Media24Media.com: Prime Minister Narendra Modi

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Prime Minister Narendra Modi. Show all posts
Showing posts with label Prime Minister Narendra Modi. Show all posts

फ्रांस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किया “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर” से सम्मानित

No comments Document Thumbnail

 पेरिस । फ्रांस  ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को देश के सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर  से सम्मानित किया है। गुरुवार शाम पेरिस के एलीसी पैलेस  में फ्रांसीसी नेता द्वारा आयोजित एक रात्रिभोज के बाद राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन  द्वारा पीएम मोदी को यह सम्मान प्रदान किया गया। विदेश मंत्रालय ने कहा, ”पीएम मोदी ने इस अद्वितीय सम्मान के लिए भारत के लोगों की ओर से मैक्रॉन को धन्यवाद दिया।


पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “आज शाम एलीसी पैलेस में मेरी मेजबानी करने के लिए मैं राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और श्रीमती मैक्रों को धन्यवाद देता हूं।” वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस पुरस्कार को भारत-फ्रांस साझेदारी की भावना का प्रतीक गर्मजोशीपूर्ण संकेत बताया है।

पीएम मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से दुनिया भर के प्रमुख नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया गया था। इनमें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, पूर्व जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल और संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बुट्रोस बुट्रोस-घाली शामिल हैं।

जून में मिस्र ने पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ द नाइल से सम्मानित किया था। उन्हें 2021 में भूटान से ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो, 2020 में अमेरिका से लीजन ऑफ मेरिट, 2019 में रूस से ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू, 2019 में यूएई से ऑर्डर ऑफ जायद और 2016 में सऊदी अरब से सऊद अब्दुलअजीज अल का ऑर्डर भी मिला।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं मिल सकेंगे छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक

No comments Document Thumbnail

रायपुर।  रायपुर।  छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायकों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात नहीं हो सकेगी। बता दें कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय से छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को कॉल के जरिए इसकी जानकारी दी गई।



बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को दूरभाष के जरिए जानकारी दी गई थी प्रधानमंत्री 5 अप्रैल को व्यस्त है अतः आप लोगों को मिलने के लिए अगली तारीख जब तक होगा सूचित कर दिया जाएगा। इस तरह से नई दिल्ली 5 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम स्थगित हो गया है।

पीएमओ से साफ संदेश दिया गया है कि अगर आप अपना नई दिल्ली की टिकट करवा चुके हैं तो उसे कैंसिल करवा लें। वहीं नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय विधि मंत्री किरण रिजिजू से भी भेंट करने का समय मांगा गया था लेकिन वहां से भी विधायकों को समय नहीं मिल सका।

बता दें कि G-20 समूह की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समूह की बैठक देश के अलग-अलग राज्यों और प्रदेश में कराने की बात कही थी. ताकि समूह के दूसरे देश भारत की संस्कृति और लोककला से परिचित हों. अब इस कड़ी में G-20 समूह छत्तीसगढ़ की सबसे खास कल्चर को भी देखेगा. छत्तीसगढ़ एक ट्राइबल स्टेट है. यहां केंद्र सरकार द्वारा घोषित 5 पीवीटीजीएस हैं और राज्य सरकार द्वारा 2 पीवीटीजीएस हैं. राज्य में आदिवासियों के खान-पान, नृत्य, परंपराएं सबसे अनोखी है.




प्रधानमंत्री ने लोगों से अपने घरों में जैविक खेती करने को कहा

No comments Document Thumbnail

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'आदि महोत्सव' में व्यापक रुचि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने यह प्रतिक्रिया लोकसभा सांसद डॉ. भोला सिंह के द्वारा गई ट्वीट्स की एक श्रृंखला के उत्तर में व्यक्त की जिसमें श्री सिंह ने अपने आदि महोत्सव में आने की जानकारी दी थी और कहा था कि यह बहुत बेहतर तरीके से आयोजित किया गया है, जहां आपको पूरे भारत की आदिवासी संस्कृति की अद्भुत प्रस्तुति देखने को मिलेगी।


प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया

यह देखकर अच्छा लगा कि आपने ‘आदि महोत्सव’ में इतनी रुचि ली। आदिवासी समाज की संस्कृति और उनके खानपान से जुड़ा आपका अनुभव उत्साह बढ़ाने वाला है।

https://twitter.com/narendramodi/status/1628589167658795010?s=20

मंगलवार को मोदी करेंगे युवा संसद महोत्सव को संबोधित

No comments Document Thumbnail

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दूसरे राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के समापन समारोह(PM Modi address National Youth Festival) को संबोधित करेंगे। इस दौरान महोत्सव के तीन राष्ट्रीय विजेता भी अपने विचार रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने रविवार को यह जानकारी दी।





जानिए किन भद्दी गालियों का मोहम्मद सिराज को मैच के दौरान कराना पड़ा सामना





इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री किरन रिजिजु भी उपस्थित रहेंगे। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (National Youth Festival) का उद्देश्य 18 से 25 वर्ष के बीच के युवाओं के विचारों को सुनना है जो मतदान करने का अधिकार रखते हैं और आने वाले वर्षों में सार्वजनिक सेवाओं सहित विभिन्न सेवाओं में शामिल होंगे।





  • एनवाईपीएफ की अवधारणा प्रधानमंत्री के 31 दिसंबर, 2017 को अपने मन की बात के संबोधन में व्यक्त किए गए विचार पर आधारित है। इस विचार से प्रेरणा लेते हुए, पहला महोत्सव 'भारत की नई आवाज बनें और समाधान खोजें एवं नीति के लिए योगदान दें' विषय के साथ 12 जनवरी से 27 फरवरी 2019 तक आयोजित किया गया था।
  • पीएमओ के मुताबिक, दूसरा एनवाईपीएफ ऑनलाइन माध्यम से 23 दिसंबर, 2020 को आयोजित किया गया था और पहले चरण में देश भर के 2.34 लाख युवाओं ने भाग लिया।
  • इसके बाद 1 से 5 जनवरी, 2021 तक वर्चुअल माध्यम से राज्य युवा संसदों द्वारा इसका अनुसरण किया गया। दूसरे एनवाईपीएफ का समापन कार्यक्रम 11 जनवरी, 2021 को संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित किया गया।




12 से 16 जनवरी को किया जाता है आयोजन (PM Modi address National Youth Festival)





पीएमओ के मुताबिक, राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन हर वर्ष 12 से 16 जनवरी को किया जाता है। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती है, जिसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय युवा महोत्सव के साथ-साथ एनवाईपीएफ का भी आयोजन किया जा रहा है।


कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तारीख का हुआ ऐलान, जानिए कब और कैसे लगेगा टीका

No comments Document Thumbnail

भारत सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की तारीख (corona vaccination start date) का ऐलान किया है। मिली जानकारी के अनुसार 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और फ्रंट लाइन वर्कर्स को प्राथमिकता दी जाएगी। इनकी संख्या लगभग 3 करोड़ होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं इसके बाद 50 साल से ऊपर के लोगों को यह टीका उपलब्ध कराई जाएगी। जबकि 50 से कम उम्र के लोग जो कोरोना से बीमार हैं उन्हें भी टीका दी जाएगी और इनकी संख्या करीब 27 करोड़ के आसपास है।





नगरनार प्लांट खरीदेगी छत्तीसगढ़ सरकार: भूपेश बघेल





प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को कोरोना टीकाकरण को लेकर राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की। बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधान सचिव,  स्वास्थ्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री की इस बैठक के बाद ही इस तरह के बड़े फैसले लिए गए हैं।





मुफ्त टीका लगाने की अपील की





दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को केंद्र से सभी लोगों को कोविड-19 का टीका मुफ्त लगाने की अपील की। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि कोरोना वायरस सदी की सबसे बड़ी महामारी है। अपने लोगों को इस से सुरक्षित करना बेहद ज़रूरी है। मेरा केंद्र सरकार से निवेदन है कि करोना की वैक्सीन (corona vaccination start date) सभी देशवासियों को मुफ़्त लगवायी जाए। इस पर होने वाला खर्च ढेरों भारतीयों की जान बचाने में सहायक होगा।


पीएम मोदी सहित सीएम बघेल ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की बधाई

No comments Document Thumbnail

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) का आज यानी 9 दिसंबर को जन्मदिन है। सोनिया गांधी आज 74 साल की हो गईं हैं। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) ने देश में महीनों से चल रहे कोरोना संकट और केंद्रीय कृषि कानूनों (Central agricultural laws) के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है।





टीम इंडिया के इस क्रिकेटर ने कहा क्रिकेट को अलविदा, अपने कप्तानों का किया शुक्रिया अदा





वहीं बीते साल भी उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में बलात्कार की घटनाओं में वृद्धि और महिला सुरक्षा पर चिंताओं के मद्देनजर अपना जन्मदिन नहीं मनाया था। बता दें कि कोरोना के कारण कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाया था।





पीएम मोदी ने सोनिया को दी जन्मदिन की बधाई





सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता सहित लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने भी सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन दें।'






https://twitter.com/narendramodi/status/1336540064189300737




सीएम भूपेश बघेल ने दी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई





वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी हैं।






https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1336506565260574720





https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1336567953731383296




साल 1946 में इटली के लुसियाना में हुआ था सोनिया का जन्म





बता दें कि सोनिया गांधी का जन्म इटली के लुसियाना में 9 दिसंबर 1946 को हुआ था। वहीं विदेश में पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई थी, जिसके बाद दोनों ने साल 1968 में शादी कर ली थी। सोनिया गांधी अपने पति और पूर्व पीएम राजीव गांधी की मौत के बाद से कांग्रेस पार्टी की कमान संभाल रही हैं। जानकारी के मुताबिक शादी से पहले सोनिया गांधी का नाम एन्टोनिया माईनो था, जिन्होंने शादी के बाद अपना नाम बदलकर सोनिया गांधी कर लिया।






https://twitter.com/ASD_Surguja/status/1336548545122320384




कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में काम कर रही है सोनिया गांधी





वहीं पिछले लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से सोनिया गांधी कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में काम कर रही है।





पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर





राजनीतिक जानकारों के मुताबिक सोनिया गांधी राजनीति में नहीं आना चाहती थी। वहीं इंदिरा गांधी की हत्या के बाद पति राजीव गांधी को पीएम बनाए जाने के बाद भी सोनिया काफी परेशान थी, लेकिन कुछ समय बाद ही राजीव गांधी की भी हत्या कर कर दी गई।





राजनीति में नहीं आना चाहती थी सोनिया





ऐसे समय में सोनिया गांधी को कांग्रेस की कमान संभालने के लिए कहा गया था , लेकिन सोनिया इसके लिए बिलकुल तैयार नहीं थी। हालांकि इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया गांधी को समझाया। इसके बाद सोनिया गांधी को बताया गया कि उनको कांग्रेस का अध्यक्ष चुन लिया गया है।









इस फैसले को सुनकर सोनिया गांधी ने कहा था कि वो इस फैसले को स्वीकार नहीं कर सकती। इसके बाद नरसिंह राव को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि 1997 में सोनिया ने पार्टी की कमान संभाली, जिनके अगुवाई में 2004 में कांग्रेस फिर से सत्ता में आई, जिसमें मनमोहन सिंह ने 10 साल तक भारत के प्रधानमंत्री का दायित्व संभाला।


PM मोदी : अगले कुछ हफ्तों में आ जाएगी कोरोना वैक्सीन

No comments Document Thumbnail

नई दिल्ली : देश में कोरोना (Coronavirus) का कहर हर दिन बढ़ रहा है, कई राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में मौजूदा कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जिसमें उन्होंने कहा कि कुछ ही हफ्तों में कोविड की वैक्सीन (Corona vaccine date)आ जाएगी ।





यह भी पढ़ें : –रेपो रेट में RBI ने नहीं किया कोई बदलाव, GDP -7.5 का अनुमान





लोकसभा और राज्यसभा के सभी दलों के सदन के नेताओं को ऑनलाइन हो रही इस बैठक में आमंत्रित किया गया है। यह बैठक सुबह 10:30 बजे के करीब शुरू हुई।





सर्वदलीय बैठक में इन लोगों ने लिया भाग





सूत्रों ने बताया कि ऐसे पांच या पांच से ज्यादा सांसदों वाले प्रमुख राजनीतिक दलों के कम से कम 12 नेता बैठक को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद कांग्रेस का पक्ष रखेंगे। तृणमूल कांग्रेस की ओर से सुदीप बंधोपाध्याय, राकांपा से शरद पवार, टीआरएस से एन एन राव, शिवसेना से विनायक राउत बैठक को संबोधित करेंगे।





सूत्रों ने बताया कि इस दौरान विपक्षी दलों के नेता सरकार से कोविड-19 (Corona vaccine date) के टीके की संभावित उपलब्ध्ता और उसके वितरण की योजना के बारे में प्रश्न कर सकते हैं। महामारी की शुरुआत के बाद संक्रमण के हालात पर चर्चा करने के लिए सरकार की ओर से आयोजित यह दूसरी सर्वदलीय बैठक है।





केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह ,स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन इस बैठक में मौजूद हैं। इनके अलावा संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी, राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल आदि अन्य मंत्री भी इसमें शामिल हैं .





राजधानी में एक दिन में 229 नए माामले





वहीं पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ प्रदेश में  कुल 1555 नए कोरोना (Coronavirus) मरीजों की पहचान की गई है , जिसमें जिला रायपुर से सर्वाधिक 229 मरीज, दुर्ग से 117, राजनांदगांव से 101, बालोद से 76, बेमेतरा से 46, कबीरधाम से 12, धमतरी से 48, बलौदा बाजार से 68, महासमुंद से 47, गरियाबंद से 19, बिलासपुर से 109, रायगढ़ से 112, कोरबा से 112, जांजगीर-चांपा से 79, मुंगेली से 19, जीपीएम से 7, सरगुजा से 46, कोरिया से 40, सूरजपुर से 65, बलरामपुर से 24, जशपुर से 36, बस्तर से 21, कोंडागांव से 43, दंतेवाड़ा से 22, सुकमा से 5, कांकेर से 41, नारायणपुर से 2, बीजापुर से 6, अन्य राज्य से 3 मरीज शामिल है. आज प्रदेश में कुल 1773 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है. राज्य में आज कुल 17 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.