Media24Media.com: Maharashtra

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Maharashtra. Show all posts
Showing posts with label Maharashtra. Show all posts

महाराष्ट्र में एक तो झारखंड में दो चरणों में मतदान, 23 नवंबर होगी वोटो की गिनती, जानिए चुनाव का पूरा शेड्यूल

No comments Document Thumbnail

 Maharashtra, Jharkhand Election Date : चुनाव आयोग ने आज महाराष्ट्र के लिए विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम का ऐलान किया। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। चुनावी तारीख को का ऐलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि 23 नवंबर को वोटो की गिनती होगी। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी तथा नामांकन की आखिरी तिथि 29 अक्टूबर होगी। कुमार ने बताया कि नामांकन पत्र चार नवंबर, 2024 तक वापस लिए जा सकते हैं।


झारखंड में दो चरणों में वोटिंग

चुनाव आयोग ने झारखंड में दो चरणों में चुनाव कराने का फैसला किया है. पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. जबकि नतीजे महाराष्ट्र के साथ 23 नवंबर को सामने आएंगे.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ऐलान, 20 नवंबर को वोटिंग, 23 को रिजल्ट

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में एक ही चरण में विधानसभा चुनाव कराने का फैसला किया है. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि 23 नवंबर को रिजल्ट सामने आएगा. चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 22 अक्टूबर को जारी किया जाएगा.

पोलिंग बूथ पर कुर्सियों की होगी व्यवस्था

चुनाव आयोग ने कहा कि पोलिंग लाइन जब लगती है तो उसमें बीच में थोड़ी कुर्सियां लगाई जाएगी ताकि खासकर बुजुर्ग लोगों को थोड़ी राहत मिल सके. बुजुर्गों को घर से वोट देने की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि महाराष्ट्र में चुनाव होने हैं और 26 नवंबर से पहले विधानसभा का गठन होना जरूरी है। मुझे बहुत खुशी है कि चुनाव आयोग ने आज चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होगी। मुझे पूरा यकीन है कि महाराष्ट्र में लोग विकास, अच्छे काम और निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को अपनाएंगे जिसके कारण एनडीए को तीसरी बार जीत मिली है और यह तथ्य भी सामने आया है कि हमने हाल ही में चुनाव देखे हैं। लोगों ने अच्छे काम और विकास तथा भारत सरकार और संबंधित राज्य सरकारों द्वारा लोगों को दी गई योजनाओं के लिए वोट किया है। इसलिए मुझे लगता है कि महाराष्ट्र में हम दोबारा सत्ता में आएंगे

Maharashtra : मंत्रिमंडल विस्तार पर सस्पेंस खत्म, अजित पवार संभालेंगे वित्त विभाग

No comments Document Thumbnail
Maharashtra : महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना-एनसीपी की गठबंधन सरकार को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मंत्रालय बंटवारे को लेकर आम सहमति बन गई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक एनसीपी के खाते में वित्त मंत्रालय गया है। फिलहाल वित्त मंत्रालय को देवेंद्र फडणवीस संभाल रहे थे। लेकिन अब इसकी जिम्मेदारी अजित पवार के पास रहेगी। वित्त मंत्रालय के अलावा एनसीपी को योजना, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सहकारी समितियां, महिला और बाल विकास, कृषि, राहत और पुनर्वास तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय दी जाएगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से हरी झंडी दे दी गई है। इसकी पुष्टि अजित पवार ने की है। 


पहले सहकारिता और वित्त मंत्रालय को लेकर खींचतान चल रहा था। एनसीपी दोनों मंत्रालय अपने हिस्से में चाहती थी। हालांकि एकनाथ शिंदे इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। लेकिन ऐसा लगता है कि मंत्रालय में विभागों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है। शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गठबंधन में राकांपा विधायकों के शामिल होने से मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया था। महाराष्ट्र सरकार में हाल ही में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकंपा) के विधायकों को विभाग बांटने की अटकलों के बीच उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार को अपने कैबिनेट सहयोगी देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। 

अमित शाह से भी हुई थी मुलाकात

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल ने बुधवार रात को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना-भाजपा गठबंधन में नये शामिल हुए राकांपा के मंत्रियों को विभाग आवंटन को लेकर चल रहे मंथन के बीच यह मुलाकात हुई थी। अजित पवार और राकांपा के आठ अन्य विधायक शरद पवार की अगुवाई वाली पार्टी से अलग होकर दो जुलाई को अचानक से शपथ लेकर राज्य सरकार में शामिल हो गये थे। पटेल ने कहा कि शाह और अन्य भाजपा नेताओं के साथ यह एक ‘शिष्टाचार भेंट’ थी क्योंकि वह और अजित पवार महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल होने के बाद से औपचारिक रूप से इन वरिष्ठ नेताओं से नहीं मिले थे।


हिंसा पर उतारू भीड़, दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प,इलाके में धारा 144 लागू

No comments Document Thumbnail

Maharashtra: महाराष्ट्र के अकोला में कल शाम दो समुदाय के बीच छोटे से विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया l दोनों समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके और वाहनों में आगजनी भी की। मामला अकोला के ओल्ड सिटी थाना क्षेत्र का है l अकोला एसपी संदीप घुघे ने बताया कि फिलहाल हालात काबू में हैं।


विवाद का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे दो समुदाय के लोग एक-दूसरे पर पथराव, वाहनों में तोड़फोड़-आगजनी और सड़कों पर हंगामा करते देखे जा सकते है l एक अन्य वायरल वीडियो में कुछ लोग अकोला में थाने के सामने नारेबाजी करते नजर और बाइक रैली निकालते नजर आ रहे हैं।

अकोला कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने बताया कि हिंसक झड़पों के बाद शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। मामूली विवाद के बाद हुई हिंसक घटना के बाद पुराने शहर थाने पर भारी भीड़ उमड़ी थी। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंसक झड़प को देखते हुए दूसरों जिलों से पुलिस बल यहां तैनात किया गया है।

हिंसक भीड़ ने इलाके में कुछ वाहनों को निशाना बनाया और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बल प्रयोग करना शुरू कर दिया है. अकोला एसपी संदीप घुगे ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. उन्होंने कहा, “जिला कलेक्टर के आदेश पर अकोला शहर में धारा 144 निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है.”

अकोला में इस तरह की यह दूसरी घटना है. कुछ दिन पहले अकोट फाइल इलाके के शंकर नगर मुहल्ले में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी.

 

 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.