Media24Media.com: Minor couple commits suicide

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Minor couple commits suicide. Show all posts
Showing posts with label Minor couple commits suicide. Show all posts

घर वालों ने कहीं और तय करदी शादी, तो लड़के ने नाबालिग गर्लफ्रेंड के साथ की आत्महत्या

No comments Document Thumbnail

जशपुर। कच्ची उम्र का प्यार अक्सर खतरनाक मोड़ पर आकर खत्म होता है। छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार लड़के की शादी किसी और से तय हो गयी थी। जिसके कारण उसने अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ फांसी लगा कर जान दे दी है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।





सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद 16 साल की लड़की ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार 





मिली जानकारी के अनुसार घटना पत्थलगांव के ग्राम पाकेरटिकरा की है। यहां के इंदर साय 21 वर्ष को पड़ोस के गांव इला की रहने वाली एक 16 साल की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे के साथ शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के नाबालिग होने के कारण दोनों की शादी नहीं हो पा रही थी। इस बीच प्रेमी उसकी शादी एक दूसरी युवती संग तय हो गया था। इस बात से परेशान प्रेमी युगल ने बीती रात गांव के एक पेड़ से लटक कर जान दे दी। आज सुबह जब ग्रामीणों ने दोनों को फंदे पर लटका देखा तो इसकी जानकारी पत्थलगांव पुलिस को दी।





कोरोना-काल में भी खूब काम आई मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की मोबाइल मेडिकल यूनिटें





वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा हैं कि आज से युवक की शादी शुरू थी, शायद इसी बात से तंग आकर उसने अपनी प्रेमिका के साथ आत्महत्या कर ली हो। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है।





महासमुंद घटना – मुख्यमंत्री बघेल ने ट्रेन से कटकर 6 लोगों की मृत्यु पर किया दुख प्रकट


कोरबा में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, बिजली टावर से कूदकर दी जान

No comments Document Thumbnail

देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रेमी जोड़े की खुदकुशी करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा का है, जहां के बरकोंहा में एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने बिजली टावर पर चढ़कर छलांग लगा (Minor couple commits suicide) दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर करतला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मृत प्रेमी जोड़े की शिनाख्त में जुटी हुई है।





पढ़ें:- देश के अलग-अलग राज्यों में दो प्रेमी जोड़ों ने की आत्महत्या, एक जोड़े ने लगाई फांसी, तो दूसरे जोड़े ने तमंचे से ली जान





इस घटना के बाद से गांव में हड़कंप मच गया है। पुलिस के मुताबिक बुधवार को बरकोंहा गांव के खेत किनारे लगे हाईटेंशन टॉवर खम्भे से प्रेमी जोड़े ने 60 फिट से ज्यादा ऊपर चड़कर छलांग लगा दी। जिसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई। आशंका है कुछ अनबन होने पर दोनों ने आत्महत्या की है। वहीं किस वजह से दोनों ने खुदकुशी की है इस बात का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक दोनों मंगलवार देर रात से लापता थे।





दो प्रेमी जोड़े ने दी थी जान





वहीं 10 जनवरी को देश के अलग-अलग राज्य में दो प्रेमी जोड़ों ने आत्महत्या (couple commits suicide) की थी। पहली घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की थी, जहां एक प्रेमी जोड़े ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरी घटना छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की थी, जहां एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर खुदकुशी (lovers committed committed suicide by hanging) कर ली।





एसपी विजय ढुल ने दी जानकारी





लखीमपुर खीरी जिले के एसपी विजय ढुल ने बताया कि यह प्रेमी जोड़ा 2 दिन से अपने घर से लापता था जिनके गुमशुदगी की रिपोर्ट सीतापुर जिले में दर्ज किया गया था। जिनका 9 फरवरी को खून से लथपथ पड़ा शव मिला था। इससे आशंका जताई गई की दोनों ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या (Lover couple commits suicide) कर ली।





पढ़ें:- बढ़ती महंगाई को लेकर ट्रेड यूनियन का भारत बंद आज, संयुक्त किसान मोर्चा ने भी दिया समर्थन





वहीं राजनांदगांव में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Lover couple commits suicide) कर ली थी। जानकारी के मुताबिक दोनों गुरुवार से गायब थे। दोनों का शव एक ही पेड़ में फंदे से लटका मिला था। जानकारी के मुताबिक युवक-युवती का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.