Media24Media.com: Loksabha Election

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Loksabha Election. Show all posts
Showing posts with label Loksabha Election. Show all posts

उपमुख्यमंत्री अरुण साव बोले- रायबरेली सीट पर राहुल गांधी की हार निश्चित है

No comments Document Thumbnail

 LokSabha Election 2024 :  राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी की राजनीति रही है, यह परिवार से बाहर सोच नहीं सकती है. जनता को धोखा दिया है, इसलिए दोबारा अमेठी जाने की हिम्मत नहीं है.


उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि अमेठी से भागे राहुल गांधी वायनाड गए, वहां की जनता ने भी भगाया, अब रायबरेली गए हैं, वहां की भी जनता तैयार बैठी है, उन्हें विदा करने के लिए. 

कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा को न्याय नहीं मिलने पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस की इतनी बड़ी नेता न्याय के लिए तरस रही है. कांग्रेस भवन में बेटी सुरक्षित नहीं है. कांग्रेस न्याय का दिखावा कर रही है. कांग्रेस में एक ही बेटी है, वहां सिर्फ़ उनके लिए ही सोचा जाता है. राधिका खेड़ा को न्याय नहीं मिलेगा.


लोकसभा की 102 सीटों पर थम गया प्रचार, पहले चरण में आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व CM समेत कई दिग्गजों की किस्मत लगी दांव पर

No comments Document Thumbnail

 Loksabha Election 2024:  देश के 21 राज्यों और केंद्रीय शासित प्रदेशों में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव का पहला चरण होगा जिसके तहत 102 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण में आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा क्षेत्र से जीत की हैट्रिक लगाने की आस लगाये बैठे हैं। 


गडकरी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में सात बार के सांसद विलास मुत्तेमवार को 2.84 लाख मतों से और 2019 के चुनावों में कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के वर्तमान प्रमुख नाना पटोले को 2.16 लाख मतों से हराकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दूसरी बार लगातार नागपुर सीट से विजयी बनाया था। केंद्रीय मंत्री किरण रीजीजू अरुणाचल पश्चिम सीट से चुनाव मैदान में हैं। 

52 वर्षीय भाजपा नेता 2004 से तीन बार इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट पर रीजीजू का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की अरुणाचल प्रदेश इकाई के वर्तमान अध्यक्ष नबाम तुकी से है। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल असम के डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। 

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली का टिकट कटने के बाद राज्यसभा सदस्य सोनोवाल को डिब्रूगढ़ से चुनाव मैदान में उतारा गया। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले की उम्मीद है, जहां केंद्रीय मंत्री संजीव बलियान का मुकाबला समाजवादी पार्टी (सपा) के हरेंद्र मलिक और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार दारा सिंह प्रजापति से है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल और दो बार के सांसद जितेंद्र सिंह उधमपुर लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने की उम्मीद लगाये हुए हैं। केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य भूपेन्द्र यादव को राजस्थान की अलवर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। यादव का मुकाबला कांग्रेस के मौजूदा विधायक ललित यादव से है। अलवर सीट से मौजूदा सांसद बालक नाथ का टिकट कट गया है। 

राजस्थान की बीकानेर संसदीय सीट पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल से है। तमिलनाडु की नीलगिरी लोकसभा सीट पर द्रमुक सांसद एवं पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा का मुकाबला भाजपा के एल मुरुगन से है जो केंद्रीय मत्स्य राज्य मंत्री हैं। मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए मुरुगन पहली बार नीलगिरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 


शिवगंगा लोकसभा सीट से सांसद कार्ति चिदंबरम कांग्रेस के टिकट पर पुन: मैदान में हैं और उनका मुकाबला भाजपा के टी देवनाथन यादव और अन्नाद्रमुक के जेवियर दास से है। कार्ति के पिता, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम शिवगंगा लोकसभा सीट से सात बार सांसद चुने गए थे। भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई कोयंबटूर लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जहां उनका मुकाबला द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेता गणपति पी. राजकुमार और अखिल भारतीय द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के सिंगाई रामचंद्रन से है।

 हाल ही में तेलंगाना के राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा देने वाली तमिलिसाई सौंदरराजन सक्रिय राजनीति में वापसी करते हुए चेन्नई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस की दिग्गज नेता कुमारी अनंत की बेटी तमिलिसाई सौंदरराजन ने तूतुकोड़ी लोकसभा सीट से द्रमुक नेता कनिमोई के खिलाफ 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन हार गई थीं।

 कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से एक बार फिर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट को कमलनाथ का गढ़ माना जाता है, जिन्होंने 1980 के बाद से नौ बार इस सीट पर जीत हासिल की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की 29 में से 28 सीट जीती थीं लेकिन छिंदवाड़ा पर विजय प्राप्त करने से चूक गई थी। नकुल नाथ ने छिंदवाड़ा से भाजपा उम्मीदवार को 37,536 वोट से हराया था और राज्य में एकमात्र कांग्रेस सांसद के रूप में उभरे थे। 

त्रिपुरा की दो लोकसभा सीट में से एक पश्चिम त्रिपुरा पर 19 अप्रैल को पहले चरण के अंतर्गत मतदान होना है। पश्चिम त्रिपुरा लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष आशीष कुमार साहा के बीच मुकाबला है। मणिपुर के कानून एवं शिक्षा मंत्री और भाजपा के उम्मीदवार बसंत कुमार सिंह इनर मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं और उनका मुकाबला जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रोफेसर व कांग्रेस उम्मीदवार बिमल अकोइजाम से है। 

भाजपा का गढ़ मानी जानी वाली उत्तरी राजस्थान की चूरू लोकसभा सीट पर दो बार के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी और भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र झाझरिया अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार राहुल कस्वां से है। कस्वां ने टिकट मिलने पर मार्च में भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। देश की 18 वीं लोकसभा के लिए सात चरणों में 543 सीट पर मतदान होगा और मतगणना चार जून को होगी। 


LokSabha Election : छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल-प्रियंका और मल्लिकार्जुन खड़गे, इन जिलों में करेंगे सभाएं

No comments Document Thumbnail

 LokSabha Election : लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण की सीटों के लिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अप्रैल के दूसरे हफ्ते से चुनावी दौरा और सभाओं की शुरुआत करेगी। जल्द ही नेताओं का शेड्यूल जारी किया जाएगा। बता दें कि बस्तर लोकसभा सीट में पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। ऐसे में संभावना है कि चुनावी सभाओं की शुरुआत इसी सीट से होगी। बस्तर में आदिवासी वोट बैंक को साधने के लिए वहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का दौरा होगा।


कांग्रेस को लोकसभा चुनाव की चुनौती बड़ी

कांग्रेस के पास इस लोकसभा चुनाव में चुनौती बड़ी है। पिछले लोकसभा चुनाव में 11 में से 9 सीट भाजपा ने जीती थी। बस्तर और कोरबा की सीट ही कांग्रेस के हिस्से आई थी। इस बार कांग्रेस छत्तीसगढ़ जीतने की दिशा में पूरा जोर लगा रही है। बस्तर समेत अलग-अलग इलाकों में राहुल गांधी, सोनिया गांधी जैसे बड़े नेताओं की सभा की तैयारी भी की जा रही है।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।इनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ से दीपक बैज, चरण दास महंत, टीएस सिंहदेव, भूपेश बघेल, फूलों देवी नेताम, ताम्रध्वज साहू, धनेंद्र साहू और मोहन मरकाम के नाम शामिल हैं। अमरजीत भगत, जय सिंह अग्रवाल, उमेश पटेल को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

लोकसभा चुनाव : प्रथम चरण के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि आज, 19 अप्रैल को 21 राज्यों के 102 निर्वाचन क्षेत्रों में होगा मतदान

No comments Document Thumbnail

 LokSabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के तहत पहले चरण में जिन 102 सीटों पर मतदान होना है, वहां के उम्मीदवार शनिवार तक अपने नाम वापस ले सकते हैं. पहले चरण के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 30 मार्च है. बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण की शुरुआत 19 अप्रैल से हो रही है. इस दिन 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे.


दरअसल, बाकी 20 राज्यों में नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 30 मार्च है लेकिन बिहार में 2 अप्रैल तक नाम वापस लिया जा सकता है. इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों पर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 27 मार्च थी. मगर बिहार में 28 मार्च थी.

पहले फेज में कहां-कहां वोटिंग?
पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश की 2, बिहार की 4, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 1, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 5, मणिपुर की 2, मेघालय की 2, मिजोरम की 1, नागालैंड की 1, राजस्थान की 12, सिक्किम की एक, तमिलनाडु की 39, त्रिपुरा की एक, उत्तर प्रदेश की 8, उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 3, अंडमान एंड निकोबार की 1, जम्मू-कश्मीर की 1, लक्षद्वीप की 1 और पुडुचेरी की 1 लोकसभा सीट शामिल हैं.

सात चरणों में वोटिंग, 4 जून को नतीजे
बता दें कि लोकसभा की 543 सीटों के लिए सात चरणों में वोटिंग होगी. पहले चरण की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी. 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी. 7 मई को तीसरे चरण, 13 मई को चौथे चरण की वोटिंग, 20 मई को पांचवें चरण, 25 मई को छठे चरण का मतदान जबकि आखिरी चरण की वोटिंग एक जून को होगी. चार जून को नतीजे आएंगे.

LokSabha Election: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में बाकी बचे चार प्रत्याशियों का किया ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

No comments Document Thumbnail

Congress Candidate List : लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के अपने बचे प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इसमें सुरगुजा (एसटी) से शाशि सिंह, रायगढ़ (एसटी) से मेनका सिंह देवी, बिलासपुर से देवेंद्र सिंह यादव, कांकेर (एसटी) से बीरेश ठाकुर को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है।


बता दें कि बीरेश ठाकुर पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के मोहन मांडवी से लगभग 5000 मतों से पीछे रहे थे. वे वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं. उन्होंने जनपद सदस्य पद से अपनी राजनीति की शुरुआत की. 3 बार भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत के कोरर से जनपद सदस्य रहे. 2015 में कच्चे से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए. 2010 से 2022 तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे. बीरेश ठाकुर 2019 में कांकेर लोकसभा से 6914 वोट से चुनाव हारे थे.

आमने-सामने कांग्रेस-बीजेपी के प्रत्याशी

बीजेपी प्रत्याशीलोकसभा सीटकांग्रेस प्रत्याशी
बृजमोहन अग्रवालरायपुरविकास उपाध्याय
विजय बघेलदुर्गराजेंद्र साहू
तोखन साहूबिलासपुरदेवेंद्र यादव
संतोष पांडेराजनांदगांवभूपेश बघेल
चिंतामणि महाराजसरगुजाशशि सिंह
राधेश्याम राठियारायगढ़डॉ. मेनिका देवी सिंह
भोजराज नागकांकेरबीरेश ठाकुर
सरोज पांडेकोरबाज्योत्सना महंत
महेश कश्यपबस्तरकवासी लखमा
कमलेश जांगड़ेजांजगीरशिव कुमार डहरिया
रूपकुमारी चौधरीमहासमुंदताम्रध्वज साहू

सरगुजा लोकसभा से शशि सिंह को मैदान में उतारा गया है. शशि सिंह पूर्व मंत्री स्वर्गीय तुलेश्वर सिंह की पुत्री हैं. उनके दादा पूर्व सांसद, पूर्व विधायक खेल साय सिंह हैं. अभी वर्तमान में शशि सिंह जिला पंचायत में सभापति हैं.

देखें सूची



 

कांग्रेस को बड़ा झटका, तेजतर्रार प्रवक्ता ने पार्टी छोड़ी, लगाए गंभीर आरोप..

No comments Document Thumbnail

 Loksabha Election 2024 :  लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। चुनाव से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के बाद अब रोहन गुप्ता ने अब पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे एक पत्र में उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।


अपने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किए गए चिट्ठी में लिखा है ‘मैं तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा है कि पिछले दो वर्षों से पार्टी के संचार विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ नेता द्वारा लगातार अपमान और चरित्र हनन किया जा रहा है। अब व्यक्तिगत संकट के समय में मुझे यह निर्णय लेने के लिए मजबूर किया।



रोहन गुप्ता ने सोशल मीडिया X पर लिखा  ‘मैंने पिछले तीन दिन अपने पिता के साथ बिताए, वह गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों से जूझ रहे हैं। इस दौरान मुझे वास्तव में उनके दृष्टिकोण को समझने में मदद मिली।उन्होंने पिछले 40 वर्षों में उनके साथ हुए विश्वासघात का वर्णन किया और बताया कि कैसे नेता अपने बुरे कामों के बावजूद बच निकले। उन घटनाओं के घाव अभी भी ठीक नहीं हुए हैं जिन्हें मैं उनके आंसुओं में देख सकता था।’

रोहन ने आगे बताया कि वह पिछले दो वर्षों से मानसिक आघात से गुजरे, जिसे उनके पूरे परिवार ने देखा है।    उन्होंने संचार विभाग से जुड़े वरिष्ठ नेता पर आरोप लगाया और कहा कि मेरी विनम्रता को मेरी कमजोरी न समझा जाए। उन्होंन कहा ‘मैंने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का अपने जीवन का सबसे कठिन निर्णय लिया। अब मैं संचार विभाग से जुड़े नेता द्वारा लगातार अपमान और चरित्र हनन के कारण पिछले 15 वर्षों तक पार्टी की सेवा करने के बाद पार्टी छोड़ने का एक और सबसे कठिन निर्णय ले रहा हूं।’


Loksabha Election 2024 : कांग्रेस की पांच गारंटी देश के लोगों में आशा की नई किरण : शुक्ला

No comments Document Thumbnail

 Loksabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिये कांग्रेस पार्टी देश के लोगों को पांच न्याय की गारंटी दी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस का मानना है देश के महिला युवा, किसान, मजदूर, सभी को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिये उनको कानूनी संरक्षण मिले इसके लिये कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिये किसान न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय तथा हिस्सेदारी न्याय देने का वायदा किया है।


सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि नारी न्याय में कांग्रेस देश की महिलाओं से वायदा करती है कि कांग्रेस की केन्द्र महिलाओं के लिये महालक्ष्मी योजना लागू करेगी।


1. जिसमें हर महिला को साल में एक लाख रू. अर्थात महिने में 8333 रू. मिलेंगे। भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में माताओं, बहनों को महिने में मात्र 1000 रू. साल में 12000 रू. देगी। कांग्रेस की सरकार इसका 8 गुना ज्यादा महिलाओं को देगी।
2. कांग्रेस की सरकार केंद्रीय नौकरियों में आधी भर्तियां महिलाओं की करेगी।

3. आशावर्कर, आंगनबाड़ी तथा मिड्डे मील कार्यकर्ताओ को केन्द्रीय सहायता कांग्रेस की सरकार बनने पर दुगुना किया जायेगा।

4. महिलाओं के कानूनी अधिकारों की रक्षा के लिये प्रत्येक पंचायत में कानूनी सहायक की नियुक्ति की जायेगी।
5. देश के सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिये हास्टल बनाया जायेगा।

किसान न्याय में कांग्रेस देश के किसानों से वायदा करती है कि किसानों के सुख समृद्धि के लिये 5 गारंटी देती है। कांग्रेस की सरकार बनने पर :-

1. एमएसपी को कानूनी दर्ज़ा दिया जाएगा। इसके लिए संसद में एक विशेष कानून पारित किया जाएगा। डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के अनुसार एमएसपी तय की जाएगी।
2. किसानों के ऋण माफ़ करने और आवश्यक ऋण माफ़ी की राशि निर्धारित करने के लिए एक स्थायी कृषि ऋण माफ़ी आयोग की स्थापना की जाएगी।
3. किसानों के फ़सलों के नुक़सान होने पर 30 दिनों के भीतर सीधे बैंक खाते में गारंटीड भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना को फ़िर से डिज़ाइन किया जाएगा।
4. कांग्रेस कृषि उत्पादों के लिए एक आयात-निर्यात नीति बनाएगी और उसे लागू करेगी, जिसमें किसानों के हितों की रक्षा और चिंताएं सर्वोपरि होंगी। यह स्थिर और पूर्वानुमान पर आधारित होने के साथ-साथ किसानों के हितों पर आधारित होगा।
5. किसान जीएसटी मुक्त होंगे। कृषि में इस्तेमाल होने वाले सामानों पर टैक्स से छूट के लिए जीएसटी व्यवस्था में संशोधन किया जाएगा।

युवा न्याय में कांग्रेस देश के युवाओं से वायदा करती है कि 
1. भर्ती भरोसा- केन्द्र सरकार में कैलेंडर के नुसार 30 लाख नयी नौकरियां।
2. पहली नौकरी पक्की- प्रत्येक शिक्षित युवा को एक साल के अप्रेंटिसशिप द्वारा 1 लाख रू (8500/ माह)
3. पेपर लीक से मुक्ति- पेपर लीक को पूरी तरह से रोकने के लिये एक नीति
4. गिग इकॉनमी में सामाजिक सुरक्षा- गिग इकॉनमी में युवाओं के लिये बेहतर वर्किंग कंडीशन
5. युवा रोशनी 5000 करोड़ रू का युवाओं के लिये स्टार्ट- अप कोष

श्रमिक न्याय में कांग्रेस देश के श्रमिकों से वायदा करती है कि 
1. स्वास्थ्य अधिकार- अधिकार के तौर पर मुफ्त आवश्यक डायग्नोस्टिक दवाएं, उपचार, सर्जरी और पुनर्वास उपचार और पैलिएटिव केयर।
2. श्रम का सम्मान- 400 रू प्रतिदिन राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी, मनरेगा, श्रमिकों के लिये भी।
3. शहरी रोजगार गारंटी- शहरी क्षेत्रों के लिये रोजगार गारंटी अधिनियम।
4. सामाजिक सुरक्षा- असंगठित श्रमिकों के लिये जीवन और दुर्घटना बीमा।
5. सुरक्षित रोजगार- कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम सरकारी कार्यो में बंद होगा।

हिस्सेदारी न्याय
1. गिनती करो- व्यापक सामाजिक, आर्थिक और जाति जनगणना
2. आरक्षण का हक- एससी, एसटी, ओबीसी आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटा दी जायेगी।
3. एससी, एसटी सब प्लान की कानूनी गारंटी- जनसंख्या हिस्सेदारी के अनुसार एससी, एसटी उप- बजट
4. जल, जंगल, जमीन का कानूनी हक- वन अधिकार अधिनियम के तहत लंबित दावों का 1 वर्ष के भीतर समाधान
5. अपनी धरती, अपना राज- जहां एसटी सबसे बड़ा सामाजिक समूह, वे अनुसूचित क्षेत्र घोषित होंगे।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी तथा निराशा के इस दौर देश में कांग्रेस के पांचो न्याय की गारंटियों ने देश के लोगों में आशा की किरण पैदा करती है। जनता लोकसभा चुनाव में मोदी के कुशासन से मुक्ति पाकर अपने लिये विकास और समृद्धि के नये द्वार खोलेगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.