Media24Media.com: Paris Olympics 2024

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Paris Olympics 2024. Show all posts
Showing posts with label Paris Olympics 2024. Show all posts

Paris Olympics 2024 : विनेश फोगाट ने फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचते हुए पदक पर लगाई मुहर

No comments Document Thumbnail

Paris Olympics 2024 : भारत की स्टार भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है। विनेश ने 50 किग्रा. फ्रीस्टाइल रेसलिंग के सेमीफाइनल में क्यूबा की पहलवान गुजमान लोपेज को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।


इससे पहले मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विनेश फोगाट ने यूक्रेन की उकसाना लिवाच को 7-5 से हराया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विनेश ने पहले पीरियड में 2-0 की बढ़त ले ली। दूसरे पीरियड में लिवाच ने वापसी की लेकिन विनेश ने उनकी चुनौती को रोक दिया। यूक्रेनी पहलवान को पछाड़ कर विनेश ने 7-5 से जीत दर्ज की थी।

सेमीफाइनल में जीत के साथ ही विनेश का सिल्वर मेडल पक्का हो गया है। इस तरह विनेश ओलंपिक में मेडल जीतने वाली दूसरी महिला रेसलर बन गई हैं। इससे पहले महिला रेसलिंग में भारत के लिए साक्षी मलिक ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

अगर फाइनल में विनेश जीत हासिल करने में कामयाब होती हैं तो वह ओलंपिक के इतिहास में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला रेसलर ही नहीं पहली भारतीय महिला एथलीट बन जाएंगी। 


Paris Olympics 2024: ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने 89.34 मीटर का फेंका थ्रो, फाइनल में बनाई जगह

No comments Document Thumbnail

 Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय स्टार जैवलिन थ्रो यानी भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने क्वालिफिकेशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया है। ग्रुप-B में मौजूद नीरज ने 89.34 मीटर की दूरी के साथ फाइनल में जगह बनाई है। स्पर्धा में फाइनल में सीधे क्वालीफाई करने के लिए 84 मीटर का मार्क निर्धारित था।


नीरज ने पिछले टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था। अगर वह मौजूदा पेरिस खेलों में भी पदक जीतने में सफल हो पाते हैं, तो 2 ओलंपिक पदक वाले चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगे।

क्वालिफिकेशन में भारत के किशोर जेना ग्रुप-A में मौजूद थे। उन्होंने अपने पहले प्रयास में 80.73 मीटर की दूरी तय की। इसके बाद उन्होंने अपना दूसरे प्रयास को दर्ज नहीं कराया। अपने तीसरे और आखिरी प्रयास में वह 80.21 मीटर की दूर भाला फेंक सके। ऐसे में वह फाइनल में सीधे क्वालीफाई करने से चूक गए। उनके ग्रुप से 4 खिलाड़ियों ने 84 मीटर के मार्क से अधिक दूर भाला फेंका।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार 8 अगस्त रात 11:50 पर फाइनल मुकाबला होगा, नीरज चोपड़ा को गोल्ड मेडल का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।


Paris Olympics 2024: हॉकी में भारत की शानदार शुरुआत, न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया

No comments Document Thumbnail

 Paris Olympics 2024:  भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में बेहतरीन जीत के साथ आगाज किया है। ग्रुप बी के एक मैच में न्यूजीलैंड को 2-1 से हराकर ओलंपिक का शानदार आगाज किया। भारत के लिए मनदीप सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने गोल दागा। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए लेन सैम और सिमन ने गोल किए। भारत का अगला मुकाबला 29 जुलाई को अर्जेंटीन के साथ होगा। 


पहले क्वॉर्टर में न्यूजीलैंड ने बेहतरीन खेल दिखाया। आक्रमक होकर खेल रही न्यूजीलैंड ने चौथे मिनट में गोल का प्रयास किया। हालांकि, गोलकीपर अभिषेक ने शानदार सेव किया। हालांकि, 8वें मिनट में न्यूजीलैंड को पेनाल्टी कॉर्नर मिली। इसका न्यूजीलैंड ने पूरा फायदा उठाया। लेन सैम ने पेनल्टी कॉर्नर लिया और गोल पोस्ट को भेदा। सैम ने न्यूजीलैंड को मैच में 1-0 से आगे किया। पहले क्वॉर्टर में गुरंजत सिंह को तीन मिनट के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा उन्हें ग्रीन कार्ड मिला। 


दूसरे क्वॉर्टर के शुरू होते ही न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा। न्यूजीलैंड के कप्तान निक वुड्स को यलो कार्ड मिला और उन्हें पांच मिनट के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा। भारत को 24वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला। कप्तान हरमनप्रीत ने स्ट्राइक ली और मनदीप सिंह गोल कर भारत को1-1से बराबरी पर ला दिया। हालांकि, गोल के खिलाफ न्यूजीलैंड ने रेफर्ल लिया था, लेकिन अंपायर ने गोल को सही ठहराया। पहले हाफ तक मैच 1-1 की बराबरी पर रहा। 

आखिरी क्वॉर्टर में रोमांचक मुकाबला

वहीं आखिरी क्वॉर्टर में भारत को 47वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला, गोल नहीं हो सका। 53वें मिनट में न्यूजीलैंड को पेनाल्टी कॉर्नर मिला और सिमन ने गोलकर टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। 58वें मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला और कप्तान हरमनप्रीत सिंह को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला और कप्तान ने गोलकर भारत को 3-2 से आगे कर दिया और भारत ने बेहतरीन जीत दर्ज की।

 

 

Paris Olympics 2024 : इस बार पेरिस ओलंपिक में भारतीय सेना के 24 एथलीट दिखाएंगे दमखम

No comments Document Thumbnail

 Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक में भारत से शामिल होने वाले 117 भारतीय एथलीटों में 24 सशस्त्र बल कर्मी होंगे। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई, 2024 से शुरू होने वाले हैं। इन 24 एथलीटों में 22 पुरुष हैं, जिनमें स्टार जेवलिन थ्रोअर सूबेदार नीरज चोपड़ा शामिल हैं, और दो महिलाएं हैं, जो ओलंपिक में महिला सैन्य एथलीटों की पहली बार भागीदारी को दर्शाता है।


रक्षा मंत्रालय के अनुसार टोक्यो ओलंपिक वर्ष 2020 के स्वर्ण पदक विजेता सूबेदार नीरज चोपड़ा एक बार फिर शीर्ष सम्मान प्राप्‍त करने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे क्योंकि पेरिस ओलंपिक में उनकी भागीदारी असाधारण प्रदर्शन के आधार पर है, जिसके तहत उन्होंने वर्ष 2023 एशियाई खेलों, वर्ष 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप, वर्ष 2024 डायमंड लीग और वर्ष 2024 पावो नूरमी खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

राष्ट्रमंडल खेलों वर्ष 2022 की कांस्य पदक विजेता हवलदार जैस्मीन लाम्बोरिया और एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप वर्ष 2023 की कांस्य पदक विजेता सीपीओ रितिका हुड्डा महिला सेवा कर्मी हैं जो पहली बार खेलों में भाग ले रही हैं। वे मुक्केबाजी और कुश्ती में भाग लेंगी।

सूबेदार अमित पंघाल (मुक्केबाजी); सीपीओ तजिंदरपाल सिंह तूर (शॉट-पुट); सूबेदार अविनाश मुकुंद साबले (3000 मीटर स्टीपलचेज़); सीपीओ मुहम्मद अनस याहिया, पीओ (जीडब्ल्यू) मुहम्मद अजमल, सूबेदार संतोष कुमार तमिलारासन और जेडब्ल्यूओ मिजो चाको कुरियन (4X400 मीटर पुरुष रिले); जेडब्ल्यूओ अब्दुल्ला अबूबकर (ट्रिपल जंप); सूबेदार तरुणदीप राय और सूबेदार धीरज बोम्मादेवरा (तीरंदाजी) और नायब सूबेदार संदीप सिंह (निशानेबाजी) भी उन सैन्य कर्मियों में शामिल हैं जो देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रतिस्‍पर्धा में भाग लेंगे।

मंत्रालय के अनुसार पेरिस ओलंपिक में सैन्यकर्मियों की भागीदारी खेल उत्कृष्टता को प्रोत्‍साहन देने और एथलेटिक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सशस्त्र बलों की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, यह पूरे देश में खेलों के प्रति प्रेरित करती है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.