Media24Media.com: RSS

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label RSS. Show all posts
Showing posts with label RSS. Show all posts

बीजेपी अध्यक्ष की दौड़ में शिवराज, भागवत से 45 मिनट की मुलाकात

No comments Document Thumbnail

 दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। 28 सितंबर से पहले चुनाव संपन्न कराने की कोशिशों के बीच अब पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम प्रबल दावेदारों में सामने आ रहा है।


रविवार शाम चौहान ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से दिल्ली के झंडेवालान स्थित संघ कार्यालय केशवकुंज में मुलाकात की। यह बैठक करीब 45 मिनट चली। माना जा रहा है कि इस चर्चा का संबंध बीजेपी अध्यक्ष पद के चुनाव से है।

करीब दो साल बाद शिवराज सिंह चौहान और भागवत की यह मुलाकात हुई है। इससे पहले चौहान प्रगति मैदान के भारत मंडपम में गायत्री परिवार के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। बैठक के तुरंत बाद वे दिल्ली एयरपोर्ट से भोपाल रवाना हो गए, जहां सोमवार को वे आईआईएसईआर भोपाल के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

बीजेपी में लंबे समय से संगठनात्मक बदलाव की अटकलें चल रही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में देरी को संघ और बीजेपी नेतृत्व के बीच समन्वय की कमी से भी जोड़ा जाता रहा है। ऐसे में शिवराज-भागवत मुलाकात ने पार्टी अध्यक्ष पद को लेकर सियासी कयासों को और तेज कर दिया है।

स्वस्थ बच्चे पैदा करने के लिए सुंदरकांड का पाठ करें गर्भवती महिलाएं - राज्यपाल

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली: तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने कहा कि गर्भवती महिलाएं मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बच्चे पैदा करने के लिए ‘सुंदरकांड’ का पाठ करें और उन्हें रामायण जैसे महाकाव्यों को भी पढ़ना चाहिए. सौंदरराजन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े एक संगठन के ‘गर्भ संस्कार’ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए यह टिप्पणी की. वह स्त्री रोग विशेषज्ञ और भ्रूण चिकित्सक भी हैं. संवर्धिनी न्यास द्वारा तैयार किए गए ‘गर्भ संस्कार’ कार्यक्रम के तहत, संगठन से जुड़े डॉक्टर गर्भवती माताओं को “वैज्ञानिक और पारंपरिक” उपायों के बारे में बतायेंगे ताकि वे “संस्कारी और देशभक्त” बच्चों को जन्म दे सकें.


ऑनलाइन माध्यम से जारी किए ‘गर्भ संस्कार’ मॉड्यूल के अनुसार इन उपायों में भगवद गीता जैसे धार्मिक ग्रंथों का पाठ करना, संस्कृत मंत्रों का जाप करना और योगाभ्यास शामिल होगा. यह प्रक्रिया गर्भाधान से पहले से प्रसव के चरण तक शुरू होगी और तब तक जारी रहेगी जब तक कि बच्चा दो साल का नहीं हो जाता. इसके अनुसार कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं के परिवार के सदस्यों का भी मार्गदर्शन किया जाएगा.

संवर्धिनी न्यास, राष्ट्र सेविका समिति की एक शाखा है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सौंदरराजन ने ‘गर्भ संस्कार’ कार्यक्रम मॉड्यूल विकसित करने में संवर्धिनी न्यास के प्रयासों की सराहना की और कहा कि गर्भावस्था के प्रति इस “वैज्ञानिक और समग्र दृष्टिकोण” के कार्यान्वयन से “निश्चित रूप से” सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. उन्होंने कहा, “गांवों में, हमने गर्भवती महिलाओं को रामायण, महाभारत और अन्य महाकाव्यों के साथ-साथ अच्छी कहानियां पढ़ते देखा है. खासकर तमिलनाडु में ऐसी मान्यता है कि गर्भवती महिलाओं को कम्ब रामायण के सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए.”

राज्यपाल ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान “सुंदरकांड” का पाठ करना “बच्चों के लिए बहुत अच्छा” होगा. “सुंदरकांड” “रामायण” का एक अध्याय है. संगठन के एक वरिष्ठ पदाधिकारी के अनुसार, ‘गर्भ संस्कार’ कार्यक्रम को पूरे देश में संवर्धिनी न्यास से जुड़े डॉक्टरों द्वारा लागू किया जाएगा. संवर्धिनी न्यास के एक पदाधिकारी ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया था, “इस उद्देश्य के लिए हमने देश को पांच क्षेत्रों में बांटा है और हर क्षेत्र में 10 चिकित्सकों का दल होगा जो इस कार्यक्रम को लागू करेगा.’’


RSS को 21वीं सदी का कौरव बताकर फंसे राहुल गांधी, दर्ज हुआ मानहानि का एक और केस

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का एक और मामला दर्ज  किया गया है. इस साल जनवरी में उनकी भारत जोड़ो यात्रा  के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के खिलाफ टिप्पणी पर मानहानि का मामला दर्ज किया गया है. उत्तराखंड के हरिद्वार कोर्ट में RSS कार्यकर्ता कमल भदौरिया  की शिकायत पर वकील अरुण भदौरिया ने केस दर्ज कराया है. मामले की सुनवाई 12 अप्रैल को होगी.


दरअसल, 9 जनवरी, 2023 को हरियाणा के अंबाला में भारत जोड़ो यात्रा के बाद एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने कहा था कि आरएसएस के सदस्य ’21वीं सदी के कौरव’ हैं. राहुल ने कहा था, कौरव कौन थे? मैं आपको सबसे पहले 21वीं सदी के कौरवों के बारे में बताऊंगा. वे खाकी हाफ पैंट पहनते हैं, हाथ में लाठी रखते हैं. भारत के 2-3 अरबपति कौरवों के साथ खड़े हैं.

गौरतलब है कि पिछले महीने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उनकी ‘सभी चोरों के पास मोदी सरनेम” की टिप्पणी के खिलाफ मानहानि के मामले में दो साल की जेल की सजा सुनाई गई थी. उन्हें भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत सूरत की एक अदालत ने दोषी ठहराया था. उनकी सजा के बाद कांग्रेस नेता को लोकसभा सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था. राहुल गांधी की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हो रही हैं. उनकी सदस्यता को लेकर संसद से सड़क तक संग्राम मचा हुआ है. पटना की MLA/MP कोर्ट ने मोदी सरनेम विवाद को लेकर राहुल गांधी को समन जारी किया है. जिसमें उन्हें 12 अप्रैल को पेश होने के लिए तलब किया गया है.

दरअसल, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने मोदी सरनेम मामले को लेकर मजिस्ट्रेट कोर्ट में मानहानि का मामला दायर किया है. याचिका का संज्ञान लेते हुए कोर्ट ने राहुल गांधी को समन जारी किया है. मामले की अगली सुनवाई 12 अप्रैल को है. बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी के वकील एसडी संजय ने बताया कि कोर्ट ने राहुल गांधी के वकील से आरोपी को व्यक्तिगत रूप से पेश करने का निर्देश दिया है. वहीं सुशील कुमार मोदी ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को यहां की एक कोर्ट द्वारा “पर्याप्त सजा” मिलेगी. एक वीडियो बयान में मोदी, जो अब राज्यसभा सदस्य हैं ने खुलासा किया कि पटना में एमपी/एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी के विवादास्पद भाषण के बाद दायर याचिका के संबंध में 12 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा है. गांधी को सीआरपीसी की धारा 317 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया गया है.

 

BJP के वरिष्ठ नेता रामप्रताप सिंह की बिगड़ी तबियत, एयर एम्बुलेंस से दिल्ली जाने की तैयारी

No comments Document Thumbnail

कोरोना संक्रमित पाए गए बीजेपी के वरिष्ठ नेता रामप्रताप सिंह (Rampratap Singh Health Update) को एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी है। 7 फरवरी के सीने में तकलीफ के कारण उन्हें बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।





11 फरवरी को माघ महीने की अमावस्या, जानें व्रत विधि और मुहूर्त





फेफड़ों में बढ़ा संक्रमण





जानकारी के अनुसार बीजेपी नेता रामप्रताप सिंह (Rampratap Singh Health Update) कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनका अभी उपचार रायपुर के बालाजी हॉस्पिटल में चल रहा है। हालात में सुधार नहीं होने के बाद आज एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी है, जहाँ उन्हें मेदांता हॉस्पिटल भर्ती करवाया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया है।





महासमुंद के इस घर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने अचानक दी दबिश तो हुआ ये खुलासा





बीजेपी में हचचल





बीजेपी नेता की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं का हुजूम अस्पताल के बाहर लग गया। रामप्रताप सिंह की तबीयत को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता चिंतित नजर आए।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.