Media24Media.com: Murder

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Murder. Show all posts
Showing posts with label Murder. Show all posts

CG NEWS : भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, अजय चंद्राकर ने पुलिस पर लगाया ये आरोप…

No comments Document Thumbnail

रायपुर : प्रदेश के धमतरी के कुरुद क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रशेखर गिरी की हत्या हुई है। जिसके बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। विधायक अजय चंद्राकर ने जांच की मांग की है।


बीजेपी विधायक ने ट्विटर पर लिखा, मेरे विधानसभा क्षेत्र कुरुद जिला धमतरी के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रशेखर गिरी की आज जघन्य हत्या कर दी गई, इसके पहले भी उनके ऊपर प्राण घातक हमला हुआ था पर पुलिस ने उन हमलावरों को आज तक गिरफ्तार नहीं किया था।


अरारी फरारी दिखाती रही…आगे चुनाव में पुलिस के संरक्षण में और भी हत्या हो सकती है… निष्पक्ष चुनाव के लिए SP ,SDOP और कुरुद विधानसभा के सभी थानेदारों को हटाया जाए और सभी बूथ को अति संवेदनशील घोषित किया जाए।

सराईपाली : रथयात्रा के दौरान हत्या, तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

सराईपाली. थाना सरायपाली में दिनांक 01 जुलाई 2022 को  धरमसिंह चौहान पिता संतोष चौहान निवासी वार्ड नंबर 15 महलपारा सरायपाली द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया. शाम करीब 6 बजे उनका लड़का दुष्यंत चौहान, भतीजा लक्ष्मण चौहान और नाती अंकित चौहान तीनों पैदल रथयात्रा देखने के लिये राजमहल मैदान सरायपाली गये थे। रथयात्रा से जाते समय रात करीबन 08:30 बजे राजमहल से पीछे गणेश जायसवाल निवासी संजयनगर सरायपाली ने पुरानी रंजिश को लेकर इसके पुत्र दुष्यंत चौहान को धारदार चाकू से मारकर हत्या कर दिया है. जिससे उसकी अस्पताल में मृत्यु हो गई है.

रिपोर्ट पर थाना सरायपाली में मर्ग इंटिमेशन कायम कर मर्ग पर से धारा 302 IPC का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. थाना सरायपाली पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर तत्काल रवाना किया गया. आरोपी की पता तलाश के दौरान मुखबिर से आरोपी गणेश जायसवाल को योगेश जायसवाल द्वारा मोटर सायकल में बिठाकर बरमकेला तरफ जाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम बरमकेला तरफ रवाना हुई. रास्ते में योगेश जायसवाल मोटर सायकल क्र. CG06GS 0150 से आते दिखा जिसे रोककर आरोपी के संबंध में पुछताछ किया गया.

जिस पर वह आरोपी को उसके मामा गांव ग्राम खैरगड़ी थाना सरिया जिला रायगढ उसके मामा के घर छोड़ना बताया. जिस पर योगेश जायसवाल को साथ लेकर ग्राम खैरगड़ी रवाना होकर आरोपी के मामा के यहां दबिश दिये. जिस पर आरोपी के वहां से अन्यत्र कहीं चले जाना पता चलने पर आरोपी का आसपास पता तलाश किया गया। पता तलाश के दौरान आरोपी को विग्नेश महापात्र के साथ मोटर सायकल क्र. CG13M 7722 से भागते देखा गया। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया. आरोपी गणेश जायसवाल को पुछताछ करने पर हत्या करना स्वीकार किया.

योगेश जायसवाल एवं विग्नेश महापात्र द्वारा आरोपी को भगाने में सहयोग करना पाया गया. आरोपी गणेश जायसवाल से घटना में प्रयुक्त चाकू को जप्त किया गया तथा योगेश जायसवाल एवं विग्नेश महापात्र द्वारा घटना में प्रयुक्त उक्त दोनों मोटर सायकल को जप्त कर  लिया गया. अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपीगण 1. गणेश जायसवाल पिता तीरथराम जायसवाल उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 04 संजयनगर थाना सरायपाली

2. योगेश जायसवाल पिता तीरथराम जायसवाल उम्र 22 साल साकिन संजयनगर सरायपाली एवं 3. विग्नेश कुमार महापात्र पिता कन्हैया महापात्र उम्र 25 वर्ष साकिन खैरगढ़ी थाना सरिया जिला रायगढ को गिरफ्तार कर किया गया।  कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष वासनिकउप निरीक्षक विनोद नेताम, उप निरीक्षक अनिल पालेश्वर, 0प्र0आर0 हेमाद्री देवता, योगेंद्र दुबे, कमल जांगड़े, योगेंद्र बंजारे, मानवेंद्र ढीढी, दिनेश बुड़ेक, अनंत गेंड्रे, शिवशंकर राज प्रकाश साहू , अमित जायसवाल , अनिल मांझी समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा.

आपसी रंजिश के कारण हुआ विवाद, अचानक शुरू हो गई चाकूबाजी, 1 की मौत और 2 गंभीर रूप से घायल

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आपराधिक मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इस बार राजधानी के पुरानी बस्ती इलाके में पुरानी रंजिश के कारण बड़ी वारदात सामने आई है। पुरानी बस्ती में मलसाय तालाब के पास आज दोपहर चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई है, जिसका नाम चेतन साहू बताया जा रहा है। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।





मिली जानकारी के मुताबिक, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्रान्तर्गत तीन दोस्तों के बीच आपसी पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में चाकूबाजी तक की नौबत आ गई।





फ़िलहाल इस घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनको इलाज़ के लिए राजधानी के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों का नाम रसिक सोनी व यशवंत जायसवाल बताया जा रहा है। फ़िलहाल विवाद का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।


शादीशुदा महिला के थे कई मर्दों से अवैध संबंध, प्रेमी ने रच डाली खौफनाक साजिश

No comments Document Thumbnail

दिल्ली पुलिस ने 48 घंटे में ही एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दिल्ली के किशनगढ़ इलाके (Kishangarh Murder case Update) में 9 फरवरी को एक 32 साल की शादीशुदा महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने बताया कि इस हत्या के पीछे महिला के प्रेमी का हाथ था.





महिला को पहले गला दबाकर मारने की कोशिश की गई फिर चाकू से उसका गला काटा गया. पुलिस का कहना है कि महिला अपने पति के साथ रहती थी और उसके अपने पति के दोस्त के साथ अवैध संबंध थे. लेकिन जैसे ही आशिक को इस बात की जानकारी हुई कि महिला के कई और मर्दों के साथ अवैध संबंध हैं, बस यही बात उसे नगवार गुजरी.





हत्यारे पहले महिला के अवैध संबंधों की जानकारी उसके पति को दी लेकिन पारिवारिक हालत अच्छे न होने के कराण मृतक महिला के पति ने कोई कदम नहीं उठाया. इससे नाराज होकर आरोपी ने हत्या की साजिश रच डाली. फिर 9 फरवरी की रात उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर महिला की गला रेत कर हत्या कर दी.





Mahasamund Murder Case Video- देखिए वीडियो में कैसे नफरत में बदला एकतरफा प्यार





आरोपी ने हत्या की गुत्थी को उलझाने के लिए वारदात को लूटपाट की शक्ल देने की कोशिश की और उसने ही इस पूरी घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी. पुलिस ने जब पूरे मामले की तहकीकात शुरू किया तो पता चला कि इस मर्डर मिस्ट्री का मास्टरमाइंड महिला का बॉयफ्रेंड ही है.





डीसीपी इंगित प्रताप सिंह का इस मामले में कहना है कि हत्यारों ने इसे रॉबरी की शक्ल देने की कोशिश की और कमरे से 2 हजार रुपये और मृतक महिला का मोबाइल भी ले लिया. मास्टरमाइंड आरोपी ने अपने पर थप्पड़ पड़वाए, जिससे यह पूरी घटना लूटपाट की लगे. अपराधियों ने सबूत को मिटाने के लिए चाकू को कहीं दूर पार्क में फेंक दिया था. जिस गमछे से मृतका का गला दबाने के लिए मारने की कोशिश की गई, उसे जलाने की भी कोशिश की थी. पुलिस ने इन चारों आरोपियों को पकड़ने के बाद पूछताछ के दौरान जब सख्ती बरती तो इस मर्डर मिस्ट्री के सारे राज खुलते चले गए.


Crime: कुत्तों के लिए खाना बनाने से मना करने पर भाई ने गोली मारकर की बहन की हत्या

No comments Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut of Uttar Pradesh) में एक सनकी भाई ने अपनी ही बहन की गोली मारकर हत्या (brother killed sister in UP) कर दी है। जानकारी के मुताबिक आरोपी भाई ने अपनी बहन को इसलिए मारा, क्योंकि उसकी बहन ने कुत्तों के लिए रोटियां नहीं बनाई थी । वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।





रायपुर के डीडी नगर में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, राजधानी में लगातार बढ़ रहा क्राइम





दरअसल मामला मेरठ के भावनपुर थाना इलाके (Case of Bhavnpur police station area of ​​Meerut) का है। जहां कैलाश वाटिका कॉलोनी में रहने वाले 25 वर्षीय आशीष ने घर में करीब 24 से ज्यादा कुत्ते पाल रखे है। वो रोजाना अपनी बहन पारुल से इन कुत्तों के लिए रोटियां बनवाता था।





सिर और सीने में मारी गोली





पुलिस के मुताबिक आरोपी आशीष रियल एस्टेट डीलर है, जिसने घटना के दिन अपनी बहन पारुल से कुतों के लिए रोटियां बनाने के लिए कहा, लेकिन पारुल ने रोटी बनाने से मना कर दिया। जिससे आशीष नाराज हो गया और उसने पिस्तौल निकालकर बहन के सिर और सीने में गोली मार दी, जिससे पारुल की मौके पर ही मौत हो गई।





तीन बेटियों की हत्या कर मां ने खुद का काटा गला





वहीं गोलियों की आवाज सुनकर परिवार के बाकी सदस्य मौके पर पहुंचे। जहां पारुल खून से लथपथ मिली। वहीं घटना के बाद आरोपी आशीष ने खुद पुलिस को फोन किया और घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।





सर्कल ऑफिसर ने दी जानकारी





इस मामले (brother killed sister in UP) को लेकर सदर की सर्कल ऑफिसर पूनम सिरोही (Circle Officer Poonam Sirohi) ने बताया कि पुलिस अन्य एंगल की भी जांच कर रही है। वहीं इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । इतनी छोटी सी बात पर भाई द्वारा बहन की हत्या करने पर हर कोई हैरान है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.