Media24Media.com: New Guideline

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label New Guideline. Show all posts
Showing posts with label New Guideline. Show all posts

विदेशी यात्रियों के लिए राहत की खबर, अब नहीं होना होगा 7 दिन तक क्वारंटाइन, RT-PCR रिपोर्ट भी नहीं जरूरी

No comments Document Thumbnail

देश में कोरोना के नए मामले तेजी से कम हो रहे हैं, जिसे देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेश से आने वाले लोगों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक विदेश से आने पर 7 दिन का होम क्वारंटाइन जरूरी नहीं होगा, लेकिन यात्रियों को 14 दिन तक सेल्फ मॉनीटरिंग करनी होगी। सेल्फ मॉनटरिंग के दौरान अगर यात्री को कोरोना के लक्षण महसूस होते हैं तो वे खुद को होम आइसोलेट कर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।

मरीज केंद्रीय या राज्य हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क भी कर सकते हैं। नई गाइडलाइन के मुताबिक कोरोना वैक्सीन की पूरी डोज ले चुके लोगों के लिए कोरोना की RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी नहीं होगा। नई गाइडलाइन 14 फरवरी से लागू हो जाएगी। बीते दिनों कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने अहम फैसला लिया था। 11 जनवरी 2022 को सरकार ने विदेश से आने वाले सभी यात्रियों के लिए 7 दिनों का होम क्वारैंटाइन जरूरी कर दिया था। सभी यात्रियों को एयर सुविधा पोर्टल पर अपनी पूरी जानकारी देनी होगी। वहीं यात्री पिछले 14 दिन ट्रैवल रिकॉर्ड की भी जानकारी देनी होगी।

निगेटिव रिपोर्ट अपलोड करना जरूरी

भारत की यात्रा के लिए यात्री को RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट को अपलोड करना होगा। ये टेस्ट यात्रा तिथि से अधिकतम 72 घंटे पहले का होना चाहिए, टेस्ट रिपोर्ट की विश्वसनीयता का भी शपथ पत्र देना पड़ेगा। इसके साथ ही यात्री को लिखित में देना होगा कि वह क्वारंटाइन, हेल्थ मॉनिटरिंग से जुड़े सभी नियमों का पालन करेगा। नई गाइडलाइन के मुताबिक भारत ने 82 देशों को जोखिम वाले देशों की सूची से बाहर कर दिया है, जिनमें कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे थे। मंत्रालय ने अपील की है कि कोरोना संकट टला नहीं है। ऐसे में हम सभी को कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना है और कोरोना वैक्सीन अवश्य लें।

इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर लगाई जा चुकी है रोक 

देश में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी पाबंदी को 28 फरवरी तक बढ़ाया था। वहीं ओमिक्रॉन के अधिक मामलों वाले देशों को जोखिम वाले देशों की सूची में रखा था। डॉयरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने इसको लेकर एक बयान जारी किया था। DGCA के मुताबिक अनुमति के बाद कार्गो फ्लाइट इस दौरान उड़ान भर सकते हैं। इसके साथ ही बायो बबल एग्रीमेंट के तहत उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स पहले की तरह ही संचालित होंगी। कोरोना महामारी के कारण 23 मार्च 2020 से ही रेगुलर इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर रोक लगाई जा चुकी है।

छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन, अब वैक्सीनेशन सर्टिफ़िकेट दिखाकर भी कर सकते है हवाई यात्रा

No comments Document Thumbnail

रायपुर. छत्तीसगढ़ में लंबे लॉकडाउन और शासन ने अथक प्रयासों के बाद से ही कोरोना की रफ्तार कुछ हद तक कम हुई है। शासन किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहती। इसलिए प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए कोविड टेस्ट के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया गया है। जिसके मुताबिक हवाई यात्रा के जरिए आने वाले सभी यात्रियों की बोर्डिंग के दौरान आरटीपीसीआक जांच टेस्ट रिपोर्ट की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है।





7 जून को आयकर विभाग ई- फाइलिंग के लिए लॉन्च करेगा नया पोर्टल, होगा अधिक सुविधाजनक





हवाई या रेल यात्रा के जरिए प्रदेशन आने वाले यात्रियों के लिए पहुंचने से पूर्व 96 घंटे के भीतर कराए गए कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट भी दिखाना अनिवार्य है। पहले यह अवधि 72 घंटे की थी। जिन यात्रियों के पास आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट नहीं हैं उन्हे कोरोना की दोनो वैक्सीन अगर लग गई हो तो उन्हें प्रदेश आने की अनुमति है।





ब्लैक फंगस से निपटने दिल्ली AIIMS ने जारी की गाइडलाइन्स, जानें किसको हैं जयादा खतरा





बता दें कि छत्तीसगढ़ में बुधवार को भी कोरोना के सिर्फ 5,680 नए केस सामने आए हैं। जबकि 146 लोगों की मौत हुई है। बुधवार को मिले नए मरीजों के बाद छत्तीसगढ़ में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 85 हजार 868 हो गई है। वहीं कोरोना से ठीक होकर वापस घर लौटने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी प्रदेशभर में नए केस से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या थी। बुधवार को 9,448 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे। बता दें कि बुधवार को राज्य में 69,402 लोगों की कोरोना जांच हुई है, जिसमें सिर्फ 5,680 नए केस सामने आए।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.