Media24Media.com: Railways

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Railways. Show all posts
Showing posts with label Railways. Show all posts

CBI ने एक करोड़ के रिश्वत मामले में रेलवे अफसर समेत 3 को किया गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 1985 के एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को 1 करोड़ रुपये की रिश्वत के मामले में पकड़ा है. महेंद्र सिंह के साथ दो अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है. इनके पास से एक करोड़ रुपये भी बरामद कर लिया गया है.





केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को 1 करोड़ रुपये की रिश्वत के मामले में पकड़ा है. महेंद्र सिंह के साथ दो अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है. इनके पास से एक करोड़ रुपये भी बरामद कर लिया गया है. 1985 बैच के अधिकारी महेंद्र सिंह को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.





सीबीआई सूत्रों ने बताया कि रेलवे में हाल के दिनों में इतनी बड़ी मात्रा में रिश्तव लेते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने का यह बड़ा मामला है. अधिकारी नॉर्दन ईस्टर्न फ्रंटियर रेलवेज में काम दिलाने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था. CBI ने पांच राज्यों में 20 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है.





अमित और रेणु जोगी नहीं लगवा पाए अजीत जोगी की मूर्ति, पुलिस ने बीच में ही रोका





मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने 1 करोड़ रुपये का रिश्वत लेने के आरोप में महेंद्र सिंह चौहान को गिरफ्तार किया है. महेंद्र सिंह चौहान पर नॉर्दन ईस्टर्न फ्रंटियर रेलवेज में एक प्राइवेट कंपनी को काम दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है.





जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है वो महेंद्र सिंह चौहान के नाम पर रिश्वत ले रहे थे. सीबीआई सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि इसकी जानकारी मिली थी कि महेंद्र सिंह चौहान पूर्वोत्तर रेलवे में काम दिलाने के नाम पर एक कंपनी से 1 करोड़ रुपये की रिश्वत मांग रहा है. बाद में जाल बिछाया गया. महेंद्र सिंह चौहान के दो कथित सहयोगी जब रिश्वत ले रहे थे, उसी समय सीबीआई के अफसर मौके पर पहुंच गए और उन्हें धर दबोचा. सीबीआई अफसरों को संदेह है कि महेंद्र सिंह चौहान ने पहले भी रिश्वत ली होगी.


Indian Railway- 31 दिसंबर तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, कुछ का बदला समय, देखें पूरी लिस्ट

No comments Document Thumbnail

अगर आप भी इन दिनों भारतीय रेलवे द्वारा यात्रा करने जा रहे है तो पहले एक बार अपनी ट्रेन के बारे में पता करलें। क्योंकि रेलवे ने कोहरे और किसान आंदोलन की वजह से काफी ट्रेनें रद्द (Train cancelled list) कर दी है। गौरतलब है कि दिसंबर जनवरी में देश के कई हिस्से ठंड और शीतलहर की वजह से कोहरे की चपेट में आ जाते है। पूर्व में इस दौरान कई रेल हादसे भी हो चुके है। इसके साथ ही रेलवे ने कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया है। रेलवे ने तय किया है कि 31 जनवरी तक इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। अगर आप इन रेल सफर की तैयारी में है तो इस लिस्ट को देख लें।





रायपुर पुलिस ने तैयारी की 40 हिस्ट्रीशीटर लिस्ट, किया जाएगा जिला बदर





इन ट्रेनों को किया गया है रद्द (Train cancelled list)






पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार के मुताबिक यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, 16 दिसंबर से 1 जनवरी तक कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस (ट्रेन संख्या 02571) 16 दिसंबर, 20, 23, 27 और 30 जनवरी, 3, 6, 10, 13, 17, 20, 24, 27, और 31 के बीच सभी बुधवार और रविवार को रद्द रहेगी। आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर (ट्रेन संख्या 02572) 17, 21, 24, 28, 31 दिसंबर और 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 और 28 जनवरी के बीच सभी सोमवार और गुरुवार को रद्द रहेगी।





डॉक्टरों के लिए नया फरमान- देनी होगी सरकारी अस्पतालों में 10 सालों तक सेवा नहीं तो..





किसान आंदोलन के कारण रद्द है कुछ ट्रेनें






इसके लिए रेलवे ने कोहरे के वजह से कुछ ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण किया गया है। इनमें गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज (ट्रेन नंबर 05004) 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक प्रयागराज रामबाग से कानपुर अनवरगंज के बीच और कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर (ट्रेन नंबर 05003) 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक कानपुर अनवरगंज-प्रयागराज रामबाग के बीच निरस्त रहेगी। कुछ ट्रेनें ऐसे हैं जिन्हें केंद्र कृषि कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के चलते भी रद्द किया गया है। किसान के प्रदर्शन के चलते पंजाब में कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.