Media24Media.com: Kashmir

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label Kashmir. Show all posts
Showing posts with label Kashmir. Show all posts

पुलवामा में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फेंका ग्रेनेड, सात घायल

No comments Document Thumbnail

जम्मू और कश्मीर में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। आज फिर पुलवामा जिले के त्राल बस स्टैंड पर आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला (grenade blast in Pulwama) किया है, जिससे सात लोगों को मामूली चोटें आई हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu and Kashmir Police) ने बताया कि सभी घायलों की स्वास्थ्य स्थिति अभी स्थिर है।





नहीं रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह, AIIMS में ली अंतिम सांस





पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में त्राल बस स्टैंड (Tral Bus Stand in Pulwama District) पर सुरक्षा कर्मियों की ओर ग्रेनेड फेंका था। ग्रेनेड निशाने पर नहीं लगा और बाजार में फट गया। इसकी चपेट में आकर कम से कम छह आम नागरिक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की जा रही हैं।





छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी तक 52.64 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी, अब तक इतने लाख किसानों ने बेचा धान





बता दें कि एक दिन पहले ही पुलवामा (grenade blast in Pulwama) जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक मददगार को गिरफ्तार कर उसके पास से विस्फोटक सामग्री सहित अन्य चीजें बरामद की थी। उसकी पहचान अकीफ अहमद तेली के रूप में की गई है, जो कि अवंतीपुरा के चेरसो का रहने वाला है।





नए साल के पहले दिन पाकिस्तान ने की गोलीबारी (Pakistan fired on the first day of the new year)





नए साल पर भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एलओसी पर सीमापार से लगातार गोलीबारी (Pakistan fired on the first day of the new year) की खबरें आ रही हैं। पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों पर गोलाबारी की। इस घटना में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गए। वहीं जिले के नौशेरा क्षेत्र में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे और शाम करीब साढ़े पांच बजे एलओसी के दूसरी तरफ से गोलीबारी और गोलाबारी किए जाने की घटना सामने आई।





साल 2020 में आतंकवाद संबंधी 96 घटनाएं (96 terrorism related incidents in the year 2020)





अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में इस साल 203 आतंकवादी मारे गए और उनमें से 166 स्थानीय थे और 37 पाकिस्तानी या फिर विदेशी मूल के थे। 2020 में आतंकवाद संबंधी 96 घटनाएं (96 terrorism related incidents in the year 2020) हुईं। इन घटनाओं में 43 नागरिकों की भी जान गई। जबकि 92 अन्य घायल हो गए। वहीं हताहत नागरिकों की संख्या में 2019 के मुकाबले कमी आई है, पिछले साल जहां 47 नागरिकों की मौत हुई थी और 185 अन्य घायल हुए थे।


शेहला का पिता पर पलटवार, बताया पत्नी को पीटने वाला इंसान

No comments Document Thumbnail

Jammu-Kashmir : जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) की पूर्व छात्र नेता शेहला राशिद ( Shehla Rashid & Father news update) एक बार फिर चर्चा में हैं. उनके पिता अब्दुल राशिद शोरा (Abdul R Shohra) ने जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के डीजीपी को चिट्ठी लिखकर अपनी बेटी शेहला राशिद पर एंटी-नेशनल (Anti-national) होने के आरोप लगाए हैं.





यह भी पढ़ें : –Corona in India : कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा साढ़े 94 लाख के पार





अब्दुल राशिद ने दावा करते हुए लिखा है कि शेहला राशिद (Shehla Rashid & Father news update) देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है. (Involved in anti-national activities) उन्हें अपनी बेटी से जान का खतरा है. इसके साथ ही उन्होंने शेहला राशिद को एक विदेशी एनजीओ से फंडिंग की बात भी कही.





यह भी पढ़ें : –Farmers Protest: सरकार और किसान नेताओं के बीच आज बातचीत





वहीं, शेहला राशिद ने एक बयान जारी करते हुए पिता के आरोपों से इनकार किया है. शेहला ने ट्वीट कर लिखा- 'परिवार में ऐसा नहीं होता, जैसा मेरे पिता ने किया है. मेरे साथ-साथ मेरी मां और बहन पर भी बेबुनियाद आरोप लगाए हैं.' शेहला आगे लिखती हैं, 'वह पत्नी को पीटने वाले, एक अपमानजनक और दुष्ट इंसान हैं. हमने आखिरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया है. यह स्टंट उसी की प्रतिक्रिया है.





शेहला ने एक ट्वीट करते हुए कहा- 'आपमें से बहुत से लोगों ने मेरे जैविक पिता का वो वीडियो देखा होगा, जिसमें वो मेरे और मेरी मम्मी और बहन के खिलाफ अनाप-शनाप आरोप लगा रहे हैं. सीधे शब्दों में कहें तो वह एक वाइफ-बीटर और एक अपमानजनक, नापाक आदमी है.






https://twitter.com/Shehla_Rashid/status/1333422083880062978?s=20

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.