेल (Email Address)
  • कॉन्टेक्ट लिस्ट (Contacts)
  • प्रोडक्ट इंटिग्रेशन (Product Interaction)
  • क्रैश डाटा (Crash Data)
  • परफॉर्मेंस डाटा (Performance Data)
  • अदर्स डायग्नॉस्टिक डाटा (Other Diagnostic Data)
  • पेमेंट इंफॉर्मेशन (Payment Info)
  • कस्टमर सपोर्ट (Customer Support)
  • प्रोडक्ट इंट्रेक्शन (Product Interaction)
  • अदर्स यूजर्स कंटेंट (Other User Content)




जानकारियों का WhatsApp कैसे करेगा इस्तेमाल?






कोई भी कंपनी आपसे आपसे दो तरीके से डाटा लेती है और ये दो तरीके प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष हैं। जब भी आप किसी वेबसाइट पर जानते हैं तो आप कूकिज के लिए हां करते हैं। जब भी आप कोई एप या सॉफ्टवेयर को फोन या कंप्यूटर में इस्टॉल करते हैं तो उसकी सेवा शर्तों को बिना पढ़े स्वीकार कर लेते हैं। आमतौर पर कोई कंपनी सीधे तौर पर यह नहीं कहती है कि वह आपके डाटा का इस्तेमाल अपने बिजनेस के लिए करेगी और किसी अन्य कंपनी के साथ शेयर करेगी लेकिन WhatsApp कई नई सेवा शर्तों में यह साफतौर पर लिखा गया है कि वह आपके डाटा को फेसबुक और उसकी अन्य कंपनियों के साथ शेयर करेगा।


WhatsApp ने लॉन्च किए कई नए फीचर्स, इस तरह करें USE

No comments Document Thumbnail

WhatsApp ने भारत में कई नए फीचर्स लॉन्च (WhatsApp launched new features) किया हैं । बता दें कि WhatsApp ने अपनी पेमेंट सर्विस को भारत में शुरू (WhatsApp has started its payment service in India) कर दिया है, जिसके जरिए आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को WhatsApp के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। जानिए इस फीचर्स को कैसे करें USE।









WhatsApp New trick – अब बर्थडे विश करने के लिए आपको 12 बजे तक नहीं पड़ेगा जागना, जानिए कैसे करेगा काम





WhatsApp के जरिए Payment (Payment via WhatsApp)





WhatsApp के जरिए अब आप अपने दोस्तों और रिश्तदारों को पैसे (WhatsApp launched new features) भी भेज सकेंगे। WhatsApp ने अपनी पेमेंट सर्विस भारत में शुरू कर दी है। यह फीचर Paytm, Amazon Pay और Google Pay के जैसे ही काम करेगा। यह UPI बेस्ड होगा। इसका यूज करने के लिए एंड्राइड और iOS यूजर्स को WhatsApp के लेटेस्ट वर्जन को अपडेट करना पड़ेगा। WhatsApp के पेमेंट फीचर को यूज करने के लिए आपका व्हाट्सऐप नंबर और बैंक अकांउट में दिया गया नंबर एक ही होना चाहिए।









इस तरह करें WhatsApp पेमेंट सर्विस शुरू





पहला स्टेप – सबसे पहले अपना WhatsApp अपडेट कर लें।
दूसरा स्टेप – अपडेट करने के बाद WhatsApp को ओपन करके Setting में जाएं।
तीसरा स्टेप – Setting में आपको पेमेंट का ऑप्शन नजर आएगा। इसके बाद Add पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें।
चौथा स्टेप – बैंक को सलेक्ट करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर वेरिफाई करना पड़ेगा।
पांचवा स्टेप – मोबाइल नंबर वेरिफाई करने के लिए SMS वेरिफिकेशन का ऑप्शन सलेक्ट कर सकते हैं।
छठा स्‍टेप – वेरिफिकेशन प्रासेस पूरा होते ही आपकी बैंक डिटेल पेमेंट के तौर पर जुड़ जाएगी।





WhatsApp में जल्द मिलेंगे ये नए Wallpapers





Always Mute option का इस तरह करें इस्तेमाल





WhatsApp ने Always Mute ऑप्शन फीचर भी रोलआउट कर दिया गया है। इस फीचर की मदद से आप किसी भी अकाउंट या ग्रुप को हमेशा- हमेशा के लिए म्यूट कर सकेंगे। अभी आपको 8 Hours, 1 Week और एक साल तक म्यूट करने के ऑप्शन मिल रहे थे, लेकिन अब ऐप एक साल के ऑप्शन के बजाय Always Mute फीचर लेकर आया है। इससे अब WhatsApp यूजर्स को हर साल ग्रुप को म्यूट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।





WhatsApp
WhatsApp




WhatsApp के इस फीचर का उपयोग कर पाएं पुराने मैसे ज डिलीट करने से छूटकारा (Use this feature of WhatsApp to get rid of deleting old messages)





WhatsApp Disappearing Message फीचर भारत में लॉन्च हो गया है। इस फीचर के तहत आपकी व्हाट्सऐप चैट के सात दिन पुराने मैसेज अपने आप डिलीट हो जाएंगे। इससे पहले ये फीचर Telegram और Snapchat में भी आ चुका है। इस फीचर का यूज करने के लिए आपको अपने WhatsApp अकाउंट में जाकर इस फीचर को एक्टिव करना पड़ेगा। हालांकि ऐसा सिर्फ पर्सनल चैट पर ही हो पाएगा, ग्रुप में यह फीचर पूरी तरह से ए​डमिन के पास ही रहेगा।





WhatsApp
watshup




जानिए क्या है WhatsApp का मैसेजिंग को लेकर नया फीचर





बता दें कि WhatsApp भारत में मैसेजिंग और चैटिग के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। यह APP इसलिए इतना लोकप्रिय है, क्योंकि ये APP अपने यूजर्स की हर छोटी बड़ी जरूरतों का ख्याल रखता है। इसीलिए मैसेजिंग और चैटिग के लिए लोग सबसे ज्यादा इसका इस्तेमाल करते हैं। WhatsApp के लोकप्रियता का एक सबसे बड़ी वजह यह भी है कि WhatsApp समय-समय पर कई तरह के अपडेट्स करते रहता है।






Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.