Media24Media.com: Pandit Pradeep Mishra

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Pandit Pradeep Mishra. Show all posts
Showing posts with label Pandit Pradeep Mishra. Show all posts

राधारानी पर विवादित टिप्पणी के बाद बरसाना पहुंचे पंडित प्रदीप मिश्रा, नाक रगड़कर माफी मांगी

No comments Document Thumbnail

 Pandit Pradeep Mishra : राधा रानी पर दिए बयान के बाद विवादों में आए कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शनिवार दोपहर बरसाना पहुंचे. जहां उन्होंने राधा रानी मंदिर में नाक रगड़कर माफी मांगी. दंडवत प्रणाम किया. इसके बाद मंदिर से बाहर निकले. इसके बाद प्रदीप मिश्रा ने हाथ जोड़कर ब्रज वासियों का अभिनंदन किया. धमकी को देखते हुए श्रीजी मंदिर के पास फोर्स तैनात रही.


मीडिया से बातचीत में पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा- मैं ब्रजवासियों के प्रेम की वजह से यहां आया हूं. लाडली जी ने खुद ही इशारा कर मुझे यहां बुलाया. उन्होंने कहा- मेरी वाणी से किसी को ठेस पहुंची है, तो उसके लिए माफी मांगता हूं. ब्रजवासियों के चरणों में दंडवत माफी मांगता हूं.

पंडित प्रदीप मिश्रा ने आगे कहा, मैं लाडली जी और बरसाना सरकार से क्षमा चाहता हूं. सभी से निवेदन है कि किसी के लिए कोई अपशब्द न कहें. राधे-राधे कहें, महादेव कहें. मैं सभी महंत, धर्माचार्य और आचार्य से माफी मांगता हूं. प्रदीप मिश्रा ने अपने प्रवचन में कृष्ण के बजाय राधा रानी का पति अनय घोष को बताया था. उन्होंने कहा था- राधा रानी की सास का नाम जटिला और ननद कुटिला थी. राधा जी का विवाह छाता में हुआ था. राधा जी बरसाना की नहीं, रावल की रहने वाली थीं. उनके इस बयान पर विवाद छिड़ गया था. प्रेमानंद महाराज ने कहा था- राधा रानी के चरणों में आकर माफी मांगें तो माफ कर दिया जाएगा.

प्रेमानंद जी महाराज ने 10 जून को प्रदीप मिश्रा को जवाब दिया. कहा- लाडली जी के बारे में तुम्हें पता ही क्या है? तुम जानते ही क्या हो? अगर तुम किसी संत के चरण रज का पान करके बात करते तो तुम्हारे मुख से कभी ऐसी वाणी नहीं निकलती. जैसा वेद कहते हैं, राधा और श्रीकृष्ण अलग नहीं हैं. तुझे तो शर्म आनी चाहिए. जिसके यश का गान करके जीता है, जिसका यश खाता है, जिसका यश गाकर तुझे नमस्कार और प्रणाम मिलता है, उसकी मर्यादा को तू नहीं जानता.

श्रीजी की अवहेलना की बात करता है. कहते हैं कि वह इस बरसाने में नहीं हैं. संतों से अभी सामना पड़ा नहीं है. चार लोगों को घेरकर उनसे पैर पुजवाता है तो समझ लिया कि तू बड़ा भागवताचार्य है. रही बात श्रीजी बरसाने की हैं या नहीं तो तुमने कितने ग्रंथों का अध्ययन किया है? चार श्लोक पढ़ क्या लिए, भागवत प्रवक्ता बन गए. तुम नरक में जाओगे, वृंदावन की भूमि से गरज कर यह कह रहा हूं.

पं. प्रदीप मिश्रा की कथा स्थल में रखी दान पेटी से रकम पार, आयोजकों के उड़े होश...

No comments Document Thumbnail

भिलाई । भिलाई में पं. प्रदीप मिश्रा की शिव कथा चल रही है। लाखों श्रद्धालु कथा का श्रवण करने पहुंच रहे। लेकिन श्रद्धालुओं के साथ चोर-उच्चके भी पहुंच रहे हैं। जो मौके की ताक में रहते हैं। रविवार को शिव कथा स्थल से चोरो ने दान पेटी में रखे पैसे पार कर दिए।  इस घटना ने आयोजकों के साथ-साथ पुलिस की नींद उड़ा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


दरअसल शिव महापुराण की कथा के दौरान रविवार शाम को आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई थी। इस दौरान बिजली चली गई थी। हालांकि आयोजकों ने दूसरी व्यवस्था रखी थी, लेकिन आंधी-तूफान में करंट की आशंका के मद्देनजर बिजली बंद की गई थी। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया।

पंडित प्रदीप मिश्रा को सुनने के लिए हर दिन हजारों की संख्या में लोग आते थे। इसलिए माना जा रहा है कि दान पेटी में बड़ी रकम रही होगी। पुलिस की जांच में यह बात आई है कि आंधी तूफान के दौरान करंट फैलने के डर से जब बिजली बंद की गई थी, तब सीसीटीवी कैमरे भी बंद हो गए थे। वहां अफरातफरी की स्थिति थी। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि भिलाई में 25 अप्रैल से एक मई तक शिव कथा का आयोजन किया गया था. एक मई को कथा का समापन हुआ है।

फिलहाल पुलिस दो एंगल पर यह जानकारी जुटा रही है कि दान पेटी से चोरी प्री प्लांड थी या चोरों में आंधी तूफान और अंधेरे का फायदा उठाया। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात था, लोग भी थे। आंधी तूफान के कारण अफरातफरी थी। ऐसे समय में यह भी आशंका है कि चोर पहले से ताक में तो नहीं थे।


कुबेरेश्वर धाम : सीहोर में रुद्राक्ष बांटना बंद, पंडित प्रदीप मिश्रा ने किया ऐलान

No comments Document Thumbnail

भोपाल। सीहोर में पं. प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में चल रहे रुद्राक्ष महोत्सव का यानी 17 फरवरी को दूसरा दिन है। इसमें शामिल होने के लिए 5 से 6 लाख लोग सीहोर में हैं। लाखों लोग आज सुबह से ही रुद्राक्ष लेने के लिए लाइन में लगे हैं। पूर्व घोषित कार्यक्रम के बावजूद प्रशासन की व्यवस्था भी घुटने टेकती दिखी। भोपाल-इंदौर हाईवे पर अभी भी जाम की स्थिति है। गाड़ियां रेंग-रेंगकर ही चल रही हैं।


सीहोर शहर की आबादी करीब डेढ़ लाख है। प्रशासन के मुताबिक, यहां 20 लाख लोग पहुंच चुके हैं। इधर, प्रदीप मिश्रा ने प्रशासन की समझाइश पर रुद्राक्ष बांटना बंद कर दिया है। आयोजन 22 फरवरी तक चलेगा, लेकिन रुद्राक्ष नहीं बांटे जाएंगे। आयोजन के दौरान 16 फरवरी को एक महिला की मौत हो गई थी।

भीड़ इतनी कि लोग गुम हो रहे

कुबेरेश्वर धाम में अपने परिजन से बिछड़ रहे हैं। ऐसे में लगातार माइक पर अनाउंसमेंट हो रहा है। आलम ये है कि कई घंटों बाद भी बिछड़े लोग अपने परिवार से नहीं मिल पा रहे। इसकी वजह रुद्राक्ष महोत्सव में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ होना है। महोत्सव में शामिल होने आए लाखों श्रद्धालु रुद्राक्ष मिलने की आस में शुक्रवार सुबह तक भी कुबेरेश्वर धाम परिसर में डेरा जमाए बैठे हैं।

खुले आसमान के नीचे सोए लोग

कुबेरेश्वर धाम में हालात ये थी कि डोम फुल हो गया तो लोगों ने मैदान में ही साड़ी, चद्दर का बसेरा बनाकर सामान जमा लिया। जिसे जहां जगह मिली, वह वहीं पर बैठ गया। खुले मैदान में धूप बढ़ी तो श्रद्धालुओं ने चादर व साड़ी से छोटे-छोटे तंबू बना लिए। पैदल आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती देख पुलिस ने धाम तक पहुंचने के मुख्य द्वार को भी खोल दिया। महोत्सव में ज्यादातर श्रद्धालु रुद्राक्ष लेने ही आए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.