Media24Media.com: Top nws

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Top nws. Show all posts
Showing posts with label Top nws. Show all posts

राजधानी में दो दिन पूरी तरह बंद रहेंगी मीट दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश

No comments Document Thumbnail

 रायपुर। गणतंत्र दिवस और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नगर निगम प्रशासन ने 26 जनवरी और 30 जनवरी 2026 को पूरे नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की दुकानों और बूचड़खानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह निर्णय छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशों के तहत लिया गया है।


प्रशासन के आदेश के अनुसार, इन दोनों पावन अवसरों पर शहर में किसी भी प्रकार का मांस-मटन बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

नगर निगम स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सभी जोन के स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी करेंगे। मांस की दुकानों के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर भी विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार से आदेश का उल्लंघन न हो।

महापौर के निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई दुकान, होटल या ढाबा प्रतिबंधित तिथियों पर मांस-मटन की बिक्री करते पाया गया, तो सामग्री जब्त कर संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम प्रशासन ने सभी व्यापारियों, होटल संचालकों और दुकानदारों से आदेश का पालन करने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय सार्वजनिक भावनाओं, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय व ऐतिहासिक अवसरों की गरिमा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

प्रशासन ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि रायपुर में मांस बिक्री प्रतिबंध का पालन कर शहर में शांति और सद्भाव बनाए रखने में सहयोग करें।

रायपुर का विनाश करने वाले महापौर ,अचानक विकास विकास चिल्लाने लगे है: संजय श्रीवास्तव

No comments Document Thumbnail

रायपुर : महापौर एजाज ढेबर द्वारा  चौड़ीकरण मामले में राज भवन में जाकर ज्ञापन देने पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा की गुरु चेले में ड्रामेबाजी की प्रतियोगिता चल रही है एक तरफ गुरु लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिख रहे हैं और चेले राज भवन में घूम रहे हैं एजाज  वह महापौर हैं जिसने राजधानी रायपुर का विनाश करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी अब विकास विकास चिल्लाने का ड्रामा कर रहे हैं। 


श्रीवास्तव ने कहा कि यह महापौर अपनी सरकार में दुबक के बैठे थे उनके मुंह से कोई आवाज नहीं निकलती थी सारा ध्यान भ्रष्टाचार करने में लगा था,उनको बताना चाहिए 5 साल के कांग्रेस के शासन में  तात्यपारा,शारदा चौक के चौड़ीकरण के लिए क्या किया ?जिन्होंने 5 साल एक ईट रखने का काम नही किया और अब सरकार जाते ही नगर निगम चुनाव के पहले नई ड्रामेबाजी शुरू कर मीडिया की सुर्खियों में बने रहने का असफल प्रयास कर रहे हैं।

 श्रीवास्तव ने कहा  एजाज ढेबर को रायपुर की जनता विनाश पुरुष के रूप में याद रखेगी क्योंकि यह वही महापौर है जो कहते हैं की समस्याएं तो बनी रहेगी ,कोई भी समस्याओं को दूर नहीं कर सकता यह ऐसे महापौर हैं जिन्होंने काम करने की बजाय बहाने मारना ज्यादा बेहतर समझा ,यह ऐसे महापौर हैं जिन्होंने राजधानी में अवैध रूप से लोगों को बुलाकर काम शुरू  कर राजधानी की विकास प्रक्रिया को बाधित किया।

 श्रीवास्तव ने कहा 5 साल कांग्रेस की सरकार थी कोई काम शुरू नहीं हो पाया, रायपुर में तो क्या अपने वार्ड की समस्याएं सुलझाने में भी महापौर नाकाम रहे हैं। ऐसे महापौर की ड्रामेबाजी से जनता त्रस्त है और जल्द ही भाजपा का नया महापौर चुनकर राजधानी रायपुर में रुके विकास कार्यों को फिर से शुरू करेगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.