Media24Media.com: ODI World Cup

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label ODI World Cup. Show all posts
Showing posts with label ODI World Cup. Show all posts

IND vs PAK : भारत-पाकिस्तान के बीच आज महामुकाबला, जानिए किसका पलड़ा भारी?

No comments Document Thumbnail

IND vs PAK, ODI World Cup: भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच क्रिकेट प्रशंसकों के लिए किसी बड़े त्योहार की तरह होता है। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के दौरान स्टेडियम में एक लाख से अधिक दर्शक मौजूद रह सकते हैं. दोनों ही टीमों के लिए अब तक विश्व कप का सफर एक सा रहा है. भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपने पहले दोनों मैच जीते हैं. भारत ने जहां ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को हराया तो वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स और श्रीलंका को शिकस्त दी थी. पाकिस्तान के खिलाफ पिछले पांच वनडे में से भार ने 4 जीते हैं. दोनों टीमों के बीच विश्व कप में अबतक 7 मैच हुए हैं और सभी भारत ने जीते हैं.


भारत के लिए अच्छी बात ये है कि शुभमन गिल जो डेंगू के कारण वर्ल्ड कप 2023 के पहले दो मैच नहीं खेल पाए थे. वो अब रिकवर हो चुके हैं और उनके पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की संभावना है. अहमदाबाद पहुंचने के बाद गिल ने बैटिंग का अभ्यास किया है. अगर वो किसी कारण से नहीं खेलते हैं तो फिर ईशान किशन ओपनिंग करेंगे. ईशान का हालिया रिकॉर्ड भी पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा है. उन्होंने विश्व कप से पहले एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ पल्लेकल में हुए मैच में 82 गेंद में 81 रन की पारी खेली थी. यानी वो नई गेंद से शाहीन शाह अफरीदी का सामना कर सकते हैं. मोहम्मद शमी भी खेल सकते हैं.

शाम को अहमदाबाद में ड्यू (ओस) हो सकती है. इसका मतलब साफ है कि जो टीम पहले बैटिंग करेगी, वो ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश करेगी. भारत-पाकिस्तान का मैच काली मिट्टी की पिच पर हो सकता है. अब तक विश्व कप में अहमदाबाद में एक ही मैच हुआ है, जिसमें न्यूजीलैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को हराया था. उस मैच में रचिन रवींद्र और डेवोन कॉन्वे ने नाबाद शतक ठोके थे. ऐसे में भारत-पाकिस्तान मैच में भी रनों की बारिश देखने को मिल सकती है.

वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, के.एल.राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, आर.अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव.


वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर.

ODI World Cup : आज चेन्नई में 36 साल बाद भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का मैच

No comments Document Thumbnail

 ODI World Cup : आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है. ये मैच 8 अक्टूबर (रविवार) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप में चेन्नई में 36 साल बाद टक्कर होगी. पिछली बार जब 1987 के विश्व कप में दोनों टीमें चेन्नई में आमने-सामने हुईं थीं, तब टीम इंडिया मैच महज 1 रन से हार गई थी. ऐसे में भारत के पास 36 साल पहले मिली हार का हिसाब बराबर करने का मौका होगा.


वर्ल्ड कप से ठीक पहले भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खेली गई थी, जिसे भारत ने 2-1 से जीता था. अब दोनों टीमों की वर्ल्ड कप में टक्कर होने जा रही है. ऐसे में विश्व कप में दोनों टीमों के बीच कैसा रिकॉर्ड है. किसका पलड़ा अबतक भारी रहा है. ये जान लेते हैं.

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अबतक कुल 12 मुकाबले हुए हैं. इसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम का ही पलड़ा भारी रहा है. विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने 8 मैच जीते हैं जबकि 4 मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत मिली है. दोनों टीमें पिछली बार 2019 के वर्ल्ड कप में भिड़ीं थीं तब इंग्लैंड के ओवल में हुए मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराया था. भारत ने तब 352 रन बनाए थे. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 316 रन ही बना पाई थी. शिखर धवन ने उस मैच में शतक ठोका था जबकि विराट कोहली ने 82 रन की पारी खेली थी.

इससे पहले, भारत ने 2011, 1987 और 1983 के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को हराया था. चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 3 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 2 ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं जबकि एक में भारत को जीत मिली है. इसी साल मार्च में ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत दौरे पर आई थी, तब चेन्नई में वनडे खेला गया था. उस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.